श्रीनाथजी मंदिर में मंगलवार को डोलोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया जिसके चलते ठाकुरजी की राजभोग झांकी के चार दर्शन हुए वहीं ठाकुरजी को जमकर होली खिलाते हुए गुलाल अबीर से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर नवनीत प्रियाजी (लालन) डोल तिबारी के पिछले भाग में स्थित धु्रव बारी के समीप आम्र पत्तों से तैयार किये गये डोल के मध्य बिराजे जो ३ राजभोग दर्शन की झांकी के पश्चात चौथे राजभोग में श्रीनाथजी प्रभु की गोद में बिराजे। इस दौरान ठाकुरजी को तिलकायत राकेशजी महाराज ने जमकर होली खिलाते हुए गुलाल-अबीर से सराबोर कर दिया। बाद में मुखिया भितरीया को तिलकायत ने होली खिलायी वहीं वैष्णव दर्शनार्थियों ने भी एक दूसरे पर गुलाल छिड़क कर होली का आनन्द उठाया।इस बीच ब्रजवासी ग्वाल बाल परम्परानुसार रसीया का गान ढोल व ढप की थाप के साथ करते रहें। जिसमें ''बनियां तोहे नोत जिमाऊ ..., कित लायो मेरे यार पहाडऩ में, होरी नाय मेरे यार हुरंगा- गोवर्धन की बीच तलेटी भरी में मानसी गंगा'', आदि रसीया सुन कर वैष्णवी श्रोता मंत्र मुग्ध हो गये।नगर में होली-धुलण्डी हर्षोल्लास से : नगर में होली पर्व पर होली मंगरा स्थल पर श्रीनाथजी मंदिर की भव्य होली का दहन परम्परानुसार हुआ। इस दौरान मंदिर के मशालची मिश्रीलाल वर्मा व जितेन्द्र वर्मा ब्रजवाशी ग्वाल बाल व सेवाक र्मी के साथ होली मंगरा स्थल पहुंचे जहां रसीया गान व पूजा अर्चना के बाद होली का दहन हुआ।श्रीनाथजी मंदिर की होली का दहन होते ही नगर के विभिन्न मोहल्लों व चौराहों पर तैयार खड़ी होली का दहन किया गया। होली पर्व के दूसरे दिन लोगों ने जमकर गुलाल व रंग छिड़कते हुए धुलेण्डी का पर्व मनाया तथा परम्परागत रूप से सरे आम गालियों की बौछारे करते लुत्फ लिया। इस अवसर पर नगर में कई जगह ढूंढ़ के पारम्परिक आयोजन हुए जिसमें समाज के लोगों ने शिरकत की।बादशाह की सवारी निकलीनगर में परम्परानुसार धुलेण्डी पर्व की शाम को बादशाह की सवारी निकाली गई। जिसमें स्थानीय बादशाह की गली स्थित मकान से नन्दलाल गुर्जर को बादशाह का रूप धरा कर सुखपाल में बिठा कर बादशाह की सवारी श्रीनाथ बैण्ड की मधुर धुन के बीच निकली तथा मंदिर परिक्रमा के बाद नक्कार खाना प्रवेश द्वार से बादशाह ने मंदिर में प्रवेश कर अपनी दाढ़ी से सीढिय़ों को बुहारने की रस्म अदा की। इस अवसर पर बादशाह के निवास पर श्रवण गुर्जर ने भंग भुजिये तैयार कर प्रेमियों को खिलाए।
Tuesday, March 2, 2010
आपातकालीन सेवा 108 आ गई आपात स्थिति में
आपातकालीन सेवा 108 के चिकित्साकर्मी और पायलेट तब आपात स्थिति में आ गए जब उन्हें नशे में धुत्त तथा गांववालों की नाक में दम करने वाले दम्पती को गांव से ले जाने के लिए ग्रामीणों ने दबाव बनाया और उन्हें घेर लिया। यह वाकया राजसमंद जिला मुख्यालय पर सेवा देने वाले आपातकालीन सेवा 108 के कार्मिकों के साथ होली की रात को पेश आया। हुआ यूं कि रात करीब पौने बारह बजे आपातकालीन सेवा 108 सेवा के चिकित्साकर्मी सतीश कुमार व पायलेट मोहम्मद हनीफ को सूचना मिली की जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर सापोल गांव के समीप कोई दुर्घटना हुई है। इस पर दोनों कार्मिक सापोल के लिए रवाना हुए और करीब 15 मिनट में वहां पहुंच गए। बताया गया कि सापोल में उस वक्त कोई दुर्घटना नहीं हुई थी बल्कि यहां रहने वाले नेपाली दम्पती नशे में धुत्त होकर पूरे गांव को सिर पर उठा रखा था। नशे में धुत दम्पती जहां ग्रामीणों के काबू में नहीं आ रहे थे। इसके बावजूद चिकित्साकर्मी सतीश कुमार व मोहम्मद हनीफ ने उन्हें काबू में करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान नेपाली दम्पती ने 108 पर पथराव करना शुरू कर दिया। सतीश व मोहम्मद हनीफ ने नेपाली दम्पती को काबू में करने के लिए ग्रामीणों का सहयोग भी लिया और उन्हें वाहन तक भी लाए लेकिन नेपाली दम्पती को जिला मुख्यालय तक ले जाने के दौरान वाहन में साथ रहने के लिए कोई ग्रामीण तैयार नहीं हुआ। इस पर सतीश व मोहम्मद हनीफ ने ग्रामीणों से काफी समझाइश की लेकिन कोई भी टस से मस नहीं हुआ। चूंकि मामला सामान्य घटना का था इस पर कार्मिकों ने ग्रामीणों को समझाने की नीयत से गाड़ी को मुख्य स्थान से हटा कर अन्यत्र खड़ा कर दिया जिस पर ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया। ग्रामीणों ने दोनों कार्मिकों पर दबाव बनाया कि बिना किसी ग्रामीण की मदद से दम्पती को वहां से ले जाए। इस पर सतीश कुमार की सूचना पर राजनगर थाने के एएसआई भंवर सिंह मारवाड मौके पर पहुंचे और 108 के कार्मिकों को वहां से लेकर आए।
आरोपियों को जेल भेजा
गिलूण्ड । रेलमगरा में गत गुरूवार रात गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
नाथद्वारा निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र इकबाल हुसैन मंसूरी पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार सनवर पुत्र मजीद खां, वसीम खां पुत्र मोहम्मद साहिद तथा नदीम को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।

मोटरसाइकिल से गिरने पर मृत्यु
खमनोर। खमनोर थानान्तर्गत हल्दीघाटी क्षेत्र में सोमवार को मोटरसाइकिल से गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार कोटेला निवासी सोहनसिंह पुत्र अभयसिंह राजपूत ने बताया कि उसका भाई डाऊसिंह (46) सोमवार को राणावतों का गुडा से कोटेला मोटरसाइकिल पर लौट रहा था।
मोटरसाइकिल दलपतसिंह राजपूत चला रहा था। इसी दौरान हल्दीघाटी के समीप मोटरसाइकिल एक पत्थर से टकरा जाने से पीछे बैठा डाऊसिंह उछलकर सिर के बल नीचे गिरा। घटना के बाद डाऊसिंह को खमनोर चिकित्सालय ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आग से पांच गाडी खाद स्वाह
गिलूण्ड। समीपवर्ती काबरा गांव में रविवार को रोडी में आग लगने से करीब पांच गाडी देसी खाद जलकर राख हो गया। काबरा निवासी नानालाल बागला के परिवार में चने सेकने के बाद राख को रोडी में फेंक दिया गया, जिससे सूखे खाद ने आग पकड ली।
घटना की सूचना मिलने पर रेलमगरा थाना पुलिस व दरीबा माइंस से दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
घटना की सूचना मिलने पर रेलमगरा थाना पुलिस व दरीबा माइंस से दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
भारतीय संस्कृति को बचाने में सदैव मुस्तेद रहने का आह्वान
राजसमन्द। जैन मुनि सुरेश कुमार हरनावा ने कहा कि एक जमाना था जब अनपढ महिला पचास लोगों के संयुक्त परिवार की आसानी से परवरिश कर लेती थी जबकि आज पढी-लिखी महिलाओं के लिए पारिवारिक जीवन बेमानी हो चला है।
तेरापंथ महिला मण्डल राजसमन्द की ओर से महिला दिवस पर मंगलवार को आयोजित त्रिसूत्रीय कार्यक्रम में उन्होंने चिन्ता जताते हुए कहा कि आज की नारी में सहिष्णुता का दम टूटने से सामंजस्य का ग्राफ तेजी से गिरने से यह स्थितियां हुई है।
उन्होंने महिलाओं से भारतीय संस्कृति को बचाने में सदैव मुस्तेद रहने का आह्वान किया। मुनि सम्बोध कुमार ने कहा कि वक्त बहुत तेजी से करवट बदल रहा है, बदलते दौर में महिलाएं अस्मिता के पंख खोलकर हौसले की ऊंची उडान भरे और हर चुनौती का डटकर मुकाबला करें। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.एल. शर्मा ने महिला अधिकारों और कानून की जानकारी दी।
विहार आज : मुनि सुरेश कुमार हरनावां बुधवार सुबह साढे आठ बजे विहार कर सुशीलनगर स्थित भिक्षु कुंज पहंुचेंगे।

Wednesday, February 24, 2010
तीन मेटों के खिलाफ मामला दर्ज
भीम। पंचायत समिति भीम की डूंगरखेडा ग्राम पंचायत के तीन मेटों के खिलाफ फर्जी हाजरी भरने और मस्टररोल में हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में ग्राम सचिव ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
थानाधिकारी सुंदरलाल सोनी के अनुसार डूंगरखेडा में मामताजी का मंदिर से फियाजी की बेरी रास्ता निर्माण निरीक्षण में कनिष्ठ तकनीकी सहायक शक्तिसिंह तथा सचिव मुरलीधर वैष्णव ने जांच की तो पता चला कि मेट जफरू काठात ने मस्टररोल में फर्जी हाजरियां भर रखी थी।
निरीक्षण के दौरान मस्टररोल में काट-छांट भी पाई गई। इसी तरह मोहनसिंह ने मौके पर अनुपस्थित मजदूरों की भी हाजरी भर रखी थी। मेट नैनूसिंह ने ने 16 से 20 फरवरी तक की हाजरी लाइन से काट रखी थी। महानरेगा कार्य में अनियमितता को लेकर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)