Sunday, February 7, 2010

जैन एकता मंच मेवाड के तत्वावधान सामूहिक विवाह सम्मेलन

राजसमंद। नाथद्वारा जैन एकता मंच मेवाड के तत्वावधान में प्रभु श्रीनाथजी की धर्मनगरी नाथद्वारा में प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ, जिसमें समाज के 10 जोडों ने साथ जीने के वादे के साथ, परिणय के फेरे तलवार की धार के नीचे लिए। बस स्टैण्ड स्थित अशोक वाटिका में आयोजित समारोह में पंडितों ने सजाई गई वेदी के समक्ष विघि विधान व परम्परानुसार विवाह कराया गया।
जैन एकता मंच के तत्वावधान में हुए प्रथम प्रयास में प्रत्येक जोडे के लिए अलग से वेदी सजाई गई। समारोह का आगाज मोहनलाल बडाला ने ध्वजारोहण के साथ किया। मुख्य अतिथि उदयपुर विधायक व पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया थे।
पुरखों की परम्परा निभाईविवाह में अघिकांश जोडों को दो तलवारों को आमने-सामने मिलाकर दरवाजेनुमा रखकर उनके नीचे से फेरे दिलवाए गए। पुरखों से चली आ रही इस परम्परा में मान्यता है कि विवाह के फेरे लेने वाले नवयुगलों के साथ कोई भी बला या आदि व्याघि व अन्य विपदाओ की छाया नहीं पडे तथा सुखमय जीवन बीते।
मेवाड रत्न से सम्मानितसमारोह में सिंदू हाल पूना निवासी मनोहरलाल सुखलाल लोढा को व कुंचोली हाल मुम्बई निवासी शंकरलाल पृथ्वीराज पामेचा व नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के संस्थापक कैलाश अग्रवाल मानव को मेवाड रत्न से नवाजते हुए शॉल, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। एकता मंच के मुख्य संयोजक मांगीलाल मादरेचा व मुख्य अतिथि कटारिया आदि ने उक्त सभी का सम्मान किया। किया कन्यादानविवाह में समाज के दानदाताओं ने मुक्त हस्त से दान किया। कालोडा निवासी चौथमल लेहरीलाल सांखला की ओर से प्रत्येक दूल्हे को तोरण के समय सोने की चेन पहनाई गई। वहीं पीपड निवासी लक्ष्मीलाल सांखला की ओर से नवविवाहिताओं को मंगलसूत्र प्रदान किए गए। जैन युवा ग्रुप, राजसमंद की ओर से कलर टीवी, जैन युवा संगठन, नाथद्वारा की ओर से सिलाई मशीन, लोहे की अलमारी, सज्ानलाल सुगंधी लाल धींग व समाज के अन्य लोगों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण व गृहकार्य में काम आने वाली विभिन्न सामग्रियां प्रदान की गर्ई।
शादी में दिया कन्यादानराजसमंद। भारत विकास परिषद् की ओर से शनिवार को राजनगर निवासी बालिका मनीषा खत्री के विवाह पर आर्थिक सहायता व कन्यादान का सहयोग दिया गया। परिषद की ओर से बालिका के विवाह के उपलक्ष्य में खाद्य सामग्री, तीन जोडी चांदी के पायजेब, चांदी की चूडिया व कडे, आठ साडियां, डबल बेड, चद्दर, कम्बल तथा बर्तन व सिलाई मशीन उपहार में दी गई।
विमोचनकार्यक्रम के दौरान युवा उद्यमी सीपी धींग व अतिथियों ने जैन समाज के लिए प्रकाशित होने वाली पत्रिका जैन एकता के प्रहरी बुलेटिन का तथा संदीप मांडोत द्वारा समाज के लिए निकाली गई पुस्तक का विमोचन किया। कुंचोली निवासी केशूलाल ने समाज के लिए ईटरनेट सुविधा शुरू की। कार्यक्रम का संचालन संजय व संदीप मांडोत ने किया।

Wednesday, February 3, 2010

किशोरी बिना बताए घर से गायब

राजसमंद दिवेर थाना क्षेत्र के खीमा खेडा गांव की किशोरी मंगलवार दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस के अनुसार किशोरी के भाई ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी छोटी बहन मंगलवार दोपहर डेढ बजे अचानक घर से कहीं चली गई।
शाम को घर नहीं लौटने पर उसे पता चला। सभी स्थानों पर तलाश कराई गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराबियों ने की विद्यालय में धमाल

राजसमंद तहसील की विजयपुरा ग्राम पंचायत की हीरा की बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में घुसकर शराबियों के धमाल करने का मामला दर्ज कराया गया है। मौके पर समझाइश के लिए पहंुचे कांस्टेबल के साथ भी शराबी युवकों ने मारपीट की।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की बताई गई है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित अध्यापिका खौफजदा है। पुलिस ने प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के अनुसार सोमवार को लगभग 11 बजे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना सालवी तथा एक विद्यार्थी मित्र रेखा चौहान विद्यालय में अध्यापन कार्य करवा रही थी।
तभी गांव के डूंगरसिंह रावत तथा लूमसिंह रावत शराब के नशे में विद्यालय पहंुचे और कथित रूप से अभद्रता की। अध्यापिकाओं के समझाने के बावजूद नहीं माने तब अध्यापिकाओं ने नोडल अधिकारी राजेश शर्मा को सूचना दी। इस पर शर्मा ने पहंुचकर समझाइश का प्रयास किया लेकिन युवकों के अडे रहने पर उन्होंने कामलीघाट पुलिस चौकी पर सूचना दी।
वहां से कांस्टेबल किशोरसिंह मौके पर पहुंचा तथा दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों युवक उसके वहां पहुंचने पर भडक गए और उन्होंने कांस्टेबल पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक हमले से कांस्टेबल किशोरसिंह नीचे गिर गया तथा दोनों उसके ऊपर चढ बैठे।

पडासली सरपंच निर्विरोध निर्वाचित

राजसमंद/आमेट। पंचायत समिति, राजसमंद की पडासली ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच चुन लिए जाने के बाद अब 28 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंची के 194 व आमेट की 20 ग्राम पंचायतों के लिए 111 दावेदार चुनावी समर में आ डटे हैं। वार्डपंची के लिए भी दावेदारों की सूची काफी लम्बी हो चुकी है। राजसमंद पंचायत समिति के कुल 329 वार्डो के लिए 1010 प्रत्याशी ताल ठोके हुए हैं तो आमेट पंचायत समिति के 223 वार्डो के लिए 404 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
हालांकि राजसमंद पंचायत समिति के 80 वार्डो में निर्विरोध वार्डपंच चुन लिए गए हैं। इसी प्रकार आमेट में भी 90 वार्डपंचों का चुनाव निर्विरोध घोषित किया गया है। राजसमंद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पीपली आचार्यान, वणाई, फरारा व पसूंद में सीधा मुकाबला होगा। इन सीटों पर दो-दो सरपंच प्रत्याशी नामांकन दाखिले के बाद चुनावी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं तो कुंवारिया ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 9 दावेदारों के बीच एक सीट के लिए मुकाबला होगा। यहां वार्डपंची के 40 दावेदार हैं।
सरपंच और वार्डपंच के दावेदार क्रमश: फियावडी में सात व 17, मोही में 5 व 34, मादडी में 4 व 29, बिनोल में 7 व 17 , खटामला में 5 व 21, भावा में 4 व 29, भाणा में 8 व 23, पीपरडा में 3 व 23, बडारडा में 5 प 30, साकरोदा में 5 व 21, पीपलांत्री में 3 व 16, सांगठ में 5 व 19, मुण्डोल में 8 व 26, बोरज में 5 व 12, तासोल में 8 व 16, केलवा में 6 व 60, धांयला में 3 व 14, राज्यावास में 3 व 28, भाटोली में 3 व 22, बामनटुकडा में 5 व 15, एमडी में 8 व 59, सुंदरचा में 9 व 27 तथा आत्मा में 3 व 14 प्रत्याशी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पीपली आचार्यान में वार्डपंची के 30, वणाई में11, फरारा में 26 व पसूंद में 15 दावेदार हैं।
पडासली में सरपंच पद पर शिवलाल बलाई के अलावा चार वार्डपंचों का चुनाव निर्विरोध हुआ। यहां सरपंची के लिए कुल तीन नामांकन जमा हुए। नामांकन जांच व वापसी के बाद अकेले बलाई मैदान में रह गए। इस पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया व जिंदाबाद के नारे लगाए।
आमेट की 20 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंची के 111 दावेदार मैदान में हैं। यहां कुल 224 वार्डो में से 90 वार्डपंचों का चुनाव निर्विरोध हो जाने के बाद वार्डपंची के लिए 314 प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। इधर, पंचायत समिति के चार वार्ड ऎसे हैं जहां जांच के बाद दावेदारी निरस्त हो जाने के कारण कुल चार वार्डो में अब एक भी दावेदार मैदान में नहीं रहा है। गुरूवार को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए पंचायत समिति क्षेत्र में कुल बूथ 69 बनाए गए हैं।

दुकानों में घुसकर तोडफोड

राजसमंद निकटवर्ती ताल कस्बे में मंगलवार देर शाम समाजकंटकों ने गांव की कुछ दुकानों में घुसकर तोडफोड कर सामान बिखेर दिया। इस दौरान युवकों ने दुकानदारों तथा नागरिकों से अभद्र व्यवहार कर अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आपसी समझाइश से मामले को शांत किया।
मंगलवार रात हुई घटना के विरोध में बुधवार को गांव के व्यापारियों ने आधे दिन का व्यापारिक बंद रखा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने हाल हुए सरपंच चुनाव में पराजित प्रत्याशी पर बौखलाकर क्षेत्र में आतंक कायम करने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल हुए सरपंच के चुनाव में हार का सामना कर चुके एक प्रत्याशी के समर्थक झुण्ड के रूप में बाजार पहुंचे और विजेता सरपंच सहित उनके समर्थकों से अभद्रता कर गाली-गलौज की। इस दौरान कुछ युवकों ने दुकानों में घुसकर तोडफोड की और सामान बिखेर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग भयाक्रांत होकर तमाशा देखने के सिवाय कुछ नहीं कर सके।
सूचना पर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे देवगढ थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने दुकानों को सील कर दिया। इन्हें समझाइश के बाद बुधवार को खोला गया। इस संबंध में क्षेत्र के सुरेश देरासरिया ने नरेश खटीक, रूपसिंह, वीरेन्द्रसिंह, पूरणसिंह, धीरजसिंह तथा भीमसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बंद रहे बाजार
घटना के विरोध में क्षेत्र के बाजार बुधवार को आधे दिन बंद रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक आए दिन क्षेत्र के लोगों के साथ अनावश्यक मारपीट करते हैं। अधिकारियों को कई बार बताया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं। बंद की सूचना पर थानाधिकारी मालवीय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर बाजार को खुलवाया।

Tuesday, February 2, 2010

मैं ना पहनूं काली चूंदडी...

देवगढ। भगवान महावीर कन्या महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं सत्र समापन समारोह सोमवार को महावीर ब्रrाचार्य आश्रम में समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। रंगारंग प्रस्तुतियों से भरे कार्यक्रम के शुरू में मुख्य अतिथि एवं संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष ख्यालीलाल दक ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक रूप से आगाज किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओ ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंै ना पहनूं.. गीत पर टीना मेहता, कान्हा अब तो मुरली...पर खुशबु एण्ड पार्टी एवं कोई चांद पे... गीत पर निवृत्ति जैन के नृत्य ने छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय में उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में तृतीय वर्ष की छात्राओं का माल्यार्पण करने के साथ उन्हें श्रीफल प्रदान कर विदाई भी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व उप जिला शिक्षा अघिकारी मदनसिंह चौहान, उत्तमचन्द सुखलेचा, रमेश कंसारा, भंवरलाल देरासरिया, सोहनलाल देरासरिया व सुवालाल मुणोत ने विचार व्यक्त किए। खण्ड शिक्षा अघिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन प्राचार्य गेहरीलाल पालीवाल ने किया।

' रिश्तों में मिठास के लिए सहयोग अपेक्षित'

राजसमन्द। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में भिक्षु बोघिस्थल राजनगर में आयोजित दो दिवसीय मेवाड स्तरीय परिवार सशक्तीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को प्रथम सत्र में 'लाएं परिवार में खुशियों की बहार' विषय पर चर्चा हुई।
कार्यशाला में साध्वी विद्यावती द्वितीय ने कहा कि परिवार में एक-दूसरे के ह्वदय में आपसी विश्वास है तो विकास निश्चित है। रिश्तों में मिठास लाने के लिए एक दूसरे का सहयोग आवश्यक है।प्रत्येक सदस्य कार्य में साधक बनें, अडचनें पैदा न करें तो परिवार में मधुरता का माहौल बन जाता है।
साध्वी प्रियवंदा ने कहा कि आजकल पारिवारिक रिश्ते कमजोर होते जा रहे हैं, जबकि दोस्ती के रिश्ते मजबूत होते जा रहे हैं। यद्यपि दोस्ती के रिश्ते भी अपनी जगह हैं, लेकिन पारिवारिक रिश्तों के अभाव में जीवन अपूर्ण है। परिवार में कहना, सहना, नमना और रहना जो व्यक्ति सीख जाता है, उसके परिवार में खुशियों की बहारों का बगीचा खिल जाता है।
महिला मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कनक बरमेचा ने महिलाओं का आह्वान किया कि वे परिवार के साथ जुडकर रिश्तों को निभाते हुए आगे बढें। उन्होंने स्लाइड शो के माध्यम से सम्बन्धों की डोर कमजोर होने के कारणों पर प्रकाश डाला। साध्वी प्रेरणाश्री ने वन्दे जिनेन्द्रम गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी प्रियवन्दा ने कहा कि व्यक्ति को कोई परेशान नहीं करता है, अपितु वह स्वयं अपनी वृत्तियों से परेशान रहता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहमंत्री मंजू वैद ने कहा कि हम अपनी सोच को बदलें, सम्यक सोच सम्यक परिणाम का हेतु बनता है और नकारात्मक विचार दुष्परिणाम को निमंत्रण देता है।
प्रेक्षा प्रशिक्षक विनोद बोहरा ने ध्यान का प्रयोग करवाया। महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा द्वारा प्रदत्त संदेश का वाचन विजयादेवी डूंगरवाल ने किया। महिला मण्डल अध्यक्षा मंजू बडोला, कन्या मण्डल प्रभारी लता मादरेचा ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजन मंत्री मंजू दक एवं रितु धोका ने किया। आभार मंजू शोभावत ने ज्ञापित किया। इससे पूर्व सोमवार रात्रि को आयोजित चिंतन सत्र में शिक्षाविद् चतुर कोठारी ने प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।