Wednesday, August 3, 2011

किरण माहेश्वरी नें की जन सुनवाई

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने आज विधायक कार्यालय राजसमंद पर जन सुनवाई की। जन सुनवाई में विधानसभा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में आए। उन्होनें विभिन्न समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट किया।
किरण ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जन समस्याओं के त्वरित निवारण की व्यवस्था करने को कहा। साकरोदा पंचायत में खय्यानों की भागल से रेबारियों की ढाणी वाया कोलियों की भागल सड़क मार्ग के डामरीकरण की मांग गांववासियों ने मांग रखी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से वार्ता कर इस कार्य को करवाने हेतु निर्देश दिए गए। किरण ने साकरोदा के मजरा कोलियों की भागल और रेबारियों की ढाणी में नई आंगनवाड़ी केन्द्र की स्वीकृति हेतु महिला एवं बाल अधिकारी से वार्ता की।
उच्च माध्यमिक विद्यालय राज्यावास में 516 विद्यार्थियों पर मात्र 7 शिक्षक ही नियुक्त है। वहां वाणिज्य संकाय में 50 विद्यार्थी है, किन्तु एक भी शिक्षक नहीं है। किरण ने जिला कलक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से इस संदर्भ में वार्ता की एवं शिक्षकों के रिक्त पदों के शीघ्र भरवाने हेतु आग्रह किया।
14 जुलाई को राजनगर में केदार जी भदादा के यहां डकैती में अभी तक एक भी अपराधी को नहीं पकड़ा गया। किरण ने पुलिस अधिक्षक ओर जिला कलक्टर से वार्ता कर अपराधियों को शीघ्र निरुद्ध करने पर बल दिया।
माध्यमिक विद्यालय राजसमंद परिसर में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन का निर्माण एकांत क्षेत्र में किया गया है। इस कारण नागरिकगण पुस्तकालय का लाभ नहीं उठा पा रहे है। एकांत में होने से भवन को क्षति पहूंचने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में क्षेत्रीय नागरिकों नें किरण से शिकायत की। पुस्तकालय अध्यक्ष ने भी नागरिकों की शिकायत को सही बताया। किरण नें कहा कि वे पुस्तकालय का मौका देखकर उपयुक्त समाधान के लिए प्रयास करेगी।
किरण ने की जन सुनवाई में विधायक निधि से विकास कार्या की घोषणा किरण ने पंचायत पीपरडा में विकास कार्यों के लिए श्री मानजी प्रजापत के घर से श्री गिरधारी लाल जी तेली के घर तक एवं गोवर्धन सिंह जी के मकान से फरारा रोड़ तक (भेरुजी के स्थान तक) व नहर पुलिया से आम के पेड़ तक सी.सी.रोड़ का निर्माण हेतु कुल 2.50 लाख रु. राशि की विधायक निधि से घोषणा की। साथ ही पीपरडा पंचायत के ग्राम शंकर पुरा की रहट पर हेण्डपम्प स्थापना हेतु 48 हजार 500 रु राशि की घोषणा भी की।
ग्राम पंचायत साकरोदा के तारोट गांव में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 1.50 रु व साकरोदा में चबुतरा निर्माण किए जाने हेतु 50 हजार रु राशि की भी विधायक निधि से घोषणा की।

No comments: