Monday, December 8, 2008

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की एक वोट से हार, अधिकारियों के छूठे पसीने

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सी.पी. जोशी के एक मत से पिछड़ने के बाद माहौल गर्मा गया जिससे मतगणना कक्ष के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। भारत निर्वाचन आयोग से आए चारें आब्जर्वर सहित जिला निर्वाचन अधिकारी भी मतगणना कक्ष में पहुंचे।कांग्रेस की ओर से दोबारा मतगणना की मांग पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जयपुर बातचीत की और स्वीकृति मिलने के बाद दोबारा मतगणना की गयी।इस दौरान किरण माहेश्वरी एवं भाजपा प्रत्याशी कल्याण सिंह चौहान भी कक्ष में मौजूद रहे। एक मत को लेकर दो घंटे माथा-पच्ची चलती रही। बाद में कल्याण सिंह को विजयी घोषित किया तो भाजपा कार्यकर्ताआंð ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। इधर दो घंटे तक अधिकारियों के पसीने छूठते रहे

किसी के चेहरे खिले तो किसे के मुरझाए

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर सोमवार को मतगणना परिणाम को जानने को लेकर जिला मुख्यालय के श्री बालकृष्ण स्टेडियम में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से हजारें की संख्या में लोग जमा हुए। मतगणना स्थल पर उद्घोषकों द्वारा विभिन्न प्रत्याशियें को प्राप्त हुए मतें के बारे में की जा रही उद्घोषणा से स्टेडियम में समर्थकें के चेहरे खिल जाते और द्वारकाधीश, चारभुजा नाथ व श्रीनाथ जी की जयघोष करने लगते वहीं अपने प्रत्याशी की बढ़त कम होने से समर्थकों के मुंह लटक जाते।राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र के प्रथम चक्र के परिणामें की उद्घोषणा करीब पौने बजे हुई। उस वक्त भाजपा की किरण माहेश्वरी के कांग्रेस के हरिसिंह हरिसिंह राठौड से 499 वोट पीछे होने से भाजपाईयें के चेहरे लटक गए जबकि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जयघोष करते नजर आए भाजपाईयें का यही हाल भीम एवं नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम चक्र के परिणामें के दौरान रहा, जबकि कांग्रेस के खेमे में काफी उत्साह देखने को मिला।इधर राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र के दूसरे व तीसरे दौर की गणना के परिणाम आने तक भाजपाई नेताआंð के चेहरे लटक गए और कुछ कार्यकर्ता स्टेडियम के बाहर आ गए। वहीं सुबह दस बज चौथे चक्र की उद्घोषणा में किरण को बढ़त मिलने से भाजपाईयें में खुशी की लहर छा गई। यहां से मिली बढ़त के बाद किरण माहेश्वरी की जीत सुनिश्चित होती गई। हालांकि 11वें चक्र में किरण माहेश्वरी को मिलने वाले वोट में कमी आई लेकिन तब तक किरण की जीत का आंकडा बढ़ने से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल रहा वही कांग्रेस कार्यकर्ताआंð के चेहरे मायूस हो गए। करीब साढे 11 बजे किरण की जीत सुनिश्चित होते ही स्टेडियम में द्वारकाधीश की जय, पूंछडी के लोठे की हुक बोल मेरे प्यारे, यो कईü हो ग्यो, फूल अइग्यें सहित किरण माहेश्वरी के समर्थन में नारेबाजी होती रही।करीब 12 बजे तक नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के दसवें दौर के मतगणना परिणाम सामने आए तब भाजपा के कल्याण सिंह के आगे होने, इसी प्रकार कुम्भलगढ व भीम विधानसभा क्षेत्र से क्रमशः सुरेन्द्र सिंह राठौड व हरिसिंह रावत के निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे होने की घोषणा से भाजपा खेमे में खुशी की लहर छा गई। स्टेडियम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता जहां राजसमन्द की चारों सीटें भाजपा के खाते में दर्ज होने के कयास लगाते नजर आए वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में यह उम्मीद थी कि जीत का अंतर कम है और अगले चक्रें में कांग्रेस प्रत्याशी जरूर जीतेगा। इसके करीब आधे घंटे बाद नाथद्वारा क्षेत्र 11, 12 व 13 चक्र के परिणामों की घोषणा हुई लेकिन उसके बाद उद्घोषणा पर मानों प्रतिबंध लग गया। न तो कुम्भलगढ, न भीम और न ही नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के शेष चक्रें के परिणामों की घोषणा हुई। करीब पौन घंटे बद मतगणना स्थान से निकले कुछ कार्यकर्ताआंð ने जब नाथद्वारा से कल्याण सिंह के एक वोट से विजयी होने की खबर लेकर आए लेकिन कांग्रेस तो क्या भाजपा कार्यकर्ताआंð में भी इस बात पर विश्वास नहीं किया। हालांकि कुछ देर बाद मतगणना स्थल के अन्दर बनी सीढियें से भाजपा के अभिकर्ताआंð ने कल्याण सिंह चौहान के जीतने की पुष्टि की तो भाजपाई नारेबाजी करने लगे। वहीं कांग्रेस समर्थकों में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के मात्र एक वोट से हारने को लेकर मायूसी रहीं हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि पुनर्मतगणना में आशान्वित परिणाम रहेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।स्टेडियम में परिणाम जानने के इच्छुक लोगें तक उद्घोषणा से सूचना नहीं पहुंच पाने के कारण बैचेनी बढती रही। आखिरकार करीब पौने तीन बजे भीम विधानसभा क्षेत्र से विजेता प्रत्याशी हरिसिंह रावत, कुम्भलगढ के गणेश सिंह परमार तथा नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से विजेता रहे कल्याण सिंह के मतगणना स्थल से बाहर आते ही स्टेडियम में मौजूद लोगें व कार्यकर्ताआंð ने प्रत्याशियें का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जयघोषें का सिलसिला चल पड़ा।
फूल-माला वालें ने डेरा जमाया ः विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा को लेकर फूल माला वालें ने सुबह करीब नौ बजे से बालकृष्ण स्टेडियम में डेरा जमा लिया। दस बजे तक दो तीन फूल माला वाले हाथ ठेले में मालाएं लेकर आ गए और प्रत्याशी की जीत का इंतजार करने लगे। किरण माहेश्वरी की जीत के साथ मालाआंð की बिक्री शुरू हो गई और कल्याणसिंह के विजयी होने की खबर आते ही कई कार्यकर्ताआंð ने माला खरीद कर अपने कंधे पर डल कल्याण सिंह चौहान के बाहर आने का इंतजार करने लगे। हालांकि पौने तीन बजे सभी प्रत्याशियों के बाहर आने तक फूल माला वालें की मालाएं अधिकांशतः बिक चुकी थी। इधर चाय की थडियों एवं गजक, चना, मूंगफली वालें ने भी स्टेडियम में अपना स्थान बनाते हुए सोमवार को अच्छी बिक्री की।
होती रही आतिशबाजी ः चुनाव परिणाम आने के साथ-साथ बालकृष्ण स्टेडियम, कांकरोली सब्जी मंडी तथा स्टेडियम के बाहर, चौपाटी कार्यकर्ता आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार करते रहे।

राजसमन्द ने रखी मेवाड से भाजपा की लाज

विधानसभा आम चुनाव,08 के तहत सोमवार को राजसमन्द जिले के चार निर्वाचन क्षेत्रो की कांकरोली के राजकीय बालकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई मतगणना में तीन निर्वाचन क्षेत्रो भीम, राजसमन्द एवं नाथद्वारा में भाजपा के उम्मीद्वार विजयी रहे जबकि कुम्भलगढ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन जैन ने बताया कि भीम विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीद्वार हरिसिंह रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इण्डियन नेशनल कांगेस के लक्ष्मणसिंह रावत को 730 मतो से पराजित किया। हरिसिंह रावत को 38 हजार 262 मत मिले जबकि लक्ष्मणसिंह रावत को 37 हजार 532 मत मिले तथा इसी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के जयेन्द्रसिंह को 3 हजार 378, एनसीपी के मीठाराम को 737, सीपीआई के हरिसिंह पिता जालमसिंह को 3 हजार 883, निर्दलीय कैलाश चन्द्र पोखरना को 11 हजार 269, नाथूराम सालवी को एक हजार 63, लाडूसिंह को एक हजार 107, लक्ष्मणसिंह पिता अर्जुनसिंह को 651 तथा हरिसिंह रावत पिता नाथूसिंह निर्दलीय को 3 हजार 329 मत मिले।राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी की उम्मीद्वार किरण माहेश्वरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इण्डियन नेशनल कांगेस के हरिसिंह राठौड को 5 हजार 458 मतो से पराजित किया। किरण माहेश्वरी को 54 हजार 275 मत मिले जबकि हरिसिंह राठौड को को 48 हजार 817 वोट मिले तथा इसी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के नोक लाल को 4 हजार 739, सीपीआई के बंशीलाल को एक हजार 998, शिवसेना के छगनलाल जाट को 2 हजार 195, निर्दलीय भंवरलाल को 744 तथा मांगीलाल रावल 2 हजार 423 मत मिले।नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीद्वार कल्याणसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इण्डियन नेशनल कांगेस के सी0पी0जोशी को मात्र एक मत से पराजित किया। कल्याणसिंह चौहान को 62 हजार 216 मत तथा सी0पी0जोशी को 62 हजार 215 वोट मिले तथा इसी विधानसभा क्षेत्र से, सीपीआई के रमेश चन्द्र को 2 हजार 632, बसपा के ललित तिवारी को 609 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में देवेन्द्र कुमार को 425, रामचन्द्र को एक हजार 251 तथा लक्ष्मीलाल माली को 2 हजार 659 मत मिले।कुम्भलगढ विधानसभा क्षेत्र के इण्डियन नेशनल कांगेस के गणेशसिंह परमार ने भारतीय जनता पार्टी के सुरेन्द्रसिंह राठौड़ को 4 हजार 174 मतो से पराजित किया। गणेशसिंह परमार को 50 हजार 193 मत मिले जबकि सुरेन्द्रसिंह राठौड़ को 46 हजार 19 मत मिले तथा इसी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के चत्रभुज को एक हजार 983, सीपीआई के नारायणलाल जावा को 2 हजार 662 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में बसन्तीलाल बाबेल को 5 हजार 762 तथा भंवरलाल माली को 2 हजार 799 मत मिले।

कुएं में गिरने से बालक की मृत्यु

जिले के भीम क्षेत्र के लसाड़िया गांव में सोमवार सुबह कुएं में गिरने से एक बालक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार लसाड़िया निवासी श्रवण सिंह (11) पुत्र केसर सिंह सोमवार सुबह करीब नौ बजे कुएं पर पानी निकालते समय पैर फिसलने से अंदर गिर गया और डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।एक गिरफ्तार : जिले के कुंवारिया थानान्तर्गत रूपाखेड़ा गांव में सट्टे की पर्चियां काट रहे जेके मोड़ कांकरोली निवासी बाबू पुत्र कैलाश गिरी को एएसआई मनोहर सिंह ने गिरफ्तार किया।

Sunday, December 7, 2008

मोटर साइकिल पुल से भिडी दो युवकों की मृत्यु

राजस्थान राज् के राजसमन्द जिले मुख्यालय पर कांकरोली क्षेत्र में रविवार सुबह एक मोटर साइकिल पुल से टकराने से उस पर सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई।
राजनगर थानाधिकारी के अनुसार मरने वालो युवकों में नवरंग चौधरी और पंकज सांधु है। दोनों राजसमन्द के कांकरोली शहर निवासी है मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि दोनो रात को कांकरोली स्थित जडिया हाउस में संगीत कार्यकक्रम देखने के बाद चाय पीने के लिए पीपरडा जा रहे थे। टीवीएस चौराहा के पास मोटर साइकिल बेकाबू होकर पुल से भिड गई जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आरके चिकित्सालय पहुंचाया जहां दोनों ने दम तोड दिया।

भगवान का तिलक चुराने वाले को दो बरस की कैद

राजस्थान राज्य के राजसमन्द जिले के हिमाचल सूरी नगर चारभुजा स्थित भैरवनाथ के ललाट पर लगा सोने का तिलक चुराने के मामले में आरोपी को अदालत ने शनिवार को दो वर्ष की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।प्रकरण के अनुसार हिमाचल सूरी नगर के व्यवस्थापक हिम्मतलाल जैन ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 मार्च 2008 को मंदिर से भैरवनाथ के ललाट पर लगा सोने का तिलक चोरी हो गया।इस प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर थानाघिकारी भैरूसिंह व कांस्टेबल राजेश कुमार ने जांच की। अनुसंधान के आधार पर बाडमेर निवासी केवलचंद जैन को गिरफ्तार किया गया।

विधायक के बेटे ने किया काठात मुसलमान पर हमला

राजस्थान राज्य के राजसमन्द जिले के भीम कस्बे में शुक्रवार रात भीम विधायक व प्रत्याशी हरिसिंह रावत व उसके पुत्र पर हमले के बाद शनिवार को हालात के मद्देनजर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात हाईवे स्थित एक होटल पर गये विधायक पुत्र को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। बाद में पुत्र को ईलाज के लिये ब्यावर रेफर कर दिया गया।इस घटना के बाद रात्रि को ही विधायक हरिसिंह रावत अपने समर्थकों के साथ दो वाहनों में मौके पर पहुंचे जहां उन्हीं लोगों ने पथराव कर वाहनों के शीशे तोड़ दिये।हालात तनावपूर्ण होने से राजसमंद से अतिरिक्त जाब्ता कल रात ही भीम भेजा गया वहीं स्वयं पुलिस अधीक्षक संतोष चालके भी देर रात को भीम के लिये रवाना हुये।एसपी ने वहां लोगों से समझाईश की। आज दोपहर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही बाद में जाकर दोनों पक्षों में समझाईश हो पाई।पुलिस में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराये गये है। मामले की गंभीरता को देखते हुये एहतियातन कस्बे में पुलिस बल तैनात किया गया है।