Sunday, April 26, 2009

कांग्रेस के सत्ता संभालते ही भय, भूख और भ्रष्टाचार बढ़ा : रासासिंह

राजसमन्द। राजसमन्द संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रासासिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता में आयी है तब से भय, भूख एवं भ्रष्टाचार दिन दुगुना रात चौगुना की रफ्तार से बढा है। प्रत्याशी रावत ने कांग्रेस को आडे हाथाें लेते हुए कहा कि राय की गहलोत सरकार अपशकुनी है क्याेंकि जब से सत्ता में आयी है महंगाई और अकाल की काली छाया पांव पसार रही है। भाजपा मीडिया जिला संयोजक मधुप्रकाश लङ्ढा ने बताया कि रविवार प्रात: नौ बजे से शुरू हुए जनसम्पर्क अभियान में ओडा, चौकडी, सादडी, पिपली अहिरान, फुंकिया, सांसेरा, खटुकडा, बनेडिया आदि गांवो में प्रत्याशी रासासिंह रावत ने दौरा किया। जनसम्पर्क में उपजिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी, रेलमगरा उपप्रधान गोविन्द सोनी, जिला मंत्री बोथमल जाट, मंडल महामंत्री चतरसिंह राजावत, देवीलाल जाट, सरपंच नारायण पटीया आदि कार्यकर्ता साथ थे। दूसरी ओर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान के नेतृत्व में महिलाआें ने कुरज में जनसम्पर्क किया एवं महामंत्री लता मादरेचा, आशा साहू, जसोदा वेष्णव ने राजनगर के वार्ड नं. तीन में दौरा कर जनसम्पर्क किया।

No comments: