Monday, June 1, 2009

अज्ञात वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मृत्यु

राजसमन्द । राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जिले के केलवा थाना क्षेत्र के भैरूघाटी में रविवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मृत्यु हो गई। वहीं दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
थानाधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि रात करीब 11 बजे भैरूघाटी में हुए हादसे में पावटा डबोक (उदयपुर) निवासी गोविंद सिंह (40) पुत्र रूप सिंह व उसका चचेरा भाई बलवंत सिंह (35) पुत्र डूंगर सिंह चूण्डावत की मौके पर मृत्यु हो गई। शर्मा ने बताया कि दोनों उदयपुर से भगवानदा गांव में गणपत सिंह के यहां आए थे। रात को खाना खाने के बाद 11 बजे पडासली के लिए निकले। भैरूघाटी में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने सोमवार दिन में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
इसी प्रकार केलवा थाना क्षेत्र के पसूंद गांव में हिन्दुस्तान मार्बल के समीप खड़ी मोटर साइकिल को एक बिना नम्बरी मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी जिससे पोटला निवासी शोभालाल महाजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायल को आरके चिकित्सालय पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के लिए रेफर किया। उपचार के दौरान शोभालाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बिना नम्बरी मोटर साइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मृत्यु : जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के उनवास गांव में रविवार रात को बिजली गिरने से जगेला निवासी गणेशलाल पुत्र लहरीलाल गमेती की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।

स्कूल से कम्प्यूटर चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार

राजसमन्द । जिले के भीम क्षेत्र के महावीर बाल विद्या मंदिर सैकण्डरी स्कूल से ढाई माह पूर्व कम्प्यूटर चुराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी दयाराम फड़ोदा ने बताया कि गत 27-28 मार्च की रात को महावीर बाल विद्या मंदिर सैकण्डरी स्कूल से कम्प्यूटर सिस्टम चोरी हो गए थे। एएसआई मुंशी खां ने इस मामले की जांच करते हुए पोकरिया कोट निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र पूनम सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार दिन में अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के लिए रिमाण्ड पर रखने के आदेश दिए है।
गुफा में छिपा रहा : पुलिस तफ्तीश के दौरान नरेन्द्र सिंह का नाम उजागर होने की भनक लगते ही नरेन्द्र पोकरिया कोट के समीप दाना बाबा स्थान के समीप पहाड़ी में बनी गुफा में छिप कर रहने लगा। मुखबीर से सूचना मिलने पर एएसआई मुंशी खां व पुलिस दल ने गुफा पर दबिश दी लेकिन इससे पहले नरेन्द्र सिंह वहां से भागने लगा जिसे पुलिस दल ने घेरा डालकर गिरफ्तार किया।
कुएं में डाल दिए कम्प्यूटर : पुलिस पूछताछ में नरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी के बाद उसके हिस्से में एक कम्प्यूटर सीपीयू, एक मॉनिटर व की बोर्ड आया। पुलिस तफ्तीश के बारे में जानकारी होने पर उसने सीपीयू, मॉनिटर व की बोर्ड के पुर्जे-पुर्जे अलग कर उसे गांव के सरकारी कुएं में डाल दिया। उक्त कुएं में तीस फीट पानी है जिसे पुलिस मंगलवार से तोड़ने का क्रम शुरू करेगी।
पुलिस को भी करनी पड़ी कूदा-फांदी : पुलिस रिमाण्ड मिलने के बाद पुलिस ने नरेन्द्र सिंह से मौका तस्दीक करवाई इस दौरान नरेन्द्र सिंह ने वारदात स्थल महावीर बाल विद्या मंदिर स्कूल तक पहुंचने के लिए चार ऊंची दीवारें लांघी इसके बाद दो जनों के बाडे अौर मकान से होता हुआ स्कूल की तीसरी मंजिल तक पहुंचा। फडौदा ने बताया कि जिस तरह नरेन्द्र सिंह दीवारे फांद कर बाड़ों से कूदता हुआ जा रहा था उसी प्रकार एएसआई मुंशी खां व पुलिस दल को भी दीवारे फांदनी पड़ी और स्कूल के तीसरी मंजिल तक पहुंचे। इधर जिन बाड़ों व मकानों से नरेन्द्र सिंह ने गुजरना बताया बाड़ा एवं मकान मालिक भी हतप्रभ रह गए।

मोटर साइकिल फिसलने से दो घायल

राजसमन्द । राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर मोरचणा गांव के समीप रविवार रात को मोटर साइकिल फिसलने से उस पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के अनुसार खेरोदा वल्लभनगर निवासी नारायणलाल व तुलसीराम केलवा क्षेत्र से मोटर साइकिल पर सवार होकर उदयपुर जा रहे थे। रात करीब साढे सात बजे मोरचणा गांव के समीप मोटर साइकिल बेकाबू होकर फिसल गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा के कार्मिक हितेश कुमार व विक्रम सिंह एम्बूलेंस लेकर पहुंचे और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर आरके चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उपचार के बाद उदयपुर के लिए रेफर किया गया।
विषाक्त सेवन से मृत्यु : जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के बुकरड़ा गांव में रविवार को विषाक्त सेवन से अचेत शंभूलाल पुत्र होलाराम भील की आरके चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।

पटवारी निलम्बित

राजसमन्द । जिला कलक्टर ओंकार सिंह ने कैलाश नारायण मीणा पटवारी पटवार मण्डल खरनोटा तहसील कुंभलगढ को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
आदेश के अनुसार प्रार्थीया नेनु बाई बेवा हीरासिंह राजपूत निवासी झोझ तहसील कुंभलगढ के पक्ष मे भू प्रबन्ध अधिकरी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारी उदयपुर द्वारा प्रकरण सं. 2052007 में 10 फरवरी 09 को दिए गए निर्णय की पालना में नामान्तरण की कार्रवाई नही करने एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 15 का प्रयोग करते हुए पटवारी मीणा को निलम्बित कर दिया है। निलम्बरन काल में इनका मुख्यालय जिला कलक्टर कार्यालय भू.अ. राजसमन्द किया गया है।

जिला प्रमुख के बाद कांग्रेस की निगाहें पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर

राजसमन्द । राय में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उत्साह से लबरेज काग्रेस कार्यकर्ताआें की नजरें अब जिले में चुनिन्दा भाजपा प्रतिनिधियो की कुर्सी पर लगी है।
राजसमन्द जिला प्रमुख के चुनाव में आंकडो की गणित से काफी दूर चल रही कांग्रेस ने बाजी पलट दी और भाजपा से जिला प्रमुख की सीट छीन ली। भाजपा के 15 और कांग्रेस के नौ सदस्य होने के बावजूद कांग्रेस की जीत ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आने की उपस्थिति दर्ज करा दी। भाजपा के सदस्यों ने क्रोस वोटिंग की। जिला परिषद के बाद अब कांग्रेस के नेताआें की नजरें राजसमन्द नगरपालिका के भाजपा बोर्ड पर लगी है। कांग्रेस पार्षद एवं पालिका में प्रतिपक्ष नेता चुन्नीलाल पंचोली तो पिछले तीन माह से पालिका में कराए गए विकास, निर्माण कार्यों की जांच की मांग कर रहे हैं और सूचना के अधिकार कानून के तहत कराए गए कार्यों की सत्यप्रतिलिपियां ले रहे हैं यहीं नहीं पिछले दिनाें वह कुछ कांग्रेसी पार्षदों को साथ लेकर जयपुर भी गए तथा स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल से मुलाकात कर पालिकाध्यक्ष को हटाने का अनुरोध किया।
कांग्रेस नेताआें को पता है कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिये चेयरमेन अशोक रांका को हटाना मुश्किल ही नहीं असम्भव है इसलिए उनका पूरा प्रयास है कि अनियमितताआें के मामले में सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे और अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष जो भी भाजपा के ही है वो कार्यवाहक के रूप में कार्यभार सम्भाले उससे पूर्व ही सरकार किसी कांग्रेस पार्षद को मनोनित कर दे।
इधर पार्षदाें की संख्या बराबर 15 होने के बाद गोटी से हुई हार जीत के फैसले में मुकद्दर का सिकन्दर रहे युवा चुयरमेन अशोक रांका भी कांग्रेस नेताआें की हर हलचल पर निगाहें रखे है तथा कानूनी रूप से अपना पक्ष मजबूत करने के लिए आवश्यक तैयारियां भी कर ली है। हालांकि गणगौर मेले में हुए भुगतान तथा एक निर्माण कार्य की जांच में जिला कलक्टर ने अनियमितता होने की पुष्टि की है जिससे कांग्रेस पार्षदाें के हौंसले बुलन्द हुए है। लेकिन किसी चेयरमेन को बर्खास्त करने के लिए यह कारण पर्याप्त नहीं माने जा रहे हैं वहीं कई मामलाें में चेयरमेंन से अधिक जिम्मेदारी पालिका आयुक्त की बनती है। वहीं चेयरमेन द्वारा प्रत्येक कागज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व नियमानुसार कार्यवाही की जाए लिखा गया है इसलिए अनियमितता होने पर संबंधित लिपिक और आयुक्त की जिम्मेदारी अधिक हो जाती है।
पूर्व में जिले के देवगढ नगरपालिकाध्यक्ष दामोदर नराणिया को भी तत्कालीन भाजपा सरकार ने बर्खास्त कर दिया था लेकिन नराणिया राजस्थान उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आए। जिससे सरकार की किर किरी हो गयी थी। इसलिए ठोस कारण नहीं मिलने से राजसमन्द पालिका चेयरमेन के बारे में स्वायत्त शासन विभाग कोई निर्णय नहीं कर पा रहा है। बहरहाल पालिकाध्यक्ष की कुर्सी की जंग में भाजपा या कांग्रेस किसकी जीत होगी यह तो भविष्य के गर्त में है, लेकिन चेयरमेन हटाओ अभियान के अगुआ कांग्रेस पार्षद का चेयरमेन बनना भी मुमकिन नहीं है।

एटक यूनियन व राजस्थान किसान सभा का जनसम्पर्क दौरा

राजसमन्द । खान एवं मार्बल मजदूर यूनियर एटक जिलाध्यक्ष रतनलाल के नेतृत्व में बढती हुई जन समस्याआें पर पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्याें द्वारा पांच दिवस का जनसम्पर्क दौरा किया गया। जिलाध्यक्ष रतनलाल ने बताया कि रेलमगरा, नाथद्वारा तथा कुंभलगढ तहसीलाें में पूर्व सरकारों के कार्यकाल में आम जनता की समस्याएं बढी हुई है आदिवासियाें पर अत्याचार, दमन बढ रहा है। जिले में मार्बल खदानाें में आए दिन श्रमिकों की मृत्यु हो रही है। पार्टी सरकार से मांग करती है कि शीघ्र ही इन समस्याआें का निस्तारण कर आम जनता को राहत पहुंचाई जाए। दौर पर राजस्थान किसान सभा मंत्री राय परिषद सदस्य मोतीसिंह राठौड, हीरालाल भील, भैरूलाल भील, ताराचन्द पालीवाल, गीता देवी, गंगा देवी, पार्वती देवी, देवीलाल गुर्जर, दयाराम भील, मगनीराम भील आदि शामिल थे।

आदान शिविर में पशुपालकाें को दी जा रही है विविध जानकारी

राजसमन्द । जिले में संचालित कृषि ज्ञान एवं आदान शिविर के तहत पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्र में टीकाकरण, कृमिनाशक दवा का वितरण, बीपीएल परिवार की महिला पशुपालकों द्वारा मिनरल मिक्चर के पेकेट्स का वितरण कार्य किया जा रहा है। उपनिदेशक डॉ घनश्याम मुरोडिया ने बताया कि पशुपालन विभाग के अधिकारी पशुपालको को विभिन्न बीमारियों से पशुओ के बचाव के तरीके तथा पशुओं के बीमा के संदर्भ में जानकारी दे रहे हैं तथा प्रपोजल तैयार कर रहे हैं। कृत्रिम गर्भाधान द्वारा अच्छे लस्ल के पशु देशी गाय के माध्यम से पैदा करने की तरकीब तथा यादा से यादा दुग्ध उत्पादन कर जीवन निर्वाह कर सके तथा अकाल के समय में चारे पर एवं उपलब्ध भूसा, खाकले पर युरिया छिडकाव वाली विधि से यादा उपयुक्त आहार बनाने की तरकीब पशुपालकों को बता रहे हैं। मौसमी बीमारियाें से पशुआें को किस तरह बचाया जा सके यह सभी जानकारी पशुपालको को दी जा रही है। उपनिदेशक मुरोडिया द्वारा भिन्न स्थानाें पर पिछले दस दिनाें में शिविर का निरीक्षा भी किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश एवं आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारी एवं कर्मचारियाें को दीए गए।