Wednesday, November 5, 2008

राजसमन्द विधान सभा सीट

राजसमन्द विधान सभा क्षेत्र् का गठन 1952 के चुनाव के समय हुआ। तब से अब तक सम्पन्न हुए विधान सभा चुनावों में कांग्रेस का पलडा भारी रहा, कांग्रेस प्रत्याशी सन् 1952, 1957, 1962, 1967, 1972, 1980, 1985 व 1998 के चुनावों में विजयी रहे, जबकि केएसपी/जपा/भाजपा के प्रत्याशी सन् 1952, 1977, 1990, 1993 व 2003 के चुनावों में विजयी रहे। सन् 1952 में सामान्य सीट पर केएसपी के भैरूसिंह (राजसमंद रेलमगरा) को 9227 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी नारायणदास आरआरपी को 1116 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 8111 मत मिले। जबकि अनुसूचित जाति सीट पर कांग्रेस के अमृतलाल यादव (राजसमंद रेलमगरा) को 5803 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी मन्नूराम सोलिस्ट को 5803 मतों के अन्तर से पराजित किया। सन् 1957 में कांग्रेस के निरंजननाथ आचार्य को 20255 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी कल्याणमल आरआरपी को 18382 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 1873 मत मिले। सन् 1962 में कांग्रेस के निरंजननाथ आचार्य को 17704 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी रो६ानलाल जेएस को 10174 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 7530 मत मिले। सन् 1967 में कांग्रेस के अमृतलाल को 19286 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी कैलाश मेघवाल निर्दलीय को 10976 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 8310 मत मिले। सन् 1972 में कांग्रेस के नानालाल को 27066 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी कैलाश मेघवाल जनसंघ को 10130 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 16936 मत मिले। सन् 1977 में जपा के कैलाश चन्द्र को 28130 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी नानालाल कांग्रेस को 13686 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 14444 मत मिले। सन् 1980 में कांग्रेस के नानालाल को 28483 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी डालचंद भाजपा को 18040 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 10443 मत मिले। सन् 1985 में कांग्रेस के मदनलाल को 37170 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी गणे६ालाल भाजपा को 28308 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 8862 मत मिले। सन् 1990 में भाजपा के शांतिलाल खोईवाल को 34993 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी नानालाल कांग्रेस को 12047 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 22546 मत मिले। सन् 1993 में भाजपा के शांतिलाल खोईवाल को 46396 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी नानालाल कांग्रेस को 6560 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 39836 मत मिले। सन् 1998 में कांग्रेस के बंशीलाल को 49112 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी हीरालाल भाजपा को 17639 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 32118 मत मिले। सन् 2003 में भाजपा के बंशीलाल खटीक को 63294 मत प्राप्त हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी बंशीलाल गहलोत कांग्रेस को 26945 मतों के अन्तर से पराजित किया उन्हें 36349 मत मिले।

No comments: