Sunday, April 26, 2009

कार्यकर्ता मजबूत इरादों के साथ लक्ष्य हासिल करने में जुटे : राठौड़

राजसमन्द। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भारतीय सेना के उस जांबाज सिपाही की तरह है जो विरोधियाें के नापाक इरादाें को हमेशा धूलधूसरित करता आया है। भाजपा चुनाव कार्यालय पर आयोजित बैठक मे अब तक हुए चुनाव कार्य की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को भारतीय सेना के मजबूत इरादाें की तरह लक्ष्य लेकर चलना है ताकि कांग्रेस के महंगाई एवं आतंकवाद के भस्मासुर से जनता को बचा सके। राठौड ने अब तक हुए कार्य पर संतोष व्यक्त किया एवं आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधुप्रकाश लङ्ढा ने बताया कि बैठक में भाजपा जिल महामंत्री महेश पालीवाल, राजसमन्द विधानसभा प्रभारी बंशीलाल खटीक, उप जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान, रेलमगरा उपप्रधान गोविन्द सोनी, राजसमन्द नगर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गौड, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण पालीवाल, किसान मोर्चा के भानु पालीवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लता मादरेचा, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओम पारीक, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष शंकर सुथार, ग्रामीण मंडल मंत्री जवाहर जाट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: