Saturday, January 16, 2010

हल्दीघाटी देख अभिभूत हुए 16 देशों के लोग

खमनोर। करीब 16 देशों के 40 सदस्यीय दल ने शनिवार को हल्दीघाटी व रक्त तलाई का अवलोकन कर वीर प्रताप से जुडे इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। भारत को जानो कार्यक्रम के तहत विभिन्न राष्ट्रों में निवास करने वाले लोगों को भारत की मिट्टी व संस्कृति से जोडने के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के नोडल अघिकारी श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दल के सदस्य भारत की पावन मिट्टी के स्पर्श के बाद अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
दल के सदस्य रमेशकुमार ने बताया कि वो फिर से हल्दीघाटी क्षेत्र में आएंगे, क्यों कि यहां की मिट्टी वीरता का तेज प्रदान करती है। अवलोकन से पूर्व जय हल्दीघाटी नवयुवक मण्डल के पूनम टेलर, जय मेवाड नवयुवक मंडल के हेमंतसिंह मोजावत व जय हल्दीघाटी नवयुवक मंडल के हुक्मीचंद माली ने दल के सदस्यों का स्वागत किया। दल के हल्दीघाटी पहुंचने पर हल्दीघाटी संग्रहालय की ओर से स्वागत किया गया।

अब कुंभलगढ और खमनोर पर निगाहें

राजसमंद। जिले में पंचायत आम चुनावों के तहत पहले चरण में कुंभलगढ और खमनोर में मतदान प्रक्रिया पूरी होनी है। ऎसे में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने सारे खेवनहारों को दोनों चुनावी मैदानों में भेज दिया है। भाजपा जहां खमनोर और कुंभलगढ को हथिया कर अग्रिम लडाई की राह आसान करने के लिए वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया का सहारा ले रही है तो कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी को न्योता देकर सीट बरकरार रखने की जुगत भिडाना शुरू कर दी है। हालांकि जानकार सूत्रों के मुताबिक जिला प्रमुख पद के लिए दोनों पार्टियों के दावेदार इन दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों से नहीं आने हैं।
भाजपा को जिताने का आह्वान भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस एक बार फिर कडी से कडी जोडने का नारा देकर जनता को भ्रमित कर रही है। इसी कडी में भ्रष्टाचार को बढावा देने का प्रयास किया जाएगा। वे शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर जन सभाओं को संबोघित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
कुम्भलगढ। कटारिया ने केलवाडा के गायत्री भवन में कुम्भलगढ ब्लॉक के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सातों प्रधानों और जिला प्रमुख की सीट पर पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्रसिंह राठौड ने क्षेत्र के विधायक व कांग्रेस सरकार को महंगाई व निरंकुश अफसरशाही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में जनता भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओमसिंह राठौड, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, प्रधान कमला जोशी, सुनील जोशी, प्रेमसुख शर्मा व पंस व जिला परिषद सदस्य चुनाव के पार्टी प्रत्याशी मौजूद थे।
द्वारे-द्वारे कांग्रेस के खिवैयावरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिसिंह राठौड ने डाबला, टुकडा, आरवाडा, करेडा आदि गांवों का दौरा कर वार्ड सोलह व पंचायत समिति राजसमंद के वार्ड एक के प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड सभाएं लीं। उनके साथ बामनटुकडा सरपंच जगदीश पालीवाल, पार्टी प्रत्याशी हंजाबाई, प्रत्याशी हसीना बानो, कमला कुमावत, वेणीराम व भगवानलाल आदि भी साथ थे।
पार्टी के जिला महामंत्री व पूर्व प्रधान शांतिलाल कोठारी ने जिला परिषद के वार्ड पन्द्रह और पंचायत समिति के वार्ड संख्या चार व पांच के फरारा, दोवड, साकरोदा, सुंदरचा व सांगठ आदि क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ साकरोदा के पूर्व उप सरपंच नरेश खटीक, पूर्व सरपंच रामलाल, मूल शंकर श्रीमाली व मोहन गुर्जर आदि मौजूद थे। किया। राजसमंद पंस के वार्ड तीन में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदरलाल पालीवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ खरण्डिया, कुरज, सार्दुलखेडा, पसूंद, आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।
प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्ककुंभलगढ। कुंभलगढ पंचायत समिति व जिला परिषद् चुनावों में भाग्य आजमा रहे दोनों पार्टियो के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क व चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। कांगे्रस विधायक गणेशसिंह परमार ने प्रत्याशियों के पक्ष में क्षेत्र के तलादरी, गामडी, औलादर, मजेरा, आंतरी, कडिया, सन्दुकों का गुडा, बारा, वरदडा, थूरावड, आरेट, कम्बोडा, पिपाणा सहित क्षेत्र का दौरा कर कांगे्रस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उधर, भाजपा के ब्लॉक महामंत्री बब्बरसिंह चदाणा ने बताया कि जिला परिषद् व पंचायत समिति सदस्य के लिए पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड व प्रत्याशियों ने तलादरी, गामडी, ओडा, कणुजा, कुंचौली, लखमावतों का गुडा से पीपला, जडफा, उसर, देवी का वास व समीचा तक जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
कौन होगा मजेरा का सातवां सरपंच!कुंभलगढ। ग्राम पंचायतों के गठन के बाद मजेरा ग्राम पंचायत में 2006 में पहली बार भाजपा समर्थित सरपंच ने सरपंची का ताज पहना। वहीं, वर्ष 2001 में पहली महिला सरपंच का सेहरा हीराबाई भील के सिर बंधा। इससे पूर्व मजेरा के पहले सरपंच के तौर पर डालचंद मेहता कुर्सी पर सवार हुए तो उनके बाद उनके पुत्र (स्व.) मांगीलाल मेहता ने भी लगभग बीस वर्ष तक मजेरा ग्राम पंचायत का प्रतिनिघित्व किया। इसके बाद पांच वष्ाü तक फतहलाल मेहता ने व उसके बाद फिर भ्ौरूलाल मेहता ने लम्बी अवघि तक सरपंच पद पर आसीन होकर जन प्रतिनिघित्व किया। पहली महिला के रूप मे हीराबाई व 2006 में भाजपा समर्थक एकमात्र सरपंच चुन्नीलाल लोहार ने कमान संभाली। अब जनता को नए मुखिया के तौर पर भावी सरपंच का इंतजार है।
प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्ककुंवारिया । पंचायत समिति राजसमंद के वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी रेखा साहू ने शनिवार को घर-घर सम्पर्क किया। उनके साथ प्रवीण पीपाडा, सीता गोयल आदि भी थे।
'महंगाई का प्रतीक है कांग्रेस'खमनोर । राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा है कि कांग्रेस के शासन काल में कांग्रेस के शासनकाल में बढी महंगाई ने आमजन की कमर तोड दी है। शुक्रवार शाम यहां कस्बे में पार्टी कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर मौजूद ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को संबोधन में मायावती का जन्म दिवस मनाया
राजसमंद । बसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 54वां जन्म दिवस शुक्रवार को राज्यावास गांव में मनाया। मौके पर मौजूद बसपा संभाग प्रभारी देवकिशन दहिया, बाबूलाल सालवी, मोहनलाल मौर्य, रोशनलाल रेगर आदि ने मिठाइयां बांटीं।
भाजपा इकाई की बैठककेलवा। भाजपा केलवा इकाई की बैठक जागनाथ महादेव मंदिर में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए प्रचार में तन-मन से जुट जाने का आह्वान किया। अध्यक्षता नानालाल सिंघल, मुख्य अतिथि श्यामसुंदर पुरोहित ने की।

कोहरे का पहरा, जाडा भी ठहरा

राजसमंद। अलसुबह से छाया कोहरा, जमीन बर्फ जैसी, मटकी का पानी फ्रिज सा, शीतलहर बर्फीली बयार जैसी और सुबह, दोपहर, शाम व रात शरीर को शूल की तरह भेदते गुजरती हवा। जिले में शनिवार को पारा और लुढकने से हवा और पानी बर्फीले हो गए।
सुबह शहर धुंध की चादर में लिपटा रहा और लोग देर तक रजाइयों में दुबके रहे। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे और शाम व रात भी सर्द हवाओं के घेरे में गुजरी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। अचानक बढी सर्दी के कारण लोगों की धूजणी छूटने लगी और मुंह से भाप निकलने लगी। ठंड की वजह से सर्दी ने ऎसा ताण्डव मचाया कि जिले के बाशिंदे ठिठुरते रहे। ठंड के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, अस्थमा, दिल व साइनस के मरीज बहुत परेशान हुए।
शहर के बाशिंदों ने बताया कि रोजाना के मुकाबले गुरूवार को सर्दी का एहसास कुछ ज्यादा रहा। उनकी सुबह देर से हुई और दिनचर्या भी लेट ही चलती रही। आम तौर पर गर्म कपडे न पहनने वाले लोग भी दिन भर गर्म और ऊनी लबादे ओढे नजर आए।
हर तरफ स्वेटर, जैकेट, कोट, टोपे, मफलर, शॉल व जूते मोजे पहपे ढंके-छुपे नजर आए। शहर में लगातार बादल घिरे रहने के कारण अपराह्न तीन-साढे तीन बजे से ही शाम का सा एहसास होने लगा और शाम चार-साढे चार बजे से ही हल्का अंधेरा छाने लगा और लाइटें लगाना पडीं। आम दिनों के मुकाबले शनिवार शाम ढलते ही बाजारों, दफ्तरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों में मौजूद लोग जल्द घरों की ओर चल पडे। चाय की थडियों पर लोगों का जमघट रहा। लोगों ने बार-बार चाय व कॉफी का सेवन किया।
इस दौरान चाय, कॉफी, समोसे, कचोरी, गर्म दूध जलेबी और चना मूंगफली, गजक, रेवडी व तिल पपाडी के भी मजे लिए गए तो कहीं आलू पालक प्याज मिर्च के पकौडे व कहीं-कहीं गाजर, मूंग की दाल का हलवे, भुनी शलजम, गर्मागर्म राब, खीच, सोगरा व मक्के की रोटी के साथ हल्दी की सब्जी का सेवन किया गया।
गृहिणियों व लोगों ने यथासंभव गर्म खाना ही खिलाने-खाने का प्रयास किया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह आम दिनों के मुकाबले बहुत कम है। सर्दी के कारण लोगों ने घरों, दुकानों, दफ्तरों और सडकों व गलियों के नुक्कड पर अलावतापते हुए दिखाई दिए।

Tuesday, January 5, 2010

तहसीलदार का घेराव

देवगढ। नगर में आठ दिन के अन्तराल एवं अल्प दबाव से जलापूर्ति पर आक्रोशित महिला-पुरूषों ने सोमवार को जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर तहसीलदार का घेराव किया। यहां के नारायणजी का मोहल्ला एवं सोनियों की गली में पिछले लम्बे समय से कम दबाव से मात्र पौन घंटे तक जल आपूर्ति की जा रहा है।
इस सम्बन्ध यहां के बाशिन्दों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को कई बार शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई हल नहीं निकलता देख नारायणजी का मोहल्ला की 50-60 महिलाएं तहसीलदार ओमप्रकाश यादव के पास पहंुची। इसी दौरान बसंतीलाल आच्छा, चन्द्रप्रकाश आच्छा, सतीश सोनी, ईश्वरलाल श्रीमाल आदि ने भी सहायक अभियंता कार्यालय पहंुच सहायक अभियंता के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की।
गुस्साए महिला-पुरूषों ने वहां रखी पानी की दो मटकियां फोड दी। बाद में तहसीलदार के समक्ष नारे लगाते हुए पहंुचे। तहसीलदार का आधा घंटे तक घेराव करने पर आखिर में सहायक अभियंता को बुला कर आठ-दस लोगों की उपस्थिति में बैठक कर समस्या पर चर्चा की। बैठक में सहायक अभियंता पर केवल आश्वासन देने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों एवं अघिकारियों की लापरवाही से स्थिति बिगड रही है।
तहसीलदार ने जिला कलक्टर एवं जलदाय विभाग के अघिशासी अघिकारी से सम्पर्क कर प्रतिदिन 80 से बढाकर 120 टैंकर पानी खरीद कर टंकी में डालने एवं 96 घंटे के अन्तराल से डेढ घंटा पानी देने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। बैठक में थानाधिकारी लीलाधर मालवीय भी उपस्थित थे।

जिताऊ व टिकाऊ को ही टिकट

राजसमंद। आगामी पंचायतीराज चुनावों में जिताऊ और टिकाऊ के साथ जन समर्थित उम्मीदवारों को ही कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस की स्थानीय सघन क्षेत्र विकास समिति पर आयोजित एक बैठक में कार्यकर्ताओं के सामने यह बात साफ कर दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जन साधारण के साथ जुड कर उनके सुख दुख में कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, कार्यकर्ता का धर्म है कि वह उसे जिताने के लिए हर तरह से जुट जाए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमजान खान ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र से लेकर पंचायत स्तर तक कडी से कडी जोडने के लिए पंचायत चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिताने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कडी से कडी के जुडने पर ही विकास की यह चेन पूरी होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी हरिसिंह राठौड, जिला मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरिवल्लभ पालीवाल, महामंत्री शांतिलाल कोठारी, शंकरलाल गुर्जर, नानालाल सार्दुल, चुन्नीलाल पंचोली, कैलाश जोशी, परसराम पोरवड, भंवरलाल,पालीवाल, संग्रामसिंह, राजेन्द्रसिंह, भगवतसिंह गुर्जर, खूमसिंह खरवड, मातीलाल पालीवाल, मायादेवी चौहान, रेखा सालवी और अरविंद नंदवाना सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विकास की गति में तेजी आएगी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायणसिंह भाटी ने कहा कि गांवों के विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष लाखों का बजट दिया जाता है, यदि केन्द्र से लेकर ग्राम पंचायत तक कांग्रेस का शासन होगा तो न सिर्फ विकास की गति में तेजी आएगी बल्कि भष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।
बैठक आजजिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद की एक विशेष बैठक बुधवार को सघन क्षेत्र विकास समिति पर आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी हरिवल्लभ पालीवाल ने बताया कि बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक प्रेमकुमार पाटीदार तथा नानूराम माली उम्मीदवारों से मिलकर उनका फीडबैक लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष और अग्रिम संगठनों के पदाघिकारी भी मौजूद रहेंगे।
ब्लॉकवार लेंगे उम्मीदवारीदेहात जिला कांग्रेस के प्रवक्ता कौशल नागदा ने बताया कि पर्यवेक्षक शर्मा सविना वाटिका में सुबह 8.45 बजे बडगांव, 9.30 बजे गिर्वा, 10.15 बजे गोगुंदा, 11 बजे झाडोल, 11.45 बजे मावली, 12.30 बजे खेरवाडा, 1.15 बजे कोटडा, 2.00 बजे सलूम्बर, 2.45 बजे सराडा, 3.30 बजे लसाडिया तथा 4.15 बजे भीण्डर पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए उम्मीदवारों के नाम लेंगे।
सह पर्यवेक्षक राठौड उदयपुर पहंुचेकांग्रेस के पर्यवेक्षक हरिमोहन शर्मा के साथ दावेदारियों की सुनवाई करने के लिए पीसीसी ने सह पर्यवेक्षक के रूप में धर्मेüद्र राठौड को नियुक्त किया है। राठौड सोमवार शाम को उदयपुर पहुंच गए।
गांवगुडा में प्रत्याशी चयन पर चर्चासेमा। क्षेत्र में इन दिनों गांवों की सरकार चुनने व अघिसूचना जारी होने का समय नजदीक आते ही योग्य प्रत्याशी के चयन की सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं। समीपवर्ती गांवगुडा गांव के ब्रrापुरी मोहल्ले में ग्रामीणों की बैठक आयोजि की गई। बैठक में ग्राम पंचायत क्षेत्र के खटीक बस्ती, रत्नावतों की भागल, दुर्गा मित्र मण्डल, एस.आर. ग्रुप सहित ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में सरपंच, उपसरपंच व वार्डपचों के प्रत्याशी चयन के लिए चर्चा की गई।

खौफ से खाली होता गांव

राजसमंद। खेत-खलिहानों और आशियानों को बार-बार अपनी आंखों के सामने जलता देख मायूस व भयभीत रेलमगरा तहसील के चराणा के ग्रामीणों के धैर्य ने जवाब दे दिया है। आएदिन गांव में आग लगने से अपनी फसल, चारा,पशु और घर स्वाहा होते देख गांव के कई परिवारों ने थक हार कर गांव से पलायन का रास्ता अख्तियार कर लिया है।
करीब चौबीस परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए हैं और घरेलू सामान अन्य गांवों-ढाणियों में रहने वाले रिश्तेदारों के घर पहुंचा दिया है। घास-चारा और मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। इन हालात के बीच प्रशासन का उदासीन रवैया लोगों को व्यथित किए हुए है। उल्लेखनीय है कि चराणा गांव में पिछले एक माह और प“ाीस दिन में प“ाीस बार आग लग चुकी है,जिसमें ग्रामीणों का लाखों माल स्वाहा हो गया। यह सिलसिला अब भी बना हुआ है। इससे ग्रामीण खौफजदा हैं।
आग की घटनाओं को लोग अलग-अलग तरह से देख रहे हैं। कोई इसे अनिष्ट की तरह देख रहा है तो कोई गांव पर आपदा के रूप में देख रहा है। कोई इसे प्रशासनिक लापरवाही का मामला बता रहा है। इस मामले में दुखद पहलू यह है कि प्रशासनिक स्तर पर दृष्टि से इस दिशा में कोई पुख्ता पहल नहीं हुई है, राहत और बचाव के कोई ठोस उपाय नहीं हुए हैं और यही वजह है कि लोग हौसला खोकर गांव छोडने पर मजबूर हो रहे हैं।
कोई ससुराल, कोई मामा के घरगांव के माधवलाल सुखवाल ने घर का सामान कुरज के पास माण्डफिया का खेडा गांव में अपने ससुराल तो भैरूलाल पण्ड्या ने धनेरियागढ में मामा के घर पहुंचा दिया है। श्यामलाल सुखवाल, सोहनलाल पण्ड्या, किशनलाल सुखवाल, मदननाथ योगी, मांगीलाल सुथार ने भी पलायन की तैयारी कर ली है।
इनका कहना हैप्रशासनिक स्तर पर पीडित परिवारों को कुछ तो आर्थिक राहत मिलनी ही चाहिए। -भूरालाल सुखवाल, मुखिया, सुखवाल समाज, चराणा
सवा माह बाद भी प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। समाज के कई लोगों ने घरों का सामान अन्यत्र भेज दिया है।शंभूनाथ योगी, अध्यक्ष, योगी समाज, चराणा
हमने अपनी आंखों के सामने गाढे पसीने की कमाई जलते हुए देखी है। हम गांव छोड कर दूर जाना चाहते हैं।मोहनलाल सुखवाल, सेवानिवृत्त अध्यापक, चराणा
मेरे घर की राशन सामग्री, कपडे, बिस्तर, रकम आदि अन्यत्र भेज दिए हंै। हम अब गांव छोडने के लिए मजबूर हो गए हैं। माधवलाल सुखवाल, पीडित परिवार

दुकानें खाली करवाने पर तनातनी

नाथद्वारा। मंदिर मण्डल विस्तार योजना के तहत वनमाली मंदिर की दुकानें खाली करवा कर उन पर ताले लगाने की बात को लेकर मंगलवार को प्रशासन व दुकानदारों के बीच तनातनी हो गई। इस पर प्रशासन ने भारी सुरक्षा जाब्ते के बीच दुकानें खाली करवा कर अपने कब्जे में ले लीं। मौके पर पहुंचे पुलिस बल और मेवाड भील कोर के जवानों ने उन पर हल्का बल भी प्रयोग किया। प्रशासन ने दुकानदारों को पूर्व में ही वनमाली मंदिर की ये दुकानें खाली करने के निर्देश दे दिए थे, लेकिन दुकान संचालकों ने ऎसा नहीं किया।
दोपहर करीब एक बजे उपखंड अघिकारी गौरव बजाज, मण्डल के मुख्य निष्पादन अघिकारी अजयकुमार शुक्ला, पुलिस उप अधीक्षक राजेश गुप्ता पुलिस व एमबीसी के जवानों के साथ मंदिर पहुंचे तो व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर प्रशासन व मंदिर मण्डल प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारे लगाए। प्रशासन की ओर से दुकानदारों से सामान खाली कर कब्जा सौंपने का आग्रह करने पर दुकानदारों ने दुकानें अन्यत्र स्थापित करने के विकल्प मंागा, तब प्रशासन ने उनका सामान घोडा भण्डार में निर्घारित दुकानों में रखने के लिए कहा, इसका दुकानदारों व मंदिर चौक के अन्य व्यापारियों ने विरोध किया।
उनका तर्क था कि मंदिर विस्तार योजना के अंतर्गत भविष्य में घोडा भण्डार भी हटा कर मंदिर मार्ग को अस्सी फीट चौडा करना प्रस्तावित है। ऎसे में दुकानदारों को फिर से बेदखल किया जाएगा, तो समस्या खडी हो जाएगी। मौके पर भाजपा नेताओं ने विरोध किया तो प्रशासन ने नोटिसों का हवाला दिया। थाना अघिकारी अनिल मीणा व स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों ने उन्हें वहां से खदेड दिया। देर शाम तक प्रशासन ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।
इनका कहना हैवनमाली क्षेत्र की अवाप्ति की प्रक्रिया एक वर्ष पूर्व ही पूरी कर ली गई थी। मंदिर के पुजारी ने सहमति भी दे दी थी। यहां के दुकानदारों में से 12 ने घोडा भण्डार में दुकानें ले लीं और यहां पर भी कब्जा था। उन्हें और बाकी को हटाने की कार्रवाई की गई। उसमें कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई। ताले प्रशासन ने नहीं तुडवाए। दुकानदारों ने आम सहमति से सामान बाहर रख दिया। इन्हें बसाने की जगह पूर्व में निर्घारित कर दी थी। नई जगह की मांग का निर्णय तो मंदिर मण्डल ट्रस्ट ही कर सकता है।-गौरव बजाज, उपखण्ड अघिकारी, नाथद्वारा