Sunday, May 24, 2009

बनेडिया से स्वर्णाभूषण चोरी

राजसमन्द। जिले के बनेडिया गांव में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर अंदर से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।
बनेडिया निवासी नारायण पुत्र तोलीराम सोनी ने रेलमगरा थाने में रिपोर्ट दी कि गत दिनों वह परिवार सहित बाहर गया था। इसी दोरान चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़ कर अंदर से हजारों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए।
वृध्द घायल : रेलमगरा-जीतावास मार्ग पर रविवार सुबह मोटर साइकिल की टक्कर से रीछेड़ निवासी रंगलाल पुत्र मियाचंद कोठारी घायल हो गया। रंगलाल जीतावास बावजी के दर्शन को जा रहा था कि एक मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दुर्घटना में तीन बालक घायल

राजसमन्द। जिले के राजनगर व देवगढ़ क्षेत्र में हुई तीन दुर्घटनाओं में तीन बालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार कांकरोली चौपाटी क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मोटर साइकिल की टक्कर से पीपरड़ा निवासी भैरूनाथ कालबेलिया घायल हो गया। इस सम्बन्ध में शंकरनाथ कालबेलिया ने मोटर साइकिल चालक लवाणा निवासी रमेश पुत्र भगवानलाल कुमावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसी प्रकार देवगढ़ थानान्तर्गत मेडिया गांव में सड़क किनारे खेल रहे भूपेन्द्र (3) को कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस सम्बन्ध में कालू भील ने कार चालक धवाला निवासी जेठू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसी प्रकार गत 22 मई को नाबरिया खेड़ा गांव में बकरियों के साथ राजमार्ग पार कर रहे पूनम सिंह को एक जीप ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जीप चालक के खिलाफ सवाई सिंह ने मामला दर्ज करवाया है।
बस जब्त : राजनगर-केलवाड़ा मार्ग पर रविवार दिन में क्षमता से अधिक सवारियां ढो रही एक निजी बस को एएसआई भगवती लाल पालीवाल ने जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वांछित गिरफ्तार : खमनोर थाना पुलिस ने दहेज के एक मामले में वांछित वाटी गोगुंदा निवासी महेश उर्फ मांगीलाल पुत्र तुलसीराम को गिरफ्तार किया।

दो ट्रक से 30 टन लकड़ियां जब्त दो गिरफ्तार

राजसमन्द। जिले की दिवेर थाना पुलिस ने शनिवार रात को दो ट्रकों से तीस टन लकड़ियां जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी भैयालाल ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक भंवर सिंह ने दिवेर क्षेत्र में नाकाबंदी की। रात करीब साढ़े 11 बजे उदयपुर से बीकानेर जा रही दो ट्रकों को रोक कर तलाशी ली तो उनमें नीम, बबूल, अरडू की गीली लकड़ियां भरी हुई मिली। उक्त दोनों ट्रकों में 15-15 टन लकड़ियां भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक नोखा बीकानेर निवासी रामस्वरूप एवं इमीलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Saturday, May 23, 2009

कुएं में गिरने से युवक की मृत्यु

राजसमन्द। जिले के देवगढ के चारणिया मगरी क्षेत्र में शनिवार शाम कुंए में गिरने से एक युवक की मृत्यु हो गई। थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि चारणिया मगरी निवासी श्रवण (25) पुत्र उमाराम सालवी शनिवार शाम चार बजे कुएं से पानी निकालते समय असंतुलित होकर अंदर गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कुएं से निकलवा पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया।

झगडा राशि के लिए मां-बेटे से मारपीट

राजसमन्द। जिले के केलवाडा थानान्तर्गत तलाई का भीलवाडा गांव में झगडा राशि के लिए मां-बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार तलाई का भीलवाडा निवासी उदकी देवी गमेती ने रिपोर्ट दी कि उसके देवर भााराम की लडकी गंगली की शादी बडगांव निवासी जेराराम से हुई थी। गत 15 दिन पूर्व गंगली कोटेला बागोल निवासी मांगीलाल के नाते चली गई। इस पर जेराराम के परिजन मांगीलाल, हेमाराम सहित 15 जने शनिवार शाम चार बजे उसके मकान पर लट्ठ लेकर आए और उसके व बेटे नारूलाल के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया।
चार गिरफ्तार : केलवाडा बस स्टेण्ड पर पुरानी रंजिशवश झगडा करते हीरालाल, रमेश, किशन व चतुर्भुज माली को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

किशोरी को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

राजसमन्द। जिले के चारभुजा क्षेत्र में पांच माह पूर्व एक किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को तिरूपति से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। थानाधिकारी भैरूसिंह ने बताया कि पांच माह पूर्व साथिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी। जिस पर पुलिस ने तफ्तीश कर तिरूपति से साथिया निवासी हनुमानदास पुत्र रतनदास को गिरफ्तार कर अपहृत किशोरी को छुडवाया। दोनो का पुलिस ने मेडिकल करवाया। अदालत ने हनुमान दास को दो दिन तक रिमांड पर रखने के आदेश दिए।

ट्रक खुर्द-बुर्द करने के आरोप में एक और गिरफ्तार

राजसमन्द। धोखाधडी से ट्रक खरीद कर उसे खुर्द बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी को बूंदी से गिरफ्तार किया। थानाधिकारी निरंजन प्रसाद आल्हा ने बताया कि लक्ष्मणसिंह बम्बोरा की ओर से गत जनवरी माह में दर्ज करवाए मामले पर तफ्तीश करते हुए बूंदी निवासी नाजिम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे 27 मई तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। आल्हा ने बताया कि नाजिम ने लक्ष्मणसिंह बम्बोरा का ट्रक दिल्ली में बेचना कबूल किया जिस पर पुलिस दल उसे लेकर दिल्ली की ओर रवाना हुआ है। उल्लेखनीय हे कि पुलिस इस मामले में सत्यनारायण को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि पुलिस रिमांड पर चल रहे अल्ताफ हुसैन व मेहबूब को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं।