Monday, April 20, 2009

जिंदगी का सार है चरित्र : मुनि तत्वरूचि तरूण

राजसमन्द। मुनि तत्वरूचि तरूण ने कहा कि फूलों का सार जैसे इत्र से है वैसे ही जिंदगी का सार है चरित्र। चरित्र शून्य जीवन तो निष्प्राण है। उक्त विचार उन्होने सोमवार को किशोरनगर स्थित चन्दन निवास पर प्रवचन के दौरान व्यक्त किए। उन्होने कहा कि चरित्र व्यक्तित्व का आंतरिक सौंदर्य है। शरीर से कोई कितना ही सुंदर हो यदि चरित्रहीन है तो वह अदर्शनीय और अप्रिय है। चरित्र जीवन का वास्तविक और स्थायी सौंदर्य है। मुनि ने कहा कि चित्र उसी का दर्शनीय है जिसका चरित्र अच्छ है। आज बाह्य प्रसाधनाें से चेहरे को सजाने, संवारने और निखारने का प्रयास तो बहुत किया जा रहा है लेकिन चरित्र को सुधारने व संवारने की कोशिश नहीं हो रही है। इस अवसर पर मुनि भवभूति, मुनि कोमल, मुनि विकास, दुलहराज, श्रीमती मीना चण्डालिया सहित अनेक श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।

कांग्रेस जनता को गुमराह करने वाली पार्टी : भाजपा

राजसमन्द। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड एवं महामंत्री महेश पालीवाल ने कांगेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी गरीबाें व किसानाें की हितेषी नहीं रही है यह तो जनता को गुमराह करने वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि वास्तव में कांग्रेस गरीबाें की राह का रोडा है। अगर वास्तव में गरीबों की पार्टी है और गरीबों व किसानाें की हितेषी है तो आजादी के बाद लगभग 50 वर्ष तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस गरीबी को समाप्त क्याें नहीं कर पायी। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधु प्रकाश लङ्ढा ने कांग्रेस पर नकली कांग्रेस होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में जो कांग्रेस (आई) है वो इन्दरा कांग्रेस है जिसका देश की स्वतंत्रता से कोई सरोकार नहीं है न हीं कांग्रेस (आई) ने देश के लिए कोई बलिदान दिया है। देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाली कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांग्रेस थी जिसे देश की स्वतंत्रता के तुरन्त बाद ही समाप्त घोषित कर दिया गया था। लङ्ढा ने कहा कि कांग्रेस भ्रामक एवं अतथ्यात्मक बयानबाजी कर शहीदाें की भावनाआें के साथ खिलवाड कर रही है। हर चुनाव मेंें भावनात्मक बयानाें से जनता को मूर्ख बनाने वाली कांग्रेस को अपनी नोटंकी पर विराम लगाना चाहिए।

आलोक किड्स प्लानेट में फल दिवस मनाया

राजसमन्द। आलोक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजसमन्द में सोमवार को किड्स प्लानेट में नन्हे मुन्हें बच्चाें ने फल दिवस समारोह उत्साह व उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य सुनील त्रिपाठी व डॉ ललित पुरोहित ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रवलन कर किया। इस अवसर पर अतिथि डॉ ललित पुरोहित ने बच्चाें को फलों का महत्व बताते हुए कहा कि फलो का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलो से मिलने वाले विटामीन से हम तरोताजा रहते है व सारी बीमारियाें से हम दूर रहते हैं। यादा से यादा फलो का सेवन करने से हम स्वस्थ व प्रसन्नचित रहते हैं हष्ट पुष्ट बनते हैं। कार्यक्रम में नर्सरी, केजी व प्रेप के बच्चाें ने फलों पर आधारित विभिन्न वेशभूषा पहन कर प्रस्तुति दी व फलो के प्रति उत्साह दिखाया। फलाें के गुणाें पर बच्चों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती प्रेरणा जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कांग्रेस प्रत्याशी शेखावत आज आमेट तहसील के दौरे पर

राजसमन्द। राजसमन्द संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह शेखावत मंगलवार 21 अप्रेल को कुंभलगढ विधायक गणेश सिंह परमार के साथ आमेट तहसील के सियाणा, जेतपुरा, साकडा, माकडा, पनोतिया, राछेटी, आगरिया, खाखरमाला, झिलोला, बीकावास, आईडाणा, गोवल, गलवा, काबरी, सरदारगढ आदि गांवो का दौरा कर क्षेत्र की जनता से कांग्रेस को जिताने की अपील करेंगे। प्रत्याशी शेखावत के साथ कांग्रेस पदाधिकारी, पंच-सरपंच एवं जनप्रतिनिधि रहेंगे।

नरेगा अन्तर्गत मजदूरी का भुगतान शीघ्र करे : शर्मा

राजसमन्द। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त समन्वयक नरेगा रामपाल शर्मा ने कहा कि सभी ब्लॉक कार्डिनेटर एवं कार्यक्रम अधिकारी नरेगा श्रमिकों को 31 मार्च तक का भुगतान 23 अप्रेल तक होना सुनिश्चित कर लें। शर्मा ने कहा कि 23 अप्रेल के बाद किसी भी गांव से 31 मार्च तक के श्रमिक भुगतान के संबंध में शिकायत आने पर संबंधित कार्मिक के विरूध्द कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होने रेलमगरा व भीम में कुछ ग्राम पंचायताें में ग्रामीण पोस्ट ऑफिस के कार्मिकाें द्वारा नरेगा मजूदरी के डीडी व चैक स्वीकार नहीं करने पर आपत्ति जताते हुए बैठक में उपस्थित स्थानीय हेड पोस्टमास्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी दोषियाें के खिलाफ राय सरकार को पत्र लिखा जाएगा। शर्मा ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि गांवो में नरेगा अन्तर्गत चल रहे पक्के कार्यों का विशेष निरीक्षण संबंधित अधिकारी करें जिससे कार्यों की गुणवत्ता का आंकलन हो सके। उन्होने निरीक्षण के बारे में कहा कि तकनीकी अधिकारियों व कार्यक्रम अधिकारियाें के समय पर निरीक्षण प्रतिवेदन नहीं मिल रहे हैं जो उचित नहीं है इसलिए समय पर अधिकारी निरीक्षण प्रतिवेदन को भर कर जिला परिषद पहुंचाए। उन्होने नरेगा कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पत्राें के संबंध में हुई प्रगति पर अंतोष जताते हुए कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्राें के समय पर नहीं आने पर कार्यक्रम अधिकारियाें के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर वार्ता कर पूरे जिले में नरेगा कार्यस्थलो पर मेडिकल किट शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने नरेगा कार्यस्थल पर छाया के लिए जल्द ही टेन्ट की व्यवस्था कर लेने की बात कहीं। रामपाल शर्मा ने जल संसाधन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं वन विभाग की नरेगा के संबंध में प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि वे नरेगा अन्तर्गत वार्षिक कार्ययोजना में सम्मिलित कार्यों को अधिकाधिक संख्या में स्वीकृत करा कार्य शुरू करवाएं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामपाल शर्मा ने नरेगा रिकार्ड संधारण पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर, पंचायत समिति स्तर, संबंधित कार्यकारी एजेन्सी के स्तर पर तथा जिला परिषद में सभी नरेगा कार्यों का संधारण हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में नरेगा ब्लॉक कार्डिनेटर एवं उपखण्ड अधिकारी राजसमन्द मगनलाल योगी, गौरव बजाज नाथद्वारा, शैलेन्द्र देवडा भीम, हिम्मत सिंह बारहठ कुंभलगढ, अधिशाषी अधिकारी नरेगा मोहम्मद हुसेन बोहरा, पंचायत समितियाें के विकास अधिकारी, समस्त कार्यक्रम अधिकारी एवं नरेगा कार्मिक उपस्थित थे।

Friday, April 17, 2009

आपातकालीन सेवा 108 में जुडवां बच्चों का जन्म

राजसमन्द। शहर के बांडियानाला क्षेत्र निवासी समंदर देवी को तब खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब देर रात को प्रसव पीड़ा होने न केवल वाहन आ गया अपितु अस्पताल पहुंचने से पहले साधन सुविधायुक्त वाहन में प्रसव हो गया और जुडवां बच्चों को जन्म दिया।
वाकया गुरुवार-शुक्रवार रात करीब एक बजे का है। बांडियावाला निवासी सवानाथ बंजारा की पत्नी समंदर देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। समंदर देवी को अस्पताल ले जाने के लिए सवानाथ ने आसपास वाहन की तलाश की लेकिन रात काफी हो जाने से वाहन नहीं मिल पाया। इसी दौरान उसने आपातकालीन सेवा 108 को फोन कर हालात की जानकारी दी जिस पर आपातकालीन सेवा कार्मिक हेमंत कुदाल और बलराम वाहन लेकर बांडियावाला पहुंचे और समंदर देवी को वाहन में सवार करवाया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही समंदर देवी ने जुडवां बच्चों को जन्म दिया। जजा-बच्चा आरके चिकित्सालय में उपचाररत है। व्यवस्थापक सुभाष ने बताया कि जजा-बच्चा स्वस्थ है।

बरस रहे अंगारे

तेज धूप तन को झुलसाने लगी है। चिलचिलाती धूप में राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। गर्मी के तेवर बढने से लोगों ने अपने को घर में कैद कर लिया है। गर्म हवा के थपेडों से वाहन चालक परेशान हैं। घरों में कूलर व पंखे नॉनस्टॉप चल रहे हैं। मौसमी बीमारियों से पीडित मरीजों का चिकित्सालयों में आना जारी है। सुबह की धूप भी शरीर को चुभने लगी है। सुबह दस बजे बाद बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दिन के समय सडकों पर सन्नाटा पसरा रहता है। शाम को भी गर्म हवा चल रही है जिससे बाजारों में चहल-पहल कम ही है। चिकित्साधिकारी डॉ. एच. सी. सोनी ने बताया कि अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीडित रोगियों की संख्या बढने लगी है। चिकित्साधिकारी ने मौसमी बीमारियों व गर्मी से बचने के लिए धूप में ज्यादा न निकलने, खुला भोजन न करने, भर पेट पानी पीने तथा बाहर निकलते समय गमछा बांधकर निकलने की सलाह दी है।भीम। बढती गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित है। दोपहर में बाजार सुनसान हो जाते हैं। महिलाएं छाता लेकर निकल रही हैं तो पुरूष सिर पर गमछा लपेट कर। लोग सादा भोजन व दही-छाछ का अधिक प्रयोग करने लगे हैं।आमेट । पिछले चारपांच दिन से बढती गर्मी के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। बिजली की लुका छिपी से समस्या और बढ गई है। चिकित्सा प्रभारी जसविन्दर गिल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दुपहिया वाहन चालक चश्मा, टोपी व गमछे का प्रयोग कर रहे हैं। बाजार में शीतल पेय की दुकान पर भीड जुटने लगी है। क्षेत्र में जगह-जगह प्याऊ लगी हैं।नाथद्वारा । मौसम के बदले मिजाज से बुखार व सिरदर्द की शिकायतें बढ रही हैं। कई स्थानों पर पानी साफ न होने से बीमारी की आशंका सताने लगी है। बढती गर्मी से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ गई है। धूप से बचने के लिए लोग काला चश्मा, टोपी तथा गमछे का इस्तेमाल करते हैं। पर्यटक आइसक्रीम, नींबू-पानी व अन्य शीतल पेय का ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। धूप से बचाव का उपयोगी साधन छतरी आधुनिकता के इस दौर में महज बुजुर्गो तक सीमित है। युवा लोग छतरी लेकर चलने में झिझकते हैं।कुंवारिया । बादलों से हुई उमस ने लोगाें को बेहाल कर दिया है। दोपहर में लोग घर से बाहर जरूरी काम पर ही निकलते हैं। राजमार्ग, चौराहा आदि पर प्याऊ की स्थापना की गई है। फलों की बिक्री बढी है। दही-छाछ का ज्यादा प्रयोग होने लगा है। चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार खेलिया ने बताया कि चिकित्सालय में सिरदर्द, उल्टी आदि के रोगी ज्यादा आ रहे हैं।