Monday, February 2, 2009

मर्यादा के विघटन से पैदा हो रही है समस्याएं : मुनि शुभकरण

राजसमन्द। वर्तमान में व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र की मर्यादाएं विघटित होती हो रही है जिनके कारण अनेक समस्याएं पैदा हो रही है। व्यक्ति यदि वाणी संयम एवं मन का संयम रखे तो आए दिन जो लडाई झगडे होते हैं उनसे बचा जा सकता है। यह विचार धानीन स्थित सम्बोधि उपवन परिसर मेें आयोजित 145 वें मर्यादा महोत्सव समारोह में ध्यानयोगी मुनि शुभकरण ने व्यक्त किए। समारोह के मुख्य अतिथि कुम्भलगढ विधायक गणेश सिंह परमार थे, अध्यक्षता ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष पूर्णचन्द बडाला ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक संतोष चालके एवं शिक्षाविद् यमुनाशंकर दशोरा थे। मु़नि शुभकरण ने कहा कि आचार्य भिक्षु ने समय की परिस्थितियों को देखते हुए मर्यादाएं स्थापित की जो वर्तमान में प्रासंगिक हो गई है। हम अपने आपको देखें एवं अनुशासन में रहने का प्रयोग करें। जो व्यक्ति स्वयं मर्यादित होते है उन्हें कहीं भी परेशानी नहीं होती है। मुख्य अतिथि परमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सही आचरण करें एवं मर्यादाओं को नहीं लांघे तो राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर होता रहेगा। मर्यादा एक ऐसा बंधन है जिनमें रहते हुए सभी का कल्याण सम्भव है। पुलिस अधीक्षक संतोष चालके ने कहा कि कानून का अर्थ मर्यादा की पालना ही है। मर्यादित जीवन जीने वाले व्यक्ति को स्वयं का भी कोई कष्ट नहीं होता है एवं नहीं किसी अन्य को कष्ट देता है। मुनि सिद्धार्थ कुमार ने मर्यादा मंगल है, मंगल है अनुशासन गीतिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष पूर्णचन्द्र बडाला, शिक्षाविद् यमुनाशंकर दशोरा, भंवरलाल कोठारी, महेन्द्र कोठारी कांकरोली, श्रीमती लीला धोका, प्रेमा, मिठूदेवी, चतुर कोठारी, गणपतलाल बोहरा ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में बाबूलाल राठौड, सोहनलाल मांडोत, विनोद सोनी, ख्यालीलाल कोठारी, हस्तीमल चण्डालिया, राजकुमार दक, धर्मचन्द खाब्या, सुरेश कावडिया, श्यामसुन्दर चोरडिया, घनश्याम तलेसरा, लालसिंह परमार, डॉ मदनलाल सोनी, बलवंत मांडोत, हरकलाल बडाला, महेश उपाध्याय, प्रकाश कोठारी, मांगीलाल बडाला सहित राजनगर, कांकरोली, केलवा, आमेट, देवगढ, चारभुजा, धानीन, लाम्बोडी, दिवेर क्षेत्र के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। संयोजन शिक्षाविद् चतुर कोठारी ने किया।

पीपलांत्री में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण

राजसमन्द। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजसमन्द विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि वे जनता के हर सुख-दुख में पूरी सहभागिता निभाएगी एवं क्षेत्र के विकास में धन की कमी आडे नहंीं आएगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार उमठी ग्राम विद्यालय परिसर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए ग्राम व स्कूल परिसर के विकास के लिए भामाशाहों का आह्वान किया। विधायक किरण के आह्वान पर कार्यक्रम में मौजूद अनेक दानदाताओं ने ग्राम विकास की सहमती प्रदान की। मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम को राजस्थान क्रीडा परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने राजस्थान में ढेरो विकास कार्य करवाए है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर आप सहयोग की अपेक्षा रहेगी। कार्यक्रम से पूर्व पिपलांत्री सर्कल पर समारोह पूर्वक पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का विधायक ने अनावरण किया। पिपलांत्री पंचायत के उमठी गांव में विधायक किरण का जोरदार स्वागत किया गया वहीं किरण ने ग्रामीणों का भाजपा को मत एवं समर्थन देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिभाई, सत्यनाराण पूर्बिया, पिपलांंत्री सरपंच श्यामसुन्दर मोरवड, उदयपुर जिला परिषद सदस्य गुमानसिंह राव, शंभुलाल टांक, जिला मंत्री गोपालकृष्ण, सत्कार प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र कोठारी, विजय प्रकाश सहित सैकडों ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नरेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का कांग्रेसीकरण करने का आरोप

राजसमन्द। भाजपा ने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत रेलमगरा में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कांग्रेसीकरण करने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड एवं महामंत्री महेश पालीवाल ने बताया कि एक फरवरी को राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना कार्यक्रम अधिकारी लेहरूलाल अहीर ने सरकारी कार्यक्रम की धज्जियां उडाते हुए रेलमगरा मेें चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम की अध्यक्षता करवा, सरकारी कार्यक्रम का कांग्रेसीकरण कर दिया। जिला भाजपा संगठन ने जिला कलक्टर से कार्यक्रम अधिकारी लेहरूलाल अहीर की तुरन्त प्रभाव से बर्खास्तगी की मांग करते हुए भविष्य में किसी भी सरकारी कार्यक्रम का कांग्रेसीकरण होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

पेट्रो पदार्थ की कीमतों में कटौती की मांग

राजसमन्द। भाजपा जिलध्यक्ष हरिओम ङ्क्षसह राठौड, महामंत्री महेश पालीवाल, जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी भीम विधायक हरिसिंह रावत, राजसमन्द विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ने राष्ट्रपति को पत्र पे्रषित कर पेट्रो पदार्थों की कीमतो में 20 से 30 प्रतिशत की कटौती करने की मांग की है।
भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया कि भाजपा जिला संगठन के लिखे संयुक्त पत्र में पेट्रो पदार्थों और रसोई गैस में की गई कटौती को नाकाफी बताते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अपने उच्चतम मूल्य 148 डॉलर प्रति बेरल से 74 प्रतिशत गिरकर 39 डॉलर प्रति बेरल पर आ गई है लेकिन अनुपातिक दृष्टि से पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में 10 प्रतिशत से 19 प्रतिशत की कटौती की गई है जो कि नाकाफी है। जबकि कच्चे तेल को ईंधन में संशोधित करने पर सिर्फ तीन रुपए प्रति लीटर का ही खर्च आता है। आयात सीमा शुल्क एवं तेल कम्पनियों का मुनाफा सीमीत करने पर पेट्रो पदार्थों की वर्तमान दर में 20 से 30 प्रतिशत की और कटौती की जा सकती है। जिसमें जनता को भारी राहत महसूस होगी एवं महंगाई की वर्तमान दर भी 5.64 प्रतिशत से घट कर 1-1.5 प्रतिशत रह जाएगी।

जिला तैलिक साहू समाज का जिला सम्मेलन एवं पुस्तिका विमोचन सम्पन्न

राजसमन्द। जिला तैलिक साहू समाज का जिला सम्मेलन, टेलिफोन निर्देशिका एवं साहू समाज की स्मारिका का विमोचन सोमवार को राजसमन्द विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी एवं नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान तैलिक साहू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक चन्द चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मेें नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका, कैलाश साहू फलेरा जयपुर, संरक्षक साहू समाज प्रभुलाल बन्दवाल, हीरालाल सोनावा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जगन्नाथ सोलंकी, सत्यनारायण मंगरोला, नानालाल दशोरा, प्रकाश, सुखलाल बंदवाल, नवरत्नमल, जगदीश पालीवाल, महेन्द्र कोठारी उपस्थित थे। समारोह में प्रदेश के प्रतिनिधियों ने सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, बिन्दुओ पर अपने विचार व्यक्त किए। राजसमन्द जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल मेहराणिया, कांकरोली पंचायत अध्यक्ष चुन्नीलाल पंचोली, भंवरलाल मेहराणिया एवं जिला कार्यकारिणी एवं पंचायत कार्यकारिणी ने स्वागत अभिनन्दन दिया। कार्यक्रम में समाज के दो हजार से तीन हजार पुरूष व महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगन्नाथ सोलंकी ने किया। इस अवसर पर तैलिक साहू समाज के सामाजिक कार्यांे के लिए राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी ने सात लाख रुपए तथा नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका ने पांच लाख रुपए की घोषणा की।

सफाई मजदूर कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

राजसमन्द। सफाई मजदूर कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान प्रकाश वाल्मिकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि संगठन के कानूनी सलाहकार एडवोकेट आरके सनाढ्य थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मेें अशोक गहलोत, मोहनलाल घारू, महन्त जगदीश सिंगोलिया, साधुराम आरज्य एवं भैरूलाल आरज्या उपस्थित थे। सम्मेलन में उपस्थित समस्त जिला कार्यकारिणी के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने राजसमन्द में प्रदेश सम्मेलन आहूत करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। जिलाध्यक्ष प्रकाश वाल्मिकी ने प्रस्तावित प्रदेश सम्मेलन की जानकारी दी। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि जल्द ही राजस्थान को सफाईकर्मियों की भर्ती के सम्बन्ध जिले में काम रोको आन्दोलन शुरू किया जाएगा। सचिव दिनेश छापरवाल ने सफाई ठेके को बन्द कर न्यूनतम मजदूरी 104 रुपए प्रतिदिन करवाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर रोशनलाल जावा ने बताया कि प्रदेश सम्मेलन के पश्चात सफाई कार्य के ठेके बन्द करवाने के लिए प्रदेश भर में कामरोको धरना, प्रदर्शन, रैली आदि आन्दोलन किए जाएंगे। सम्मेलन को शिवलाल तरवाडी, सुन्दरलाल टांक, मोहनलाल आरज्या आमेट, राजकुमार चरनाल, किशनलाल गहलोत, वनोद जावा, नरेश घारू आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर आमेट, देवगढ, ताल, लसानी, भीम, रेलमगरा, गिलुण्ड, दरीबा, नाथद्वारा, कुंवारिया, केलवाडा, चारभुजा, सेवन्त्री आदि गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन रोशनलाल जावा ने किया।

संतोषी नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर

राजसमन्द। अमर्ट महिला विभाग राजसमन्द के तत्वावधान मेें 253 वां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सोमवार दो फरवरी को संतोषीनगर कांकरोली में आयोजित हुआ। अमर्ट जनसम्पर्क सचिव ब्रजेनद्रपाल सिंह ने बताया कि शिविर में डॉ विजय कुमार खिलनानी एवं डॉ पुष्पा खिलनानी ने 270 रोगियों की जांच कर दवाईयां दी। अधिकतर महिलाएं खून की कमी, एसीडीटी व स्त्री जनित रोगों से ग्रसित पायी गई। श्रीमती खिलनानी ने रोगियों को रोग से बचाव की जानकारी दी। वहीं बच्चे आमतौर से मौसमी बीमारियों खांसी, बुखार, फोडे-फुन्सीयों से पीडित पाए गए। कुपोषित बच्चो एवं महिलाओं को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ लेने तक इलाज की व्यवस्था की गई। शिविर मेें आचार्य गोपमयानन्द अवधूत, अवधूतिका आनन्द मधुमया तथा सुबोध मालवीया तथा राजीव कुमार वर्मा ने शिविर व्यवस्था में सहयोग किया।