Wednesday, April 22, 2009

भाजपा राजसमन्द के धोईन्दा शक्ति केन्द्र की बैठक सम्पन्न

राजसमन्द। भाजपा राजसमन्द शहर मंडल के धोईन्दा जावद शक्ति केन्द्र की बैठक बुधवार को गणेश चौराहा धोईन्दा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व नपा अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने की। बैठक को सम्बोधत करते हुए पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने कहा कि केन्द्र की काग्रेस इस देश की सुरक्षा करने में विफल रही है। उन्होने कहा कि आम आदमी का जीवन बढ रही महंगाई के कारण दुश्वर हो रहा है। पूर्व विधायक खटीक ने कार्यकर्ताआें से आह्वान किया कि वे आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी रासासिंह रावत को विजय बनाकर दिल्ली भेजे। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका ने कहा कि भाजपा के शासन में रिकार्ड विकास कार्य हुए है। उन्होने कहा कि विपक्ष बौखलाहट के कारण अनर्गल आरोप लगा रहा है। शहर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गौड ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व नपा अध्यक्ष जगदीश पालीवाल को धोइन्दा-जावद क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया वहीं सह प्रभारी के पद पर भैरूलाल कच्छारा को मनोनीत किया गया। बैठक को शहर महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, शहर मंत्री सुरेश पालीवाल, हुकमीचन्द लौहार, पार्षद नारायण लाल कुमावत, डालचन्द कुमावत, चम्पालाल कुमावत, मांगीलाल गोराणा, कुलदीप सिंह गौड, तुलसीराम कुमावत, मीठालाल कच्छारा, महेश जोशी, भोलीराम कुमावत ने सम्बोधित किया।

No comments: