Wednesday, October 14, 2009

350 किलो सिंथेटिक मावा पकडा

राजसमंद / देवगढ। देवगढ तहसील क्षेत्र के कामली घाट चौराहे पर बुधवार को छापा कार्रवाई के दौरान एक सूने मकान से करीब 350 किलो सिंथेटिक मावा जब्त किया गया। इस मावे की एक खेप पिछले दिनों भीलवाडा जिला मुख्यालय पर बेची जा चुकी है।
जिला रसद अघिकारी उम्मेदसिंह पूनिया के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक महेन्द्रसिंह, भीम-देवगढ के प्रवर्तन निरीक्षक हरिप्रकाश गुप्ता, खाद्य निरीक्षक विनोद थारवान, बाट माप निरीक्षक सुरेशचंद्र गुप्ता की टीम देवगढ क्षेत्र में जांच के लिए गई हुई थी। दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति ने सूने मकान में सिंथेटिक मावा बनने की सूचना दी। इस पर टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की।
इस दौरान वहां साबुन के कर्टन, यूरिया की डली आदि वस्तुएं देख कर तत्काल देवगढ के खंड मुख्य चिकित्सा अघिकारी डॉ. रविनंद चहल और नायब तहसीलदार सत्यनारायण को सूचना दी गई। अघिकारियों ने वहां मिठाइयां बना रहे व्यक्ति से पूछताछ की। कार्रवाई से पूर्व ही कारखाना मालिक और मिठाई निर्माता वहां से भाग छूटे।
मिठाइयां बनाते धरे गए व्यक्ति ने खुद को बासनी (जोधपुर) निवासी अनूपसिंह राजपुरोहित बताया। उसने बताया कि सिंथेटिक मावे की एक खेप पिछले दिनों भीलवाडा में बीकानेर मिठाई वाला के यहां बेची जा चुकी है। तैयार किया जा रहा साढे तीन सौ किलो सिंथेटिक मावा दीपावली से पहले ही बाजारों में बेचने की तैयारी थी।
अनूपसिंह ने पूछताछ में बताया कि यहां पिछले एक माह से सिंथेटिक मावा बनाने का कारोबार चल रहा था। इस कारखाने का उपयोग केवल त्योहारों में मिठाइयां बनाने के लिए किया जाता है। बाकी दिनों में यहां कोई भी आता-जाता नहीं है। कार्रवाई शाम करीब साढे पांच बजे शुरू हुई, जो रात तक जारी थी। टीम ने नमूने लेने के बाद मिठाई नष्ट करने का काम शुरू कर दिया।
इनका कहना हैयूरिया से तैयार सिंथेटिक दूध से बनी मिठाई का सेवन गुर्दो के लिए खतरनाक हो सकता है। बाद में गुर्दे खराब हो जाते हैं। जान भी जा सकती है।- डॉ. रविनंद चहल, मुख्य चिकित्सा अघिकारी, देवगढखंड

रतनजोत के बीज खाने से 22 बेहोश

देलवाडा। राजसमंद जिले के देलवाडा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर कैलाशपुरी के पास बुधवार शाम रतनजोत केबीज खाने से 22 जने बेहोश हो गए। इनमें पांच अध्यापकों सहित कई विद्यार्थी शामिल हैं। माउंट आबू से पिकनिक मना कर बस से चूरूलौट रहा स्कूल का यह दल नाश्ता करने नीचे उतरा था।

जानकारी के अनुसार चूरू के मॉडर्न प्रिंस स्कूल, तारानगर के शिक्षकों व विद्यार्थियों सहित कुल 22 लोग पिकनिक के बाद बुधवार सुबह चूरू लौट रहे थे। कैलाशपुरी के पास जलपान के लिए एक स्थान पर बस रोकी गई। इस दौरान सडक किनारे लगा एक जंगली फल समझ स्वादिष्ट लगने पर सभी ने खाया और रतनजोत के बीज खाने के थोडी देर बाद सभी बेहोश हो गए। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की मदद से अचेत विद्यार्थियों व शिक्षकों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉ. पी.सी. सहलोत ने सभी का उपचार किया।इनकी तबीयतबिगडीअचेत होने वाले लोगों में शिक्षक सुनीता बहरी (25), विमला सैनी (34), विजयपाल (36), राजादेवी पूनिया (36) व विद्या देवी सैनी (35) सहित विद्यार्थी श्वेता (16), अशोक पूनिया (5), पूनम शर्मा (18), आशीष पूनिया (8), ज्योत्सना सैनी (18), सुनीता पूनिया (20), सुमन कस्वा (18), प्रियंका स्वामी (18), अंजना पूनिया (20), शीला गुडानिया (18), सुनीता कस्वा (22), चित्रा सेन (20), प्रियंका छाजेडिया (13), कृष्ण सैनी (8), सुमन टेटवाल (20), चंद्रकांता सैनी (21) और आरती स्वामी (20) शामिल हैं।

Monday, October 12, 2009

इंटक अध्यक्ष पर हमले का प्रयास

राजसमंद । जेके टायर कर्मचारी यूनियन इंटक के अध्यक्ष बंशीलाल जोशी के धोइंदा स्थित आवास पर रविवार देर रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। इंटक ने हमला करने वाले लोगों को जेके टायर कर्मचारी एकता यूनियन सीटू से संबंघित बताते हुए राजनगर थाने में शिकायत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि इस संबंध में रात तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
इंटक के अध्यक्ष बंशीलाल जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब बारह बजे मदनलाल सुथार व लालसिंह सहित करीब पन्द्रह-बीस लोग उनके घर आए और दरवाजा खटखटाया। परिजनों के पूछने पर उन लोगों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जेके टायर फैक्ट्री में दिया जा रहा धरना बंद करने की चेतावनी दी।
उन्होंने धरना बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि इस आशय की जानकारी रात को ही चौकी प्रभारी मोहनसिंह को दे दी थी। इधर, जेके टायर कर्मचारी एकता यूनियन सीटू ने पूरे मामले को निराधार और झूठा करार दिया है। सीटू के महामंत्री बंशीलाल कलाल ने कहा कि जिन लोगों के नाम बताए जा रहे हंै, उनका फैक्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है।
जयपुर रवाना13 अक्टूबर को श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में जेके प्रबंधन, इंटक और सीटू के प्रतिनिघियों की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए सीटू के महामंत्री बंशीलाल कलाल व उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह सोमवार अपराह्न में जयपुर के लिए रवाना हो गए।

फाइलों में दफन विकलांग पेंशन योजना

राजसमंद। जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशनधारी विकलांगों के लिए स्वावलम्बी बनने के उद्देश्य से विकलांगों के लिए लागू की गई पेंशन एक मुश्त सहायता योजना का परिणाम ढाई साल गुजरने के बावजूद शून्य है। व्यवसाय के लिए एक मुश्त सहायता राशि प्राप्ति के स्थान पर मासिक पेंशन आजीवन समर्पित करना लाभार्थियों के लिए बहुत भारी पड गया है।
यह है योजनावर्ष 2007-08 में लागू हुई इस योजना के तहत यदि पेंशनधारी विकलांग व्यक्ति स्वावलम्बी बनने के उद्देश्य से अपना व्यवसाय शुरू करना चाहे तो उसे मासिक पेंशन के स्थान पर एक मुश्त 15 हजार रूपए सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए पेंशनधारी को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) कोष कार्यालय में जमा करवाना होगा। विकलांग राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। संयुक्त पेंशनधारी विकलांग दंपती को भी एक मुश्त 15 हजार रूपए देय हैं। वर्तमान में विभाग की ओर से विकलांगों को प्रतिमाह चार सौ रूपए पेंशन देय है।
किसे कहेंगे नि:शक्तऎसे व्यक्ति, जिन्हें मेडिकल बोर्ड की ओर से उनकी शारीरिक दक्षता के अनुसार 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अक्षम घोषित किया गया हो, वे विकलांग की श्रेणी में आते हैं।

हत्या के दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

रेलमगरा। तहसील क्षेत्र के दरीबा कस्बे में पिछले दिनों बस स्टैण्ड पर बैठे दिनेश पुत्र भंवरलाल हरिजन की गोली मार कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार हरिनारायण व मोटरसाइकिल चालक राजा उर्फ अर्जुनसिंह को न्यायिक मजिस्टे्रट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

शराब की भियां नष्ट कीं

भीम (राजसमंद)। अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की भीम व अजमेर पुलिस ने सोमवार को बोरवा ग्राम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में छापे मारे। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण व भट्टियां नष्ट की गईं। हालांकि मौके से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
भीम थानाधिकारी दयाराम फडौदा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. नितिनदीप ब्लग्गन और अजेमर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाख टांक के निर्देशन में मय जाब्ता अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ सदाभोज का वाडिया समेत दस स्थानों पर छापा मारा गया।
इस दौरान शराब माफियाओं के अड्डे बारूद से नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुरानी भटि्टयों, पानी के टैंक, शराब बनाने के उपकरण व झोंपडियंा भी नष्ट की गईं। कार्रवाई के दौरान सैकडों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले की गई कार्रवाई के दौरान कई व्यक्तियों की धरपकड भी की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 50 से 60 भट्टियां थीं, जिनमें से अधिकतर को पूर्व में ही नष्ट किया जा चुका है।

सोम पुष्य पर हुए 700 करोड के कारोबार

भारतीय अर्थव्यवस्था से मंदी के बादल छंट चुके हैं। बाजार से मिल रहे उत्साहवर्द्धक संकेतों पर गौर करें तो यह अहसास यकीन में बदल जाता है। पिछली दीपावली के मुकाबले इस वर्ष तस्वीर बदली हुई है। अकेले राजस्थान में ही सोम पुष्य पर हुए 700 करोड के कारोबार ने अच्छे त्योहारी सीजन का आभास दे दिया है, तो पिछली लक्ष्मीपूजा पर 8500 अंकों के रसातल में पहुंच गए शेयर सूचकांक मजबूत लिवाली के बूते 384 अंकों की उछाल के साथ 17000 से ऊपर जा पहुंचा है।
उत्पादन क्षेत्र ने भी अगस्त में 22 माह के उच्चतम स्तर यानी 10.4 फीसदी बढोतरी हासिल कर शुभ शगुन की शुरूआत कर दी है। अब यदि सभी क्षेत्रों में खुशहाली आएगी तो नौकरीपेशा लोगों का लाभ क्यों नहीं मिलेगा। अनुमान है कि 50 फीसदी कम्पनियां बडी संख्या में नई नियुक्तियां कर सकती हैं और हमारे यहां वेतनों में 8 फीसदी तक वृद्धि दर्ज हो सकती है।
प्रदेश में 700 करोड से ज्यादा का कारोबारजयपुर। प्रदेश में दीपावली व धनतेरस पर होने वाली खरीद का आगाज कारोबारियों के नजरिये से सोमवार को सोम पुष्य नक्षत्र पर हो गया। अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों के आकंडों के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर राज्य में एक दिन में 700 करोड से ज्यादा का करोबार हुआ। ऎसे में ऑटोमोबाइल, प्रॉपर्टी, सोने-चांदी, इलेक्ट्रोनिक्स व इलेक्ट्रिकल व कपडा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सुबह से देर रात तक खरीददारों व बुकिंग कराने वालों का तांता लगा रहा।
500 करोड का शुभ मुहूर्तसोम पुष्य मुहूर्त के लिहाज से लोगों ने प्रदेश के 100 ज्यादा बिल्डर्स व प्रॉपर्टी विक्रेता से करीब 250 फ्लैट व मकान, करीब 125 दुकान व कार्यालय के अलावा जमकर भूखण्ड व फार्म हाउस आदि की खरीद-बिक्री की। राजस्थान बिल्डर्स एण्ड डवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के अनुसार सोम पुष्य पर राज्य में करीब 500 करोड का कारोबार हुए।
ऑटोमोबाइल में 100 करोड का करोबारऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार सोम पुष्य नक्षत्र पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार हुआ। इसमें करीब 800 से ज्यादा विभिन्न कम्पनियों की कार, 1000 के करीब दोपहिया वाहन व 300 के आस-पास कॉमर्शियल वाहन के खरीद-बिक्री का अनुमान है। राजस्थान ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सचिव नरेश सिंघल के अनुसार प्रदेश में दोपहिया, चौपहिया व कॉमर्शियल वाहन 2000 से ज्यादा वाहन बिके।
इलेक्ट्रॉनिक्स में 50 करोड का कारोबारइलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल बाजार में करीब 175 से 200 एलसीडी टीवी, 100 से ज्यादा फ्रीज, 150 से ज्यादा वॉशिंग मशीन व माइक्रोवेव ओवन व डीवीडी प्लेयर आदि की बिक्री का अनुमान है। राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. के. कालानी बताते हैं कि प्रदेश में करीब 50 करोड से ज्यादा का कारोबार हुआ है।
ज्वैलरी व बर्तन में 35 करोड की खरीददारीजयपुर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वरलाल गोयल व जयपुर अलोह धातु व्यापार संघ के महामंत्री मानकचंद फागीवाला के अनुसार सोम पुष्य पर सोने-चांदी व बर्तन आदि धातुओं में एक दिन में राज्य में करीब 35 से 40 करोड रूपए का कारोबार हुआ। इनमें ज्वैलरी में करीब 18 से 20 करोड व बर्तन व्यवसाय में 10 से 12 करोड के कारोबार का अनुमान है।
टैक्सटाइल्स व रेडीमेडराजस्थान रेडीमेड वस्त्र निर्माता व विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सेठी के अनुसार दीपावली व शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही सोमवार को शुभ मुहूर्त मे प्रदेश में 15 करोड से ज्यादा के कारोबार होने का अनुमान है। इसके अलावा क्षेत्र से जुडे जानकारों के मुताबिक पुष्य नक्षत्र पर मिठाई, पटाखें, कॉस्मेटिक्स, फर्नीचर आदि क्षेत्र में करीब 30 करोड के कारोबार हुए।
सेंसेक्स सरपटमुम्बई। औद्योगिक उत्पादन में जोरदार वृद्धि तथा अम्बानी बंधुओं के बीच सुलह की उम्मीद के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने सोमवार को जबरदस्त छलांग लगाई। बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 384 अंक की बढत के साथ 17,026.67 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी भी 109.05 अंक बढकर 5054.25 अंक पर बंद हुआ। सोमवार को संस्थागत निवेशकों ने बाजार में बडी खरीदारी की है।
औद्योगिक उत्पादन 10.4 फीसदी बढानई दिल्ली। त्यौहारी मौसम और उपभोक्ताओं की बढती मांग अर्थव्यवस्था के लिए उत्साहवर्द्धक साबित हो रही है। खनन, कारखाना और बिजली क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष के अगस्त महीने में औद्योगिक वृद्धि दर 10.4 फीसदी रही। क्षेत्र की यह वृद्घि पिछले 22 महीनों में सर्वाधिक है। पिछले वित्त वर्ष के समान माह में औद्योगिक वृद्धि दर मात्र 1.7 फीसदी थी। कुल 17 औद्योगिक समूह में से 14 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।बदहाली का दौर गुजराअर्थव्यवस्था की बदहाली का दौर गुजर चुका है। महंगाई सूखे की वजह से थी। इस पर अंकुश के कदम उठाए जा चुके हैं। मार्च 2010 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.3 से 6.5 फीसदी तक की दर से बढने की सम्भावना है।'-डॉ. मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री
वेतन की फुलझडीनई दिल्ली। भारतीय कम्पनियों की ओर से इस साल अपने कर्मचारियों के वेतन में औसतन आठ फीसदी तक बढोतरी का अनुमान है। साथ ही करीब 50 फीसदी कम्पनियां अगले महीनों में बडी संख्या में नई नियुक्तियां कर सकती हैं। वैश्विक मानव संसाधन सलाहकार मर्सर के सर्वेक्षण में कहा गया है कि अगले वष्ाü कम्पनी जगत में औसतन वृद्धि 11 फीसदी तक पहुंच सकती है।