Monday, January 26, 2009

राजसमन्द जेल प्रहरी का बेटन चुरा ले गए चोर

राजसमन्द। जिले में बढ़ती चोरियों से जहां लोग परेशान होकर पुलिस व प्रशासन से समुचित गश्त व्यवस्था के लिए गुहार करते नजर आते है वहीं पुलिस द्वारा इन चोरों पर अंकुश नहीं लगाने से चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि बंदियों की सुरक्षा पर तैनात एक प्रहरी की रायफल का बैनट ही चुरा ले गए।चोरी का यह वाकया हुआ शनिवार रात को जिला कारागृह में तैनात प्रहरी के साथ। इस सम्बन्ध में प्रहरी को जब रायफल का बैनट चोरी होने के बारे में रात ढाई बजे जानकारी हुई तो उसने राजनगर थाने में मामला दर्ज करवाया। प्रहरी के अनुसार शनिवार रात को वह ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब एक बजे उसे नींद की झपकी आ गई इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी रायफल का बेनट (रायफल के आगे नुकिला हिस्सा) चुरा कर ले गया। नींद खुलने पर उसे रायफल का बेनट नजर नहीं आने पर उसने जेलर को सूचना दी। इधर राजनगर थाना पुलिस ने प्रहरी की रिपोर्ट पर जांच आरंभ कर दी है। वही प्रहरी की रायफल से बेनट चोरी होने के मामले को पुलिस अधीक्षक संतोष चालके, पुलिस उपाधीक्षक मनीष त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक गोवर्द्धन लाल भी गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटे हुए है।

No comments: