राजसमंद। अखिल भारत वर्षीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस महिला शाखा की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलखेत मोही में विद्यार्थियों को खीर पिलाकर कम्बल एवं गणवेश का वितरण किया गया।महिला शाखा अध्यक्ष तारा पगारिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर ओंकार सिंह ने की। सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए महिला शाखा की ओर से किए गए कार्य को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर सरपंच दिग्विजय सिंह, पार्षद दीपचंद गायरी, कमला हिंगड़, सज्जन बडाला, शकुंतला बोल्या, पारस हिंगड, पदमा हिंगड, मंजू बडाला, मंजू सुराणा, ममता पामेचा आदि सदस्याएं उपस्थित थी।
Thursday, January 15, 2009
ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मृत्यु
राजसमंद। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जिले के भीम क्षेत्र के मलियाथड़ी गांव में बुधवार रात को ट्रक की टक्कर से जीप में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे हुए हादसे में जीप में सवार प्रताप सिंह पुत्र वीरम सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार दिन में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कुण्डाल की गंवार निवासी मोहन सिंह की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।शराब जब्त ः देवगढ़ थाना पुलिस ने पीपली चौराहा से बाबु सिंह पुत्र लाल सिंह के कब्जे से 20 बोतल शराब जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भ्रुण हत्या के विरोध में बेटी बचाओ रैली का आयोजन
राजसमंद। तेरापंथ महिला मण्डल एवं कन्या मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कन्या भ्रुण हत्या के विरोध में बेटी बचाओ रैली का आयोजन तथा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में सभा का आयोजन हुआ। सभा में मुनि तत्वरुचि ने कहा कि कन्या भ्रुणों की हत्या घोर अपराध और महापाप है। उन्होंने कहा कि महिला की रक्षा का दायित्व महिलाएं स्वयं अपने हाथ में लेवे। जब महिलाएं अपनी जाति का सम्मान करेगी और अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठाएगी तभी नारी जाति के प्रति होने वले अन्याय और अपराध रूक सकेंगे।उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान का प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। उन्हेंने शिक्षकों से कहा कि शिक्षक भावी पीढ़ी का निर्माता है उसे वर्तमान परिवेश को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए संस्कारी पीढ़ी बनाने के लिए काम करना होगा। प्राचार्य श्रीमती कमला खण्डेलवालाल ने कहा कि कन्या भ्रुणों की हत्या रोकने केलिए महिलाओं को शिक्षित होना आवश्यक है। खण्डेलवाल ने बढ़ते लिंगानुपात पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि बालिका नहीं हेगी तो घर नहीं बसेगा। परिवार नहीं बनेगा। महिला मण्डल अध्यक्ष लाड़ मेहता, सहमंत्री श्रीमती ललिता चपलोत ने बताया कि मुनि श्री कोमल कुमार स्वामी, मुनि विकास कुमार ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्ष लाड मेहता ने संस्था कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले कन्या मण्डल एवं महिला मण्डल भिक्षु बोधि स्थल से बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत केसरिया गणवेश धारण किए मुनि तत्वरुचि के सान्निध्य में मौन जुलूस निकालते हुए सभा स्थल तक पहुंची।
भाजपा की रीढ़ और उसकी शक्ति उसके कार्यकर्ता है : किरण माहेश्वरी
राजसमंद। राजसमंद की नव निर्वाचित विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा की रीढ़ और उसकी शक्ति उसके कार्यकर्ता है जिनके जोश और समर्पण से पार्टी ने उपलब्धियां अर्जित की है।माहेश्वरी गुरुवार को सौ फीट रोड़ स्थित शुभम वाटिका में राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रही थी। राजसमंद विधानसभा सीट पर भाजपा का पुनः परचम लहराने पर माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित करते हुए कहा क इसी तरह का जोश व पार्टी के प्रति समर्पण आगे भी कायम रखना है ताकि लोकसभा चुनाव में राजसमंद लोकसभा सीट पर पहली विजय प्राप्त की जा सके। विधायक माहेश्वरी ने कहा कि पार्टी की जीत और हार का सारा दारोमदार कार्यकर्ताओं पर होता है। कार्यकर्ता स्वचेतना एवं सजगता से कार्य करता है तो परिणाम भी सुखद प्राप्त होता है। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढ़ा ने बताया कि इससे पहले किरण माहेश्वरी ने सुबह प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन किए। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के नवनिर्वाचित तीनों भाजपा विधायकों का स्वागत किया गया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और विचारधारा की पार्टी है जिसमें व्यक्ति नहीं सिद्धांत महत्वपूर्ण होता है। राठौड़ ने जिले की चार में से तीन सीटों पर भाजपा के विजय होने पर कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता का भी आभार व्यक्त किया।नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता के बताए हर कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने का प्रयास और जनता से किए वादों को पूरा करूंगा। भीम विधायक हरि सिंह रावत ने कहा कि सही मायने में यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है अपनी इस जीत को वह कार्यकर्ताओं को ही समर्पित करते है।सम्मेलन में पूर्व विधायक डॉ। रतन लाल जाट, रणधीर सिंह भिण्डर, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती देवी झाला, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, रेलमगरा मण्डल अध्यक्ष शंकर सुथार, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रमोद गौड़, किसान मोर्चा के भानु पालीवाल, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक ने भी विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेश पालीवाल, यूआईटी उदयपुर के पूर्व चैयरमेन शिवकिशोर सनाढ्य, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका, कुम्भलगढ़ प्रधान कमला जोशी, जिला परिषद सदस्य ललित चोरड़िया, रेलमगरा उप प्रधान गोविंद सोनी, नाथद्वारा नगर मण्डल अध्यक्ष शरद बागोरा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लता मादरेचा, नगरपालिका उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढ़ा ने बताया कि विधायक माहेश्वरी का सनाढ्य समाज, तेली-साहू समाज एवं जागृति मंच ने भी स्वागत किया। चारभुजानाथ के दर्शन ः राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी व नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ने चारभुजानाथ मंदिर में दर्शन किए। पुजारी किशन लाल भण्डारी ने चरणामृत व पान-बीड़ा भेंट किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ललित चोरडिया, सरपंच हीरालाल गुर्जर, प्रधान कमला जोशी, मण्डल अध्यक्ष नाथूलाल गुर्जर मदन लाल सोनी, देवीलाल सोनी, भंवर लाल पंचोली, शांतिलाल, उमेश द्विवेदी, प्रकाश टेलर सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Wednesday, January 14, 2009
ग्राम सेवक निलम्बित
राजसमन्द । जिला कलक्टर औंकार सिंह ने बुधवार को जिले की नाथद्वारा तहसील के विभिन्न विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्र एवं राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजनान्तर्गत चल रहे कार्यो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गेवल सड़क ईट भट्टा से मुख्य सड़क मोलेला पर नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य में मजदूरी का भुगतान समय पर नही होने एवं कार्य मूल्यांकन कम मिलने पर मोलेला के ग्राम सेवक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।जिला कलक्टर ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुंचौली में अध्यापक नरेन्द्रसिंह चौहान एवं जय नारायण मेहता के अनुपस्थित होने पर उनुपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति दर्ज कर संस्था प्रधान को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मकर संक्रांति पर नाथद्वारा में पाडो की भिडंत
नाथद्वार। श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में मकर संक्रान्ति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया वहीं श्रीनाथ गौशाला में परम्परानुसार पाड़ों व बिजारों की रोमांचक भिड़न्त हुई। इस अवसर पर श्रीनाथजी की नाथूवास स्थित गौशाला में हेड ग्वाल नारायण गुर्जर के नेतृत्व में पाड़ों व बिजारों की रोमांचक भिड़न्त हुई जिसे देखने के लिये सैंकड़ों लोग एकत्रित हुए। इस दौरान लोगों ने गौमाताओं को दलिया व गुड़ खिलाया। मकर सक्रान्ति के अवसर पर लोगों ने खेल मैदान व रमणीक स्थलों पर पहुंच कर गिल्ली-डण्डे, सितोलिये, मारदड़ी, क्रिकेट व अन्य पारम्परिक खेल खेलकर लुत्फ उठाया वहीं कई मोहल्लों में महिलाओं ने जमकर सितोलिया खेल कर मौज मस्ती की। श्रीनाथ गौशाला के समीप स्थित मैदान पर ब्रजवासी ग्वाल बालों व स्वर्णकार समाज के व्यक्तियों ने गिल्ली डण्डे खेल का आनन्द लिया। इस बीच महिलाओं ने याचकों को दान पुण्य किया तथा गायों को रजगा, घास व दलिया खिलाया। नगर के विभिन्न मोहल्लों में प्रातः से ही भिखारियों का तांता लगना शुरू हो गया जिस पर लोगों ने फटे पुराने कपड़े, खान-पान की सामग्री देकर भिखारियों को संतष्टि प्रदान की। महिलाओं ने अपने-अपने घरों में विशेष रुप से तिलयुक्त सामग्री, खीच, थेपलिये आदि व्यंजन तैयार कर ठाकुरजी को भोग लगा कर भोजन लिया।
ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही मामला
राजसमन्द। जिले के वनी आत्मा स्थित बालाजी माइंस में गत दिनों लापरवाही से ब्लॉस्ट करने के आरोप में माइंस ठेकेदार के खिलाफ केलवा थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार वनी आत्मा क्षेत्र में गत आठ जनवरी के कागदर निवासी शांतिलाल मीणा और उसका सहयोगी गणेश इडाणा मार्बल माइंस में कार्य पर जा रहे थे। इसी दौरान बालाजी माइंस में बिना पूर्व चेतावनी के ठेकेदार कालू लाल ने ब्लॉस्ट करवा दिया जिससे एक पत्थर उछल कर गणेश के सिर में लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शांतिलाल की रिपोर्ट पर ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से ब्लॉस्ट करने का मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। एक गिरफ्तार ः दिवेर थाना पुलिस ने संदिग्ध हालात में घूम रहे किशोरनगर मण्डा निवासी हर्ष उर्फ सोनू पुत्र महेश शर्मा को गिरफ्तार किया।दुर्घटना का मामला ः केलवा थाने में पड़ासली निवासी भरत कुमार बड़ाला ने रिपोर्ट दी कि गत 17 दिसम्बर को वह और उसकी पत्नी व बेटी मोटर साइकिल से राजनगर जा रहे थे। केलवा चौपाटी पर एक क्रेन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह तीनों घायल हो गए।
Subscribe to:
Posts (Atom)