Friday, January 16, 2009

युवा सप्ताह में कहानी कथन एवं कव्वाली प्रतियोगिताएं

राजसमन्द। आलोक उच्च माध्यमिक विद्यालय में विवेकानन्द युवा सप्ताह के अन्तर्गत शुक्रवार को खेल एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।प्राचार्य सुनील त्रिपाठी ने बताया कि कहानी कथन के अन्तर्गत गुप ए में उर्वशी त्रिपाठी प्रथम, मुस्कान बापना द्वितीय, स्निग्धा गुप्ता तृतीय, गुप बी में सौरभ एंड गुप गीता सदन प्रथम, हर्षित एंड गुप पुराण सदन द्वितीय, अतुल त्रिपाठी एंड गुप पंचतंत्र सदन तृतीय एवं गुप सी में दीपक मेहता एंड गुप पुराण सदन प्रथम, हितेश एंड गुप रामायण सदन द्वितीय, मयंक एंड गुप पंचतंत्र सदन तृतीय स्थान पर रहे। फुटबाल में पंचतंत्र सदन प्रथम, वेद सदन द्वितीय एवं कबड्डी में पुराण सदन प्रथम एवं वेदन सदन द्वितीय स्थान पर रहे। संयोजन देवेन्द्र कु मावत व चैत्री सनाढ्य ने किया।

No comments: