Wednesday, October 6, 2010

ग्राम पंचायतो में स्वास्थ्य चेतना शिविर

राजसमंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहन देवडा ने बताया कि आज सात अक्टूबर को जिले में स्वास्थ्य जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से संचालित स्वास्थ्य चेतना यात्रा के तहत आज ग्राम पंचायत उथनोल, मण्डियाना, थानेटा, कणुजा,पिपाणा, मुण्डोल, गवारडी,राछेटीखेड़ा , आंजना, में स्वास्थ्य चेतना शिविरो का आयोजन होगा। शिविर में नि:शुल्क जांच, परामर्श, गर्भ निरोधक सेवाएं, दवाइयों का वितरण एवं स्वास्थ्य योजनाओ की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाए जाऐंगे।
जिले में स्वास्थ्य चेतना यात्रा के तहत अब तक 149 स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन हुआ है जिनमें 46641 ग्रामीणजनो की सहभागिता हुई है। विभाग की स्वास्थ्य सेवाओं के तहत शिशु रोग के 828 बच्चो का उपचार किया गया है एवं 1467बच्चो का टीकाकरण किया गया है। महिला एवं प्रसूति रोग के 685 महिलाओं को देखा गया है। 332 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया है एवं प्रसव पूर्व सेवाओं के तहत 560 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। शिविरो में विभिन्न रोगग्रस्त 771 बीपीएल एवं 24330 सामान्य मरीजो को उपचार दिया गया वहीं 55 मरीजो को रेफर किया गया है। गर्भ निरोधक सेवाओं के तहत 10880 निरोध का वितरण किया गया, 861 ओरल पिल्स, 49 ई-पिल्स का वितरण व 32 को आईयूडी निवेषन किया गया है।
शिविरो में आयुर्वेद पध्दति से 18145 मरीजो का ईलाज किया गया है। शिविरो में अब तक 207 जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाकर वितरीत किये गए एवं 77 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविरो में यूरीन, ब्लड स्लाईड, स्टुपम फोर एएफबी, हिमोग्लोबिन सहित विभिन्न प्रकार की 3639 लोगो की जांचे की गई है।

No comments: