राजसमन्द । पशुपालन विभाग उपनिदेशक डॉ घनश्याम भाई मुरोडिया ने पशु चिकित्सा उपकेन्द्राें का निरीक्षण कर लापरवाह कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। मुरोडिया ने बताया कि पशु चिकित्सालय एमडी, नाथद्वारा, मनियाना, भाणा, कोठारिया, पिपली आचार्यान, पिपली अहिरान तथा पशुचिकित्सालय उपकेन्द्र रायावास, नाकली, सालोर, फरारा, पूठोल कर अनुपस्थित पाये कर्मचारियाें को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा संस्था अनियमित खुलने पर संस्था प्रभारियाें को भी कारण बताओ नोटिस दिए गए। मुरोडिया ने ज्ञान एवं आदान शिविर खरीफ अभियान 09 में पूर्व भागीदारी के लिए कर्मचारी एवं अधिकारिआें को निर्देशित किया गया। विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य में शुरूआत से ध्यान देकर उपलब्धि के लिए प्रयत्नशील रने के लिए उपनिदेशक ने संबंधित संस्थाप्रभारीआें को निर्देशित किया। मुरोडिया ने बताया कि अकाल की स्थितियाें को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा दी है।
Monday, June 1, 2009
जोनल ट्रेनिंग केम्प का शुभारंभ
राजसमन्द । राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से अक्षिण क्षेत्र अण्डर 19 का जोनल केम्प जेके स्टेडियम पर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रदीप पालीवाल ने की, मुख्य अतिथि राजस्थान क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सीपी ओझा थे, वहीं विशिष्टि अतिथि के रूप में प्रदीप तैलंग, सुनील तापडिया, फतहलाल टांक एवं कोचेज विजय शर्मा व मनोज चौधरी उपस्थित थे। संघ सचिव गिरिराज सनाढय एवं आयोजन सचिव ललित सनाढय ने अतिथियाें का स्वागत किया। केम्प में दक्षिण क्षेत्र के उदयपुर, डूंगर, बांसवाडा एवं राजसमन्द से कुल 25 खिलाडी भाग ले रहे हैं। यहां से चयनित खिलाडी जयपुर जाएंगे और वहां से पुन: चयनित खिलाडी सेन्ट्रल केम्प में भाग लेंगे। कार्यक्रम का संयोजन संघ के कार्यक्रम प्रभारी जितेन्द्र सनाढय ने किया।
कुमावत समाज ने ज्ञापन दिया
राजसमन्द । विजयनगर में आयोजित सभा में संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत के साथ रामचन्द्र चौधरी के समर्थकों ने मंच से धक्का दिया तथा मारपीट की, इस पर समस्त कुमावत समाज के लोग रावली पाटिया स्थित कुमावत भवन में एकत्रित हो जुलूस के रूप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन देने गए। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन लोगों ने इस प्रकार का दर्ुव्यवहार किया है उनको शीघ्र गिरफ्तार किया जाए व कानूनी कार्यवाही की जावे। इस घटना से समस्त कुमावत समाज में आक्रोश व्याप्त है। सभा में सचिन पायलट भी मौजूद थे। ज्ञापन देने मे रणपछोर चौकी के अध्यक्ष हीरालाल खनाडिया, संरक्षक भंवर कुमावत, कुमावत समाज विकास परिषद के अध्यक्ष सुन्दर दोराया, कुमावत समाज के सहमंत्री बालूलाल कुमावत, गणेश पंडिया, रामचन्द्र रेवाडिया, जीतमल बाबरिया, लक्ष्मीलाल धनारिया, गोवर्धन साडीवाल, राधाकिशन साडीवाल, मांगीलाल सावलिया, वेणीराम डूंगरवाल, देवीलाल बाबरिया, रामचन्द्र सींगनवाल, जीतमल रेणीवाल, नानालाल, हरिसिंह कुमावत, सुरेशचन्द्र सहित कुमावत समाज के लोग शामिल थे।
धुम्रपान निषेध दिवस पर विविध कार्यक्रम
राजसमन्द । राजस्थान राय भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर में राबाउप्रावि कांकरोली में धुम्रपान निषेध दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। सीओ स्काउट एमआर वर्मा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामचन्द्र शर्मा ने की। इस अवसर पर निबन्ध-पोस्टर प्रतियोगिताएं व नशा मुक्ति के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए। निबन्ध प्रतियोगिता में सुश्री निलम सोनी प्रथम, सुश्री सरिता छीपा द्वितीय, तथा कोकिला शर्मा तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में सुश्री अदिति अग्रवाल प्रथम, दिव्या सोनी द्वितीय तथा निकिता श्रीमाली तृतीय रही। वर्मा ने बताया कि इसी प्रकार राबाउप्रावि राजनगर में निबन्ध प्रतियोगिता में सुश्री श्वेता त्रिवेदी प्रथम, विनिता कुमावत द्वितीय व नेहल नन्दवाना तृतीय रही। पोस्टर प्रतियोगिता में सुश्री निधि टांक प्रथम, सुश्री मोनिका प्रजापत द्वितीय और खुशबू परमार तृतीय रही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से नशा मुक्ति के संकल्प पत्र भरवाए गए। शिविर में प्रतियोगिताएं प्रतीक्षा चपलोत, रानी वैष्णव, रेणु वैष्णव, सीमा वैष्णव, ललिता लौहार, अभिलाषा पालीवाल, प्रतीक्षा पुरोहित के निर्देशन में सम्पन्न हुए। वर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के शिविर समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा।
गायत्री जयंती आज
राजसमन्द । गायत्री परिवार ट्रस्ट राजसमन्द की ओर से मंगलवार 2 जून को गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजस्थान जोन के प्रभारी घनश्याम पालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर शक्तिपीठ पर स्थित मां गायत्री व प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर पर ध्वजा चढाई जाएगी एवं यज्ञ व संस्कार होंगे। इसके पश्चात अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ प्रणव पण्डया की विचारणा पर आधारित दीया (डीवाईन इण्डिया यूथ एसोसियेशन) की स्थापना की जाएगी। दीया में 15 से 30 वर्ष तक के युवक एवं युवतियाें को जोडा जा सकेगा। उन्होने बताया कि इस अवसर पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन व दीप महायज्ञ का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर पाली, सिरोही, भीलवाडा आदि जिलों के कार्यकर्ता शक्तिपीठ पर पहुंच चुके है।
रोगिया को फल वितरित
राजसमन्द । श्री महेश महिला प्रगति संस्थान राजसमन्द की ओर से महेश नवमी के उपलक्ष मे आरके एवं शर्मा हॉस्पीटल में रोगियाें को फल वितरित किए गए। संस्थान सचिव पूजा बंग ने बताया कि इस अवसर पर चिकित्सको के साथ-साथ संस्थान की अध्यक्ष प्रेम बल्दवा, उपाध्यक्ष स्नेहलता नुवाल, सदस्य लता सामरिया व शशिकला बिडला उपस्थित थी।
Sunday, May 31, 2009
त्रिवेदी का अभिनंदन
राजसमन्द। अजमेर विद्युत वितरण निगम शाखा राजनगर के सहायक राजस्व अधिकारी सुरेश त्रिवेदी की सेवानिवृति के अवसर पर रविवार को समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया।
बिजली विभाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता तथा कर्मचारी दिनेश पालीवाल, गुलाब नबी, राधेश्याम पालीवाल, राजेश बापना, सोहन लाल आचार्य, रामचंद्र, वेणीराम आदि ने त्रिवेदी का अभिनंदन कर किया तथा गाजो-बाजो के साथ जुलूस निकाला गया।
बिजली विभाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता तथा कर्मचारी दिनेश पालीवाल, गुलाब नबी, राधेश्याम पालीवाल, राजेश बापना, सोहन लाल आचार्य, रामचंद्र, वेणीराम आदि ने त्रिवेदी का अभिनंदन कर किया तथा गाजो-बाजो के साथ जुलूस निकाला गया।
Subscribe to:
Posts (Atom)