Friday, January 2, 2009

सडक हादसो में दो की मृत्यु

राजसमन्द। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जिले के भीम क्षेत्र में गुरुवार रात को भोपा की डोली और बरार गांव में हुए दो हादसों में दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार बरार गांव के पास रात करीब सात बजे हुए हादसे में मिटठू सिंह पुत्र लाल सिंह रावत की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मिटठू सिंह मोटर साइकिल से भीम की ओर जाते समय बरार गांव के पास मोटर साइकिल बेकाबू होकर खड्ड में गिर गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार रात साढ़े सात बजे भोपा की डोली गांव के समीप ट्रक की टक्कर से भोपा की डोली गांव निवासी कन्हैयालाल पुत्र भंवर लाल मेघवाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शुक्रवार दिन में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। भीम थाना पुलिस ने भैरू लाल मेघवाल की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Thursday, January 1, 2009

बदहाल है राजसमन्द जिले की सडके

राजसमंद। शहर की बदहाल सडकों पर चलना जोखिम भरा होता जा रहा है। नगरपालिका , सांसद तथा विधायक मद से लाखों रूपए के खर्च के बावजूद सडकें बदहाल हंै। जिला मुख्यालय की हो या उपखण्ड मुख्यालय अथवा गांव-कस्बों की, सभी का यही हाल है। जिला मुख्यालय पर जलचक्की चौराहा से राजनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग तक की सडक इतनी संकडी है कि लोगों को 15 मिनट की दूरी तय करने में दुगुना समय लग जाता है। यातायात दबाव के चलते सुबह से देर शाम तक सडक पर मेले जैसी स्थिति होती है। सडक की दोनों ओर नालियां इतनी छोटी हैं कि घरों का गंदा पानी सडक पर फैला रहता है।ऎसे में अतिक्रमण कोढ में खाज की तरह है। शहर के मुख्य मार्गो के सौन्दर्यीकरण, उनके मरम्मत व डामरीकरण के लिए नगरपालिका, सांसद तथा विधायक मद से कई चरणों में लाखों रूपए पानी की तरह बहाए गए लेकिन सडकों की तस्वीर नहीं बदल सकी। राजनगर बस स्टैण्ड से सिटी अस्पताल तक सडक डामरीकरण के लिए नगरपालिका की ओर से वर्ष 2003-04 में आठ लाख 63 हजार रूपए खर्च किए गए। नाथद्वारा रोड से कमल तलाई रोड तक 50 फीट सडक पर वर्ष 2005-06 में चार लाख 10 हजार रूपए की लागत से मिट्टी डालने का कार्य कराया गया। इसी वर्ष में करीब नौ लाख 66 हजार रूपए खर्च कर सडक का डामरीकरण भी कराया गया। इसी क्रम में सौ फीट रोड की मरम्मत आदि में भी लाखों रूपए खर्च हुए । वर्ष 2004-05 में सांसद मद से किरण माहेश्वरी ने सडक मरम्मत के लिए 10 लाख रूपए तथा 2005-06 में कुंभलगढ विधायक ने भी 10 लाख रूपए दिए थे। तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक बंशीलाल खटीक ने भी वर्ष 2005-06 में विधायक मद से इतनी ही राशि सडक मरम्मत कार्यों के लिए दी थी। विभिन्न मदों से लाखों रूपए पानी की तरह बहाने के बावजूद सडकों की दशा में कोई खास सुधार नहीं हुआ।सौ फीट रोड पर कई जगह गड्डे हैं। डामरीकरण के अभाव में सडक से दिन भर धूल उडती रहती है जो संक्रामक बीमारियों को खुला निमंत्रण है। उबड-खाबड सडक पर चलना भी मुश्किल है। पचास फीट रोड की हालत ज्यादा खराब है। कदम-कदम पर गड्डे हैं।सडक के बीच बने डिवाइडर भी अस्तित्व खोने लगे हैं।

रेल की चपेट में आने से मानसिक रोगी के परखचे

राजसमन्द। नाथद्वारा तहसील के कुम्हारिया खेड़ा गांव के निकट मावली से मारवाड़ जंक्शन की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक मानसिक रोगी की मृत्यु हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को सुबह करीब 7.30 बजे कुम्हारिया खेड़ा निवासी नानालाल (50) पिता कुलाजी कुमावत की मावली से मारवाड़ जंक्शन की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बताया कि घटना के पश्चात् उसी ट्रेन में मृतक के शव को डाल कर जे.के. रेल्वे स्टेशन पहुंचाया जहां से राजसमन्द स्थित आर.के. चिकित्सालय ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी।मृतक के पुत्र अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि गत दो माह से उसके पिता (मृतक) का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था जिसके चलते उन्हे भैरूजी बावजी स्थल पर भी ले जाया गया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि मृतक गुरूवार को प्रातः नित्य क्रिया के लिये घर से निकला इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी।

जन समस्या पर ढीले रहने वाले अधिकारियों की अब कड़ी कार्रवाई

राजसमन्द। अमूमन जिले के अधिकारी जनसमस्याओं पर तब तक ध्यान नहीं देते है जब तक पीड़ित द्वारा कोई शिकायत प्रस्तुत नहीं की जाती। कई बार तो आलम यह रहता है कि शिकायत प्रस्तुत करने के बाद कई दिनों-महीनों तक भी उस जनसमस्या का निराकरण नहीं हो पाता। ऐसे में नए जिला कलक्टर औंकार सिंह ने जनसमस्याओं पर संवेदनशीलता बरते हुए अनूठी पहल शुरू की। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय से प्रतिदिन जिला कलक्टर के पास अवलोकनार्थ भेजी जाने वाली समाचार कटिंगों पर जिला कलक्टर औंकार सिंह ने जनसमस्याओं वाली खबरों पर सम्बन्धित विभाग को समस्याओं के निराकरण करने सहित सम्बन्धित अधिकारी को तथ्यात्मक रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करने के आदेश दिए है। जिला कलक्टर द्वारा जनसमस्याओं पर इस तरह की संवेदनशीलता से जहां जनता को राहत मिलेगी वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं पर ढिलाई बरतने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत भी मिल रहे है।

स्थानांतरित जिला कलक्टर का नागरिक अभिनंदन

राजसमन्द। निवर्तमान जिला कलक्टर नवीन जैन का बुधवार रात जिले की चार दर्जन सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संगठनो की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ के देव संस्कृति सभागार में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक संतोष चालके थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर कलक्टर प्रशासन बीएल मेहरडा एवं उपखण्ड अधिकारी मगनलाल योगी उपस्थित थे।समारोह में विचार व्यक्त करते हुए जिला कलक्टर जैन ने कहा कि यह क्षेत्र विकास-प्रशासन, साहित्यिक-सांस्कृतिक उन्नयन की अच्छी जगह है जहां सकारात्मक पहल को पृष्ट बल मिलता है। अपने छः माह के कार्यकाल में हुए विभिन्न कार्यें एवं अभिनव पहल की सफलता में स्थानीय निवासियें के सहयोग एवं अपने सहयोगियें की मेहनत के योगदान को रेखांकित किया। उन्होने कहा कि मेरा सपना है कि कुंभलगढ अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन फलक पर अपनी महत्ती पहचान बनाएं। पुलिस अधीक्षक संतोष चालके, अपर कलक्टर मेहरडा और उपखण्ड अधिकारी योगी ने जैन की कार्यशैली को परिणाम मूलक, संवेदनशील बताते हुए कहा कि उन्होने प्रशासनिक काम-काज से इतर जिले की मूल आत्मा को टटोलने का प्रयास किया। प्रारंभ में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार दक ने सभी का स्वागत करते हुए जैन के नेतृत्व में जिले में प्रारंभ हुई विकास योजनाआंð, पर्यटन प्रकल्पें, शिक्षा स्वास्थ्य पहल की चर्चा की। उन्होने कहा कि जिले के लोगो को उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा।

शिक्षक संघ का अधिवेशन चार को

राजसमन्द। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला शाखा का एक दिवसीय अधिवेशन तथा वार्षिक चुनाव चार जनवरी को राजकीय श्री बालकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली में आयोजित होंगे।शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री प्रभु गिरि गोस्वामी ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम सत्र में विभिन्न शैक्षिक समस्याओ पर चर्चा के साथ ही अनेक निराकरण के सोपान तय किए जाएंगे। शिक्षको के नए वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण नहीं किए जाने को लेकर भी जिलेभर के शिक्षक आंदोलनात्मक रणनीति तय करेंगे। गोस्वामी ने बताया कि अधिवेशन के द्वितीय सत्र में आगामी एक वर्ष के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।जिला कलक्टर का स्वागत ः राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा राजसमन्द के जिलाध्यक्ष गिरजा शंकर पालीवाल, जिला संगठन मंत्री प्रभु गिरि गोस्वामी एवं जिला मंत्री रामचन्द्र पानेरी ने जिले के नए जिला कलक्टर आंðकार सिंह का पद भार ग्रहण करने पर मेवाड़ी पगड़ी पहना, श्री द्वारकाधीश प्रभु की छवि भेंट कर अभिनन्दन किया।

भाकपा के नौजवान जत्थे का राजसमन्द में स्वागत

राजसमन्द। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी और जन संगठनें की ओर से नौजवान सभा की 50 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय मुद्दांð को लेकर निकले जत्थे का कांकरोली बस स्टेण्ड पहुंचने पर भाकपा जिला पदाधिकारियें की ओर से स्वागत किया गया। भाकपा के नारायण जावा ने बताया कि सभा को ऑल इण्डिया युथ फेडरेशन के राष्ठ्रीय सचिव के. मुरूघन, राज्य सचिव नरेन्द्र आचार्य, एटक के राज्य सचिव डीके छंगाणी, बंशीलाल तेली, ओमप्रकाश शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुए आतंवाद व बेरोजगारी के खिलाफ नौजवानें को संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भीलवाडा जिले के वयोवृद्ध कम्युनिष्ट नेता रामस्वरूप भंडारी के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।