Wednesday, March 10, 2010

डायन का उलाहना देकर मारने की धमकी

कुंभलगढ कस्बे की मजेरा ग्राम पंचायत के कडेचों की भागल में एक विवाहिता अब भी डायन का दंश लिए घूम रही है जबकि पूरा देश महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था की ओर आंखें गडाए बैठा है।
गांव की नानीबाई पत्नी वरदीसिंह कडेचा (45) ने बताया कि गांव में ही रहने वाली उसकी देवरानी तुलसी तथा मोहनसिंह कडेचा के परिजनों ने एक सप्ताह पूर्व मोहनसिंह के घर बुलवाया।
वहां मोहनसिंह की पत्नी को कथित भाव आए और उसने नानीबाई का हाथ पकडकर कहा कि तू डायन है। तू मेरे पीछे लग गई है। इस पर सभी ने मिलकर उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए पत्थर, लाठी व सरिये से मारपीट का प्रयास किया लेकिन तब तक उसका पति वहां पहुंच गया और मामले को ठण्डा किया।
वरदीसिंह ने बताया कि वहां मौजूद मोहनसिंह के पिता जैरामसिंह ने कहा कि उनकी पहली पत्नी को भी नानीबाई ने ही मरवाया है। इन्होंने बताया कि इनका जीना दूभर हो गया है। वह तथा उसका परिवार तिरस्कृत जीवन जीने को मजबूर है। इस पर उसने गांव वालों को भी इकट्ठा किया लेकिन आरोपी गांव वालों के सामने बहानेबाजी कर बच निकले।
उसके बाद वे वापस उन्हें परेशान कर रहे हैं। अपनी पत्नी के सिर लगे डायन के दाग को मिटाने के लिए वरदीसिंह दर-दर की ठोकरें खा रहा है। वरदीसिंह ने आरोप लगाया कि मोहनसिंह ने तो पुलिस में भी नानीबाई के डायन होने का मामला दर्ज कराने की जानकारी दी, इसलिए पुलिस भी उसका साथ नहीं देगी।
मामले की जानकारी मिली है। अनुसंधान के लिए मौके पर जा रहा हूं। दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
सुरेशचंद्र पालीवाल, सहायक उपनिरीक्षक केलवाडा

दुर्घटना में अधेड की मृत्यु, एक घायल

गिलूण्ड। समीपवर्ती गांगास गांव के अधेड की मंगलवार को भीलवाडा में दुर्घटना में मृत्यु हो गई वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांगास में प्रस्तावित देवडा बावजी के मंदिर निर्माण के लिए कुछ दिनों से राशि एकत्र की जा रही थी। इसी सम्बन्ध में गांगास निवासी चतरूलाल गायरी (50) व शंकरलाल गायरी मंगलवार को मोपेड पर भीलवाडा की ओर गए थे।
मंगलवार शाम भीलवाडा के समीप सामने से आ रहे वाहन से टक्कर लग जाने से चतरूलाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। शंकरलाल को भीलवाडा के चिकित्सालय में उपचार किया गया। चतरूलाल का बुधवार को गांगास में अंतिम संस्कार किया गया।

कन्या भ्रूण हत्या व नारी अत्याचार के खिलाफ गूंजे स्वर

राजसमंद। भिक्षु बोधिस्थल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कन्या भ्रूण हत्या व नारी अत्याचार के खिलाफ 'अस्मिता' काव्य गोष्ठी हुई। मुनि सुरेश कुमार के साçन्नध्य में आयोजित गोष्ठी की शुरूआत महिला मण्डल ने समूह गीत 'कन्या भ्रूणों की हत्या इस युग की क्रूर कहानी' से हुई। गोष्ठी में मुनि ने 'मैं कभी नहीं जानी थी, मां ऎसा काम करेगी' गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को भाव विह्लल कर दिया।
वहीं मुनि सम्बोधकुमार ने 'कभी वो आग का शोला, कभी दरिया का पानी है, मां की ममता बहन का प्यार कभी दुर्गा भवानी..' कविता पेश की तो श्रोता भावुक हो उठे। शहर के कवि त्रिलोकी मोहन पुरोहित ने 'भोर से संध्या तक काम करती बेटियां' और उर्दू के गजलकार शाबिर शुक्रिया ने 'जब तुम्हें देख लेता हूं, क्षण भर मानो करूणा की देवी आ गई', चतुर कोठारी ने 'मैं तुम्हे मां नहीं समझती, तुम मेरी हत्यारी हो..' सहित रोचक कविताओं का पाठ किया।
गोष्ठी में अचल धर्मावत, ऋतु धोका, सीमा चपलोत, लता मादरेचा, सुनील जैन, मण्डल उपाध्यक्ष देवबाला चपलोत, प्रचार-प्रसार मंत्री हेमलता कोठारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। रिछेड (एसं)। अहिंसा प्रशिक्षण केन्द्र रिछेड की ओर से तेरापंथ सभा भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिल गुप्ता, डॉ. समन्दर शर्मा, सरपंच नानालाल खटीक थे। प्रारंभ में केन्द्र प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।
कुंभलगढ । क्षेत्र के झीलवाडा ग्राम पंचायत की बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला दिवस के उपलक्ष्य में अरावली नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में महिला उत्पीडन, भ्रूण हत्या, अंधविश्वास, बाल विवाह आदि पर पंचायत समिति सदस्य फेंसीदेवी ने विचार व्यक्त किए। महिला स्वरोजगार के लिए स्वयं सहायता समूह पर सरपंच सूखीदेवी ने बात कही। एएनएम ने स्वास्थ्य, रोजगार सहायक इन्द्रा गोस्वामी एवं पुष्पा गोस्वामी ने नरेगा में जॉब कार्ड का महत्व बताया। कार्यकर्ता नगीना सेवक ने महिला मंडल का महत्व बताया।

स्वाइन फ्लू से मृत्यु के बाद दवाएं वितरित

नाथद्वारा। शहर में सोमवार को उदयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू से ललित जोशी की संदिग्ध मृत्यु के बाद प्रशासन ने मोहल्ले में टेमीफ्लू के पैकेट वितरित किए। उल्लेखनीय है कि शहर के लंबी गली निवासी ललित [34] प्रेमकुमार जोशी को सोमवार सुबह ही उदयपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इससे पूर्व उसके स्वाब का नमूना लिया गया था जो पॉजिटिव रहा।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन व चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष सतर्कता दिखाते हुए मृतक के परिजनों तथा मोहल्ले लंबी गली में आसपास में रहने वाले लोगों को एच1 एन1 की गोली टेमीफ्लू के 85 पैकेट वितरित किए। उपखण्ड अधिकारी गौरव बजाज, उप मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इकरामुद्दीन चूडीगर ने मृतक के घर जाकर इलाज लेने की सलाह दी वहीं मोहल्लावासियों को भी ऎहतियात बरतने की हिदायत दी। श्रीजी पब्लिक विद्यालय में ललित कार्यरत था वहां के स्टाफ सदस्यों को भी छह पैकेट वितरित किए गए।

बजट का स्वागत

नाथद्वारा । प्रदेश के बजट में गहलोत सरकार की घोषणाओं पर वरिष्ठ कांग्रेसी देवकीनंदन गुर्जर, पालिकाध्यक्ष गीता शर्मा, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विकलांगों तथा विधवा पेंशन आदि में बढोतरी करने पर ग्रामीण अंचल के विजय गुर्जर तथा पंचायत समिति प्रधान पुरूषोत्तम माली तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ओडन सरपंच जुगलकिशोर माली मंडियाणा सरपंच जमनादास वैष्णव आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।
रंग लाया लम्बा संघर्ष : किरण
राजसमंद। भाजपा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण माहेश्वरी ने राज्य सभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने को ऎतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि 16 वर्षो से किए जा रहे संघर्ष में उपलब्घि का प्रथम चरण रंग लाया है।
लोकसभा और राज्य विधान मण्डल में भी विधेयक शीघ्र पारित होगा। महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर बडी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। महिलाएं राष्ट्र के विश्वास पर खरी उतरेगी। पंचायत चुनाव व नगर निकायों में महिला आरक्षण के सुखद परिणाम रहे हैं।

अब गांव-गांव पहुंचेगी रोडवेज बसें

राजसमंद। राजस्थान के आम बजट का जिला कांगे्रस ने स्वागत करते हुए इसे हर वर्ग के लिए लाभदायक बताया। जिला कांगे्रस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नगर पार्षद प्रदीप पालीवाल ने कहा कि मार्बल पर वैट 14 प्रतिशत था जिसे घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया। जिले में ट्रोमा सेन्टर की स्थापना एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिले में रोडवेज डिपो खोलने की घोषणा से बरसों की आस पूरी हुई है। पालीवाल ने बताया कि बीपीएल परिवार को दो रूपए किलो गेहूं, पचास रूपए से कम सिनेमा टिकट को मनोरंजन कर मुक्त आदि से कम सिनेमा टिकट को मनोरंजन कर मुक्त आदि से आमजन को राहत मिलेगी।
राज्य बजट से राहत
टैक्स बार एसोसिएशन ने राजस्थान के आम बजट को राहतपूर्ण बताया है। अध्यक्ष सुरेश कच्छारा ने बताया कि महंगाई के जमाने में शिक्षा, पानी, बिजली, सडक, कषि, चिकित्सा, सेलटेक्स एवं स्टॉम्प ड्यूटी आदि में काफी राहत की घोषणाएं की गई है जिससे आम जनता को काफी राहत महसूस हो रही है। बीपीएल परिवार को दो रूपए किलो राशन उपलब्ध कराना तथा राजसमंद व नाथद्वारा में ट्रोमा सेन्टर खोलने सहित पेंशनरों की राशि बढाने आदि राहतपूर्ण है।
खेती, उद्योग और विकास की अनदेखी : किरण
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने राजस्थान सरकार के अर्थ संकल्प के खेती, उद्योग और विकास की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया है। किरण ने कहा कि बजट में सामान्य नागरिकों के जीवन में भ्रष्ट नौकरशाही का हस्तक्षेप बढाया गया है। मूल्य वर्घित कर दरों में एक प्रतिशत की वृद्धि में महंगाई और बढेगी। राज्य में संरचना विकास, ऊर्जा उत्पादन एवं संतुलित क्षेत्रीय निवेश के कोई प्रयास नहीं है।

284 विद्यार्थी सम्मानित

राजसमंद। लैप्स होने की कगार पर पहुंची गार्गी पुरस्कार की राशि आखिरकार मंगलवार को वितरित कर दी गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली में जिला कलक्टर औंकारसिंह के सान्निध्य में आयोजित समारोह में जिले भर के 284 प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला कलक्टर औंकारसिंह ने बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि राजसमंद जिले के लिए यह संख्या बहुत कम है। उन्होंने बालिकाओं से अगले वर्ष संख्या और बढाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राजसमंद महिला शिक्षा की दृष्टि से पिछडा जिला है। हम सभी को सामूहिक प्रयासों से बालिका शिक्षा को प्रभावी बनाने पर ही इस पिछडेपन से मुक्ति मिलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी-माध्यमिक राजकुमारी मीणा ने भी बालिकाओं से अपने जीवन में नई ऊंचाइयां पाने का आह्वान किया।
शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी हंसराज गिरि गोस्वामी ने कहा कि पुरस्कार 15 वर्षो से दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गौरव पुरस्कार इस वर्ष दूसरी बार प्रदान किए गए। बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार का यह चौथा वर्ष है। महर्षि याज्ञवल्क्य की पत्नी विदुषी गार्गी के नाम पर यह पुरस्कार तत्कालीन शिक्षा मंत्री गुलाबचंद कटारिया के कार्यकाल में शुरू किए गए। दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मीणा तथा प्रधानाचार्य सुषमा भाणावत ने स्वागत उद्बोधन दिया।
जगह कम पडीमौके पर जिले भर से आए प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों की संख्या के सामने आयोजक विद्यालय का हॉल छोटा पड गया। कई विद्यार्थी तथा अभिभावकों के पूरे कार्यक्रम के दौरान बाहर खडे रहने से मुख्य अतिथि कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भविष्य में ऎसे जिलास्तरीय कार्यक्रम को उचित स्थान पर रखने की नसीहत देते हुए कहा कि तभी ऎसे आयोजनों की गरिमा बच पाएगी।
ये थे मौजूदजिला कलक्टर औंकारसिंह, जिला शिक्षा अघिकारी-माध्यमिक राजकुमारी मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रांरभिक जगदीशचन्द्र खण्डेलवाल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अघिकारी मुकुंद शर्मा, शैक्षिक प्रकोष्ठ अघिकारी हंसराजगिरी गोस्वामी सहित बडी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक।