Friday, April 24, 2009

भाजपा युवा मोर्चा कुंभलगढ इकाई की बैठक

राजसमन्द। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी ने कहा कि देश पर सुशासन तथा देश से आतंक का सफाया करने के लिए सभी युवा एवं नव मतदाताआें को भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए। जोशी गुरूवार को कुंभलगढ युवा मोर्चा की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा पिछले छह दशक से इस देश पर राज करने वाली पार्टी हर बार गरीबी हटाओ, भूखमरी हटाओ जैसे सस्ते नाराें के सहारे सत्ता में आकर आमजन को गुमराह करती रही है, इसलिए युवाआें को सत्ता परिवर्तन के लिए आगे आकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना होगा तभी तन्त्र एवं व्यवस्था में बदलाव सम्भव होगा। बैठक में मंडल क्षेत्र से आए सभी पदाधिकारियाें एवं कार्यकर्ताआें को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारी के साथ बूथ एवं इकाई स्तर पर आमजन में केन्द्र की गलत नीतियाें के बारे में जानकारी पर जोर दिया गया। बैठक को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर, राजसमन्द ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नर्बदा शंकर पालीवाल, भाजपा मंडल महामंत्री बब्बरसिंह ने भी सम्बोधित किया। बैठक में राहुल सोनी, रितेश शर्मा, मदनलाल, किशोरसिंह, धर्मेन्द्र वैष्णव, नरेश सहित अनेक युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments: