Sunday, April 26, 2009

संकल्प यात्रा का स्वागत

राजसमन्द। प्रदेश युवा कांग्रेस राजस्थान की ओर से केन्द्र व राय सरकार की 100 दिन की उपलब्धियाें को लेकर जयपुर से निकली संकल्प यात्रा का राजसमन्द जेके मोड पर नगर कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेश सेन, सेवा दल प्रदेश संगठन सचिव फतहसिंह राव, एससी प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष परसराम पोरवाड, नगर महामंत्री बालुराम लौहार, पथिक सेना जिलाध्यक्ष लेखराज गुर्जर,कुलदीप सिंह, विनय सिंह, अशोक दाधीच, छोटू भाई, नीलेश श्रीमाली, पंकज शुक्ला, जगदीश सालवी, राकेश, लक्ष्मण सिंह, जाहिर खान, नारायणलाल, पेमालाल, हजारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: