Friday, January 16, 2009

जिला प्रमुख पद चुनाव करवाने की मांग

राजसमन्द। पिछले एक वर्ष से रिक्त चल रहे जिला प्रमुख पद का निर्वाचन करवाने के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय द्वारा जिला प्रशासन को आदेश दिए जाने के बावजूद अब तक निर्वाचन नहीं हो पाया। इस सम्बन्ध में जिला परिषद सदस्य डूंगर सिंह रावत ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया।रावत ने बताया कि राजसमन्द जिला परिषद के जिला प्रमुख का पद विगत आठ जनवरी 08 से रिक्त है। लम्बे समय के बाद राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला मजिस्टेट द्वारा 23 अक्टूबर के चुनाव की घोषणा की गई जिसे अपरिहार्य कारणें से स्थगित कर दिया था। राजस्थान उच्च न्यायालय में चुनाव स्थगित करने के खिलाफ रीट दायर की थी। न्यायालय ने रिट का फैसला देते हुए 13 दिसम्बर के बाद अति आवश्यक चुनाव कराने के निर्देश दिए, किन्तु चुनाव विभाग की ओर से आज तक चुनाव संबंधी कोई कार्रवाई नहीं करना अदालत की अवमानना हो सकती है।

बदनाम करने का भय दिखा एक लाख मांगे

राजसमन्द। जिले के रेलमगरा कस्बे में एक महिला से जबरन एक लाख रुपए की मांग कर बदनाम करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दम्पती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार भूपालसागर निवासी रोशनी पत्नी गोपाल लाल ने रेलमगरा थाने में रिपोर्ट दी कि गुरुवार दिन में वह अपनी रिश्तेदार के यहां मिलने आई थी। जहां मोर्रा निवासी गोवर्द्धनलाल वागरिया और उसकी पत्नी रूक्मणी भी पहुंच गई और उससे एक लाख रुपए की मांग करने लगे। रुपए नहीं देने पर दम्पती ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने दम्पती के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

Thursday, January 15, 2009

मौसम की मार से चैत्री गुलाब मुरझाए खमनोर में

खमनोर । सरकारी प्रोत्साहन के अभाव एवं मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के चलते हल्दीघाटी क्षेत्र में खिलने वाला प्रसिद्ध चैत्री गुलाब अब दम तोडने की कगार पर है। फसल बीमा का लाभ न मिलने से इसकी खेती करने वाले किसानों का मोह भंग हो गया हैं। तथा कुछ सालों की तुलना में इस वर्ष इसकी आवक में करीब 70 प्रतिशत की गिरावट हुई हैं।स्थानीय किसानों ने दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह से चैत्री गुलाब की खेती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। फूल खिलने के इंतजार में कई काश्तकारों ने पौधों की कटिंग भी शुरू कर दी हंै। हल्दीघाटी क्षेत्र में करीब 40 परिवार प्रत्येक वर्ष 25 बीघे में चैत्री गुलाब की खेती करते हैं। गौरतलब है कि यहां की मिट्टी व जलवायु चैत्री गुलाब की खेती के लिए सबसे उत्तम मानी गइंü है। चैत्री गुलाब से गुलकन्द, इत्र, शरबत, गुलाब जल व अर्क तैयार किया जाता है। कई वर्षों से चैत्री गुलाब की खेती करने वाले काश्तकार सोहनलाल माली का कहना है कि अनिश्चित मौसम के कारण अब इसकी खेती चौपट होती जा रही है। काश्तकार शिवलाल माली ने बताया कि वह पूर्वजों की परम्परा के चलते इसकी खेती कर रहे हैं। आवक भी घटी- मौसम में बदलाव के चलते इसकी खेती करने वाले काश्तकारों का दिन ब दिन मोह भंग होता जा रहा है। जिसके चलते इसकी आवक में जबरदस्त गिरावट आई है। काश्तकारों के अनुसार गत वर्षो की तुलना में इसकी आवक में करीब 70 प्रतिशत की गिरावट आई हैं। चैत्री गुलाब की खेती से काश्तकारों का मोह भंग होने का एक अन्य कारण सरकारी उपेक्षा है। इतना ही नहीं फसल बीमा का लाभ न मिलने से भी इसके प्रति काश्तकारों का रूझान कम होता जा रहा हैं।

विधायक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बिस्तर और चादर उठा कर देखी

राजसमंद। भीम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की स्थिति बदहाल है। विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हैं। स्कूल में विद्यार्थियों के समक्ष बिजली व पानी तथा शिक्षकों के लिए वेतन की समस्या हैं। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रावत ने जब विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया तो व इन समस्याओं से रूबरू हुए। नंदावट में नए आवासीय विद्यालय में स्थानान्तरित होने के बाद इस विद्यालय की सौ छात्राओं के लिए बिजली की समस्या बनी हुई हैं। महीन रोशनी जहां अध्ययन में बाधा है वहीं पानी चढाने के लिए मोटर नहीं होने से छात्राओं को स्नान आदि के लिए हौज से बाल्टी भर कर लाना पडती हैं। परिसर के हैण्डपंप में भी रूक-रूक कर पानी आता है। विधायक ने देखा कि आधे से ज्यादा छात्राओं की बेडशीट, बिना खोली के पतले बिस्तर व रजाई मैली थीं। दरी- पट्टी के अभाव में कोरे आंगन में बैठकर छात्राओं को भोजन करता पडता है। विद्यालय की आवश्यकता संबंधी प्रस्ताव समय-समय पर भेजे गए लेकिन जिला मुख्यालय पर सुनवाई नहीं हुई। विधायक ने सहायक लेखाधिकारी से बात की तो उन्होंने प्रस्ताव से अनभिज्ञता जाहिर की। इस पर शिक्षिकाओं ने भेजे गए चार-पांच प्रस्ताव की प्रतिलिपियां विधायक को दी। सर्व शिक्षा अभियान के बीआरसीएफ प्रकाश चौधरी ने प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की। विधायक ने किचन को आधुनिक बनाने तथा विस्तार के लिए एक लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता नारायणसिंह को सारा काम व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की अधूरी चारदीवारी के कारण मवेशी परिसर में आ जाते हैं। बस स्टॉप नहीं होने से बसें नहीं रूकतीं। किचन के धुएं की निकासी नहीं होने से सारी दीवारें काली पड गई हैं। भवन की बाई ओर की छत कम ऊंची होने से खिडकियों के रास्ते कोई भी ऊपर चढ सकता हंै। स्वास्थ्य लाभ के लिए आवेदन करने पर ही चिकित्सक जांच के लिए आते हैं। शिक्षिकाओं को चार माह से वेतन नहीं मिला हंै। शिक्षिकाओं को पुरानी एजेन्सी के माध्यम से मिले चैक का भुगतान भी नहीं हो पाया हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पांच माह का वेतन बकाया है।

अमर्ट निशुल्क चिकित्सा शिविर

राजसमंद। आनंद मार्ग युनिवर्सल रीलिफ टीम (अमर्ट) जिला शाखा राजसमन्द के तत्वावधान में गुरुवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर किशोरनगर मण्डल के हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। रात तक चले इस शिविर में 141 रोगियों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई। शिविर में महिलाओं की काफी भीड़ रही जिन्होंने महिला चिकित्सक डॉ। पुष्पा खिलनानी से परामर्श लिया। वही शिविर में डॉक्टर विजय खिलनानी ने भी रोगियों की जांच की। शिविर के दौरान स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। अमर्ट के जनसम्पर्क सचिव बृजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि कुपोषण से बचाव अभियान के तहत कुपोषित विद्यार्थियों व महिलाओं को उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी भी दी गई।

बाल मेला प्रज्ञा 2009 का आयोजन में लोगों ने भी काफी लुत्फ लिया

राजसमंद। शहर के सौ फीट रोड़ स्थित भिक्षु निलयम में तेरापंथ युवक परिषद एवं किशोर मण्डल की ओर से मकर संक्रांति पर बाल मेला प्रज्ञा 2009 का आयोजन हुआ। मेले में चाट-पकौड़ी, ज्यूस, दूध-जलेबी, सब्जी-पूड़ी, मेवाड़ी राब सहित 40 से अधिक स्टॉले लगाई गई जिन पर छोटे बालक-बालिका एवं युवक-युवतियों के साथ अधेड़ वय के लोगों ने भी काफी लुत्फ लिया।मेले में जलेबी रेस, लम्बी दौड़, कुर्सी रेस, मटका, उल्टी दौड, बिंदी सजावट, बेट बॉल के अलावा प्रश्नोत्तरी, का आयोजन किया गया। संयोजक सुरेश कोठारी, भूपेश धोका ने इस प्रतियोगिता को रोचक बनाते हुए संभागियों से प्रश्न पूछे। सांस्कृतिक संध्या महावीर धोका और भूपेश धोका के संयोजन में आयोजित की गई जिसमें शिशु, बालक-बालिका एवं युवक-युवतियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के भिक्षु बोधि स्थल के अध्यक्ष सुरेशचंद्र कावड़िया ने पारितोषिक प्रदान किए।कावड़िया ने प्रज्ञा 2009 की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज व क्षेत्र केलिए प्रेरणादायी है। वहीं मेला संयोजक उत्तम कावड़िया, युवक परिषद अध्यक्ष विजेन्द्र मादरेचा, मंत्री पंकज मादरेचा, किशोर मण्डल अध्यक्ष लोकेश जैन, मंत्री कल्पित धोका ने विचार व्यक्त किए।

कम्बल एवं गणवेश का वितरण

राजसमंद। अखिल भारत वर्षीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस महिला शाखा की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलखेत मोही में विद्यार्थियों को खीर पिलाकर कम्बल एवं गणवेश का वितरण किया गया।महिला शाखा अध्यक्ष तारा पगारिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर ओंकार सिंह ने की। सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए महिला शाखा की ओर से किए गए कार्य को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर सरपंच दिग्विजय सिंह, पार्षद दीपचंद गायरी, कमला हिंगड़, सज्जन बडाला, शकुंतला बोल्या, पारस हिंगड, पदमा हिंगड, मंजू बडाला, मंजू सुराणा, ममता पामेचा आदि सदस्याएं उपस्थित थी।