Sunday, December 7, 2008

अस्पताल में थी तब तक रही जिंदा घर लाते ही मर गई

राजस्थान राज्य के राजसमन्द जिले के दिवेर थानान्तर्गत खीमाखेड़ा गांव में करीब 20 दिन पूर्व झुलसी एक महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार गत 16 नवम्बर को घर में खाना बनाते समय स्टोव की टंकी फटने से रूकमणी पत्नी नारायण सिंह झुलस गई। उसे राजसमन्द चिकित्सालय से उदयपुर के लिए रेफर किया। शनिवार को परिजन उसे गांव वापस ले आए जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।चार गिरफ्तार : जिले के खमनोर थानान्तर्गत कराई गांव में पारिवारिक कलहवश परस्पर झगड़ा कर रहे प्रकाश, चुन्नी लाल, शांतिलाल, भैरूलाल बलाई को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।हमले के आरोप में गिरफ्तार : जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के नेडच गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप में खमनोर पुलिस ने बबलू पुत्र मोड़ा गुर्जर को गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए है।

दलितो ने मनाया अम्बेडकर की पूणयतिथि

राजस्थान राज्य के राजसमन्द जिले में बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय राजसमन्द पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने शनिवार को संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 52 वीं पुण्य तिथि पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।बसपा के जिला सह प्रभारी जयपुर से आए प्रकाश मेघवाल ने कहा कि आजादी के 60 साल बाद भी राजसमन्द जिले की दलित आरक्षित सीट होने के बावजूद भी भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रेरणादायक छवि स्थापित नहीं हो पाई।बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बाबूलाल सालवी ने पुण्यतिथि समारोह में बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के 60 वर्ष बाद भी आज हमारा समाज गुलामी की जंझीरें में जक ड़ा हुआ है।बसपा प्रत्याशी नोकलाल कुमावत ने आम जन को बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया ।दलित आदिवासी एवं घुमन्तु अधिकार अभियान के जिला संयोजक सोहनलाल भाटी ने बताया कि संविधान निर्माता, भारत रत्न, दलितें के मसीहा डॉ भीमराव अम्बेडकर की 52 वीं पुण्य तिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) कार्यक्रम शनिवार को पंचायत समिति राजसमन्द सभागार में आयोजित किया गया।सह संयोजक दिनेश पहाडिया ने बताया कि इस अवसर डॉ भीमराम अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं आगामी 14 अपेल, 09 को दलित अधिकार महारैली का जिला मुख्यालय पर आयोजन रखने का संकल्प लिया गया।

Tuesday, December 2, 2008

मतदान के पश्चात आने वाले मतदान दलों के लिए ठहरने की व्यवस्था

राजसमन्द। जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन जैन ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव08 का मतदान 4 दिसम्बर को होगा तथा मतदान समाप्ति के पश्चात सभी मतदान दल शील्ड इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं सामग्री सहित जिला मुख्यालय के बालकृष्ण स्टेडियम में जमा कराने के लिए देर रात्रि के पहुंचेगें। जिनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।
जैन ने बताया कि मतदान दल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोईन्दा आर.के.राजकीय माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम हाथीनाडा कांकरोली राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कांकरोली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली विवेकानन्द राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपोल कांकरोली एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजनगर में ठहर सकेगें।उन्होने बताया कि चििन्हत स्थानों पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नोडल अधिकारी एवं जिला रसद अधिकारी को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

टी.वी.चैनलो पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों पर कडी नजर रहेगी मेहरडा

राजसमन्द। विधानसभा आम चुनाव के परिपे्रक्ष्य में राजनैतिक दलो/उम्मीद्वारों द्वारा इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रचार प्रसार पर कडी नजर रहेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एल.मेहरडा ने बताया कि टी.वी.चैनल्स पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों की मॉनिटरिंग करने के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को नियुक्त किया है। वे टी0वी0चैनल्स पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों/समाचारों को देखकर यह सुनिश्चित करेगें कि कही आचार संहिता का उल्लघन तो नही हो रहा है तथा इससे संबंधित रिपोर्ट प्रतिदिन उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को प्रस्तुत करेगें।

पुलिस प्रशासन का भी चुनाव में महत्वपूर्ण दायित्व

राजसमन्द। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) नवीन जैन एवं जिला पुलिस अधीक्षक संतोष चालके ने पुलिस कार्मिको से कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधान सभा आम चुनाव08 को निष्पक्ष स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में पुलिस कार्मिको की भी अह्म भूमिका है जिसे वे कत्तव्य निष्ठा से निभाएं।
जैन एवं चालके मंगलवार को पुलिस लाईन में मतदान केन्द्रो पर लगने वालें पुलिस कार्मिको को संयुक्त तौर पर निर्देश दे रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक चालके ने कहा कहा कि पुलिस विभाग की भी चुनावी ड्यूटी में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जिसके लिए बूथ पर लगने वाले कार्मिक भी आयोग के ही हिस्से है इसलिए सभी में समन्वय आवश्यक है।
उन्होने कहा कि जिले में साफ सथुरा चुनाव सम्पन्न हो इसके लिए अपना दायित्व विवेक एवं समन्वय के साथ अदा करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने कहा कि निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के लिए थानो पर भी कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। उन्होने कहा कि मतदान कार्य में लगने वाले हर कार्मिक का दायित्व आयोग के निर्देशानुसार कायोZ का निर्वहन करना है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक वासुदेव भट्ट ने भी पुलिस कार्मिको को उनके दायित्वों से अवगत कराया।
मतदान के दौरान रोशनी व्यवस्था का ध्यान रखने के निर्देश
राजसमन्द। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एल.मेहरडा ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव,08 के तहत 4 दिसम्बर को होने वाले मतदान के दौरान सांय पॉच बजे तक मतदाताओं को यदि मतदान में देरी हो और अंधेरे जैसी स्थिति बने तो पीठासीन अधिकारी पर्याप्त रोशनी को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्था कायम रखेगें।
मेहरडा ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए है।

वोट भी आपका देश भी आपका``

राजसमन्द। भारत एक प्रजातांत्रिक देश है और लोकतंत्र में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सरकार बनाती है। इसलिए कहा भी गया है जनता द्वारा जनता के लिए होने वाली शासन व्यवस्था लोकतांत्रिक प्रणाली है। दो सौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो वाली राज्य की तेरहवी विधानसभा के लिए 4 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में गत 2003 के हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार डेढ गुना अधिक उम्मीद्वार चुनाव मैदान में यह लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ सुशासन व्यवस्था को इंगित करता है।
भारत निर्वाचन आयोग भी उम्मीद्वारों के सही चयन को लेकर मतदाताओं को भ्रमित होने से बचाने एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्व है तथा आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के साथ चुनाव को पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए है।
इस देश का मतदाता अब यह समझने लग गया है कि किस उम्मीद्वार का चयन करना है। अब वह किसी प्रलोभन अथवा बहकावें में नही आता। वह जानता है कि उसका एक मत बहुत कीमती है। अब चाहे अनपढ़ हो अथवा पढ़ा लिखा व्यक्ति चुनाव के अर्थ को बहखुबी समझने लग गया है। यह प्रजातांत्रिक देश में महत्वपूर्ण भी है और इसी पर देश का विकास निर्भर है।
राजस्थान के गत विधानसभा चुनाव में एक हजार 541 उम्मीद्वार खडे हुए थे इस बार के विधानसभा आम चुनाव में 2 हजार 194 उम्मीद्वार अपना भाग्य आजमा रहे है। जिनके विजय होने का फैसला प्रदेश के लगभग पौन 4 करोड़ मतदाता करेगें।
भारत निर्वाचन आयोग ने पुरानी बैलेट पेपर सील लगाने की चुनावी व्यवस्था में सुधार कर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान कराना प्रारंभ किया है जिसमें अब वोट खारिज नही होते तथा मतदान प्रक्रिया भी सरल हुई है। वही गणना भी शीघ्र हो जाती है इस मतदान प्रक्रिया का व्यापक प्रचार प्रसार हुआ। जिससे अब मतदाता समझने लग गए है कि अपने उम्मीद्वार के प्रतीक चिन्ह के पास लगे बटन को दबाते है तो एक लम्बी बीप की आवाज आई कि समझो हो गया मतदान.........
मतदान के जरिए उम्मीद्वारों का चयन और बनने वाली सरकार विकास की विभिन्न योजनाएं सही बनाएं और यह अमलीजामा सहायक सिद्ध हो इसके लिए उम्मीद्वार भी शिक्षित एवं एक निर्धारित मापदण्ड की शिक्षा के आधार पर यदि आगे आने लगे हो विकास की रफ्तार और तेज हो जाती है। लेकिन पढ़ा लिखा तो हो यदि वह समझदार नही हो तो भी बात नही बनती इसीलिए कहा गया है पढ़ा नही तो क्या दिमाग तो है, लेकिन यहंा यह कहना अतिश्योक्ति नही होगी कि शिक्षा जीवन में व्यक्तितत्व विकास की धूरी है। राजनीति में भी चयन करते हुए मतदाता इस बात का ध्यान रखे कि अपने कीमती वोट से सही उम्मीद्वार का चयन करें। मतदान के इस चुनावी अनुष्ठान में हर मतदाता मत देकर प्रजातांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाएं और यह हर मतदाता का कत्तZव्य भी है..............
क्योंकि वोट भी आपका देश भी आपका।

पर्यवेक्षको ने विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की

राजसमन्द। विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय राजस्व सेवा के नियुक्त पर्यवेक्षक संजीव खारपोर एवं टी विजय भास्कर रेड्डी ने सोमवार को जिले की नाथद्वारा एवं कुम्भलगढ़ निर्वाचन क्षेत्र की सामान्य जानकारी प्राप्त की ।उन्होने जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन जैन के साथ जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क कर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल मतदान केन्द्रों एवं संवेदनषील केन्द्रों आदि की जानकारी लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की एवं निर्वाचन संबंधित सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आदष आचार संहिता के कठोरता से पालन करवाने के निर्दष दिए।