राजसमन्द । जिले के रेलमगरा क्षेत्र के मदारा गांव में करीब डेढ़ माह पूर्व एक किशोरी को अगवा करने के आरोप में शिक्षक सहित उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।पुलिस के अनुसार मदारा निवासी शिक्षक किशन लाल पुत्र गोकल जाट ने थाने में रिपोर्ट दी कि गत 28 नवम्बर को 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी भगवती स्कूल गई जहां से वापस घर नहीं आई। भगवती की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। हाल ही में ज्ञात हुआ कि उसकी बेटी को आकोदिया खेड़ा निवासी सोहन लाल पुत्र हजारी जाट, नारायण देवी, हजारी लाल जाट, दिनेश जाट, रमेश और किशन जाट बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।मोटरसाइकिल चोरी ः राजनगर थाने में महेश नगर निवासी श्याम सुंदर महाजन ने रिपोर्ट दी कि मकान के बाहर खड़ी उसकी मोटर बीती रात चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
Saturday, January 3, 2009
अवैध शराब बनाने के लिए काम में ली जा रही 90 लीटर स्प्रिट बरामद
राजसमन्द। जिले के गजपुर घाटा गांव के एक मकान में आबकारी निरोधक दल ने दबिश देकर वहां ड्रमों में भरी 90 लीटर स्प्रिट जब्त की। दबिश के दौरान मकान मालिक फरार हो गया।सूत्रों ने बताया कि घाटा गजपुर गांव में अवैध रूप से शराब बनाए जाने की सूचना पर आबकारी निरोधक दल के वृत्त निरीक्षक राजेन्द्र त्रिपाठी, निरीक्षक प्रवीण केडिया, पेट्रोलिंग ऑफिसर कुलदीप बक्षी और नरेन्द्र कुमावत ने घाटा गजपुर निवासी भगवत सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत के मकान पर दबिश दी। आबकारी दल को देख कर भगवत सिंह मकान से कूद कर फरार हो गया। आबकारी निरोधक दल ने मकान की तलाशी लेते हुए वहां ड्रमों में अवैध रूप से भरी 90 लीटर स्प्रिट जब्त कर भगवत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।
गौवंश के साथ किया अप्राकृतिक मैथुन
- राजसमन्द। जिला मुख्यालय के राजनगर क्षेत्र स्थित कबूतरखाना इलाके में एक गाय और उसके बछड़े के साथ अप्राकृतिक मैथुन करने का मामला शनिवार सुबह उजागर होने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मय दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।घटनाक्रम के अनुसार कबूतरखाना क्षेत्र निवासी चुन्नीलाल पुत्र गोपाल भोई की गाय एवं बछडे के साथ अप्राकृतिक मैथुन का मामला सामने आने पर गौ रक्षा संयोजक देवनारायण पालीवाल, विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री हेमेंद्र खत्री, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व पार्षद कैलाश निष्कलंक, प्रदीप खत्री सहित हिन्दू संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और प्रदर्शन करते हुए इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी, थानाधिकारी गोवर्द्धन लाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और हिन्दू संगठनों से समझाइश कर आरोपी को शीघ गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। घटनाक्रम के बाद राजनगर थाना पुलिस द्वारा गठित दलश्, रतन व्यास और उम्मेद सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी जाकिर पुत्र याकूब पठान को हिरासत में लिया। जाकिर हुसैन ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने 31 दिसम्बर की रात को गाय के साथ और इससे पहले गाय के बछड़े के साथ अप्राकृतिक मैथुन किया। पुलिस ने जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि जाकिर राजनगर क्षेत्र में ही ठेला चलाता है। घर नहीं होने से वह कबूतरखाना क्षेत्र में जहां जगह मिल जाती रात वहीं गुजार देता है। पुलिस ने जाकिर के खिलाफ अप्राकृतिक मैथुन एवं गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। इधर देवनारायण पालीवाल, हेमेंद्र खत्री और कैलाश निष्कलंक ने पुलिस ने प्रशासन से गौवंश से दुराचरण करने वाले तत्वों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
Friday, January 2, 2009
दिन दहाडे जेवर ले जा रहे दो युवकों को लोगों ने धर दबोचा
राजसमन्द। आमेट नगर में लक्ष्मी बाजार में गांधी चौराहे पर स्थित रवि ज्वेलर्स से दिन दहाड़े सोने के जेवर चुरा कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक दुकान पर सोने के जेवर खरीदनें के लिए आए जिस पर व्यवसायी मदन सोनी ने जेवरात दिखाए, व्यापारी से माल देखते वक्त नजरें चुराकर 17 ग्राम सोने की बालियों की थेली लेकर चलते बने।दुकानदार को शंका होने पर दुकानदार एवं आसपास के लोग उसके पीछे भागे तब मेला ग्राउण्ड पर भागते वक्त एवं पुलिस द्वारा पीछा करने पर दोनों चोरों को धर दबोचा। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों से पूछताछ कर रही है।ज्ञात रहे कि पूर्व में भी इसी बाजार में ऐसी दो घटनाएं हो चुकी है। इसी तरह के अज्ञात चोर जेमन्त ज्वेलर्स से 85 ग्राम सोने के जेवर एवं अलंकार ज्वेलर्स से 100 ग्राम सोने के जेवर झांसा देकर ले गए लेकिन अभियुक्त पकड़ में नहीं आए। सर्राफा संघ के अध्यक्ष धर्मचन्द खाब्या ने चोरो से कड़ी पूछताछ करने एवं गिरोह को पकड़ने हेतु पुलिस प्रशासन से मांग की है।
दलित को जाति समाज से बहिष्कृत किया
राजसमन्द। आमेट में नेनाराम सालवी नि. देवाजी का गुडा ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए गोमा, मांगु, पेमा, लालु, नाथु, शंभु सहित समाज के 15 पंचों के खिलाफ समाज से बहिष्कृत करने की धमकी देने तथा रूपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।ट्रांसफार्मर चोरी ः कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन के प्रोजेक्ट इंचार्ज डीपीएम सिंघवी ने पुलिस में मामला दर्ज कर लिखाया कि हमारे सालमपुरा स्थित गौदाम से तीन ट्रांसफार्मर अज्ञात लोग चुरा ले गए है।अजा जजा का मामला दर्ज नाना लाल जीनगर नि. आमेट ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शामलाती कुंए पर मोटर लगा कनेक्शन के लिए कमरा बनाने के लिए पत्थर डलवाए जिसे सोहन लाल, बंशी लाल माली उठा कर ले गए। उन्होंने जातिगत अपमानित कर गाली गलौच की जिस पर मुकदमा दर्ज करवाया गया।
राजसमन्द आनंद कुटीर में हुआ बाबानाम केवलम का गान
राजसमन्द। शहर के सौ फिट रोड स्थित आनन्द राज कुटीर में नव वर्ष का स्वागत संकल्प दिवस के रूप में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अवधूतिका आनन्द मधुमया व श्रीमती आनन्दमयी ने प्रभात संगीत से किया। सभी साधकें ने बाबा नाम केवलम कीर्तन किया। सामूहिक साधनोपरांत अवधूतिका आनन्द मधुमया ने प्रवचन में कहा कि स्वयं के मन को परमपुरूष में समर्पण करना होगा। डॉ विजय खिलनानी ने अपने सन्देश में कहा साधना, सेवा व त्याग का आचरण ही मानव जीवन का एकमात्र ध्येय होना चाहिए। हमें अपने जीवन में सत्य का सहारा लेना ही पडेगा क्येंकि प्रकृति का विधान है कि लूट के पैर नहीं होते एवं लालच व स्वार्थ की कोई सीमा नहीं होती। संकल्प दिवस में श्रीमती रमा नन्दवाना, गेहरी देवी सुथार, सुबोध मालवीय, श्रीमती मधु, अमित सहित कई साधक उपस्थित थे। आनन्द मार्ग के जनसम्पर्क सचिव ब्रजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि 31 दिसम्बर की रात को नव वर्ष का प्रारंभ बाबा नाम केवलम कीर्तन करके किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण रूकवाने से ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
राजसमन्द। जिले के रेलमगरा तहसील क्षेत्र के बनेडिया गांव में सरपंच द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण रूकवाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर से भेंट कर उन्हें निर्माण कार्य पुनः शुरू करवाने के लिए ज्ञापन दिया।बनेडिया गांव का एक प्रतिनिधिमण्डल शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचा और जिला कलक्टर औंकार सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम बनेडिया में विगत दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को ग्राम पंचायत के सरपंच घनश्याम सिंह चौहान ने भवन निर्माण कार्य बंद करवा दिया। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि भवन निर्माण के लिए ग्राम सभा की बैठक के दौरान सरपंच घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में उक्त स्थान के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था।प्रस्ताव पारित होने के बाद रेलमगरा के चिकित्सक एवं अन्य उच्चाधिकारियों ने भी इसी जमीन पर निर्माण की अनुशंषा की थी। अब सरपंच उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेडिया गांव से तीन किमी दूर एकांत जगह में बनवाने के लिए अडा हुआ है। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उसी स्थान पर नहीं बना तो ग्रामवासी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमण्डल में उप सरपंच मगनीराम, वार्ड पंच नंदूदेवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)