Thursday, January 29, 2009

रेलमगरा उपखण्ड बने : किरण माहेश्वरी

राजसमन्द। रेलमगरा में उपखण्ड कार्यालय एवं कृषि उपज मंडी की स्थापना क्षेत्रीय विकास के लिए अति आवश्यक है। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने राज्य सरकार से इन्हें शीघ स्थापित करवाने की मांग की है। कृषि मंडी को लिखे पत्र में किरण ने कहा कि सरकार की नीति प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर कृषि मंडी स्थापना की है। रेलमगरा क्षेत्र सरसें, मक्का, कपास, गेहूँ एवं दलहन का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। कृषि मंडी के अभाव में किसानें को अपनी उपज का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा है।किरण ने कहा कि त्वरित न्याय राज्य का प्रमुख उद्देश्य है। रेलमगरा में वर्तमान में सप्ताह में केवल एक दिन उपखण्ड न्यायालय की कार्रवाई संपादित होती है। इससे इस लेब के प्रकरणें के निस्तारण में अत्यधिक विलम्ब होता है। प्रशासनिक कार्यें के लिए भी लेब वासियें को कठिनाइयां रहती है। इसलिए शीघ ही उपखण्ड कार्यालय स्थापित किया जाए।

No comments: