Thursday, September 9, 2010

नीलकंठ क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन

राजसमंद। जिले के काबरी महादेव मंदिर परिसर में नीलकण्ठ क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया।आयोजन से जुडे कार्यकर्ताओं ने बताया कि नीलकंठ क्षत्रिय महासभा की बैठक समाज के प्रबुद्य मानङ्क्षसह खारण्डिया व विजयसिंह सोलंकी के सानिध्य में हुई। आयोजित बैठक में महासभा के द्विवार्षिक कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकारणी में अध्यक्ष शम्भुसिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष उदयसिंह देवड़ा, भंवरसिंह, मंत्री भगवान सिंह, कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह कितावत, सचिव फतेह सिंह तंवर, सहसचिव भभुत सिंह कितावत, महामंत्री जसवंत सिंह डेगाना, सयोजक तेजङ्क्षसह, संगठन मंत्री नाहर सिंह राठोड़, रामसिंह देवड़ा, भंवर सिंह, गायड़ सिंह, हरी सिंह, धनसिंह सोलंकी, पदमसिंह, उदयसिंह को सर्वसम्मती से मनोनीत किया। आयोजित बैठक में समाज के चहुमुखी विकास के लिए एकजुट रहने का आहवान किया गया। बेठक का संचालन भभुत सिंह कितावत ने किया। बेठक में डेगाणा, साकरोदा, मटुनिया, मदारा, केनपुरिया, भीलमगरा, गोपालपुरा, फियावडी, उदावतो का खेड़ा, खरण्डिया, अरणिया आदि कई गावो के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।क्षत्रिय युवक संघ की कार्यकारणी का गठन : काबरी महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित बैठक में क्षत्रिय युवक संघ की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारणी में अध्यक्ष लालसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष गोटुसिह सोलंकी, गणपत सिंह सोलंकी, मंत्री श्रवण सिंह, महामंत्री लाल सिंह, भेरूसिंह को सर्व सम्मती से चुने गए। बैठक में क्षत्रिय युवा संघ समाज के विकास में सतत प्रयास करने की आवश्यकता व्यक्त की गई। बैठक में समाज के युवा प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments: