Saturday, January 31, 2009

युवा मोर्चा पूरी ताकत एवं ऊर्जा के साथ लोकसभा के चुनावें के लिए तैयारी : सुनील जोशी

राजसमन्द। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों की जिला बैठक शनिवार को नगरपालिका सभागार में आहूत की गई। बैठक का आगाज भारत माता, डॉ मुखर्जी एवं उपाध्याय के चित्रांð पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी ने कहा कि युवा मोर्चा पूरी ताकत एवं ऊर्जा के साथ लोकसभा के चुनावें के लिए तैयारी प्रारंभ करें। 63 प्रतिशत मतदाता युवा है इसलिए युवाआंð को राष्ट्रवाटी विचारधारा के साथ जोडे।युवा मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री महेश पालीवाल ने कहा कि युवा सक्रियता एवं तत्परता से संगठन के कार्य को गति देंगे तो पार्टी कार्य निश्चित बढेगा साथ ही दिल्ली पर भाजपा का शासन हो इसके लिए युवाआंð को सक्रिय होना पडेगा। बैठक को जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी ने सम्बोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता विचार निष्ठ एवं तत्वनिष्ठ होकर विचारधारा को आगे बढाए न कि व्यक्तिनिष्ठ होकर। बैठक को नपा अध्यक्ष अशोक रांका, नगर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गौड ने भी सम्बोधित किया। भाजयुमो जिला बैठक में 25 फरवरी तक नव मतदाता सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया प्रत्येक मंडल पर 18 से 25 वर्ष तक के युवा एवं नव मतदाता का सम्मान कर विचार धारा से जोडने का आग्रह किया जाएगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी ने आईआईटी मेवाड में ही स्थापित की जाए इसके लिए प्रस्ताव बैठक में रखा। जिसका सम्पूर्ण ला टीम ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। प्रस्ताव की प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति को प्रेषित की गई। बैठक के अन्त में पूर्व राष्ट्रपति वेंकटरमण को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने किया । आभार जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बारहठ ने व्यक्त किया। इसी क्रम में विधानसभा वार प्रभारी एवं सह प्रभारियें की घोषणा की गई जिसमें कुम्भलगढ गोपाल गुर्जर, हितेश जोशी, नाथद्वारा हेमन्त पालीवाल, बलवीर सिंह, राजसमन्द राजमल जैन, लक्ष्मी नारायण, भीम सुनील जोशी, फिरोज खान हेंगे। बैठक में जिला महामंत्री हेमन्त पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नर्मदा शंकर, हरिसिंह,नरेश पानेरी, कल्याणसिंह, हुकुम सिंह, प्रकाश सनाढय़, मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा , मनीष महात्मा, प्रकाश सामोता अशोक वैष्णव आदि उपस्थित थे। अन्त में युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष चेतन धोका का 26 बार रक्तदान करने पर युवा मोर्चा जिला बैठक ंमें मेवाडी पगडी से स्वागत किया।

No comments: