Friday, April 24, 2009

भाजपा प्रत्याशी रावत के समर्थन में जनसम्पर्क व सभा

राजसमन्द। भाजपा के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने कहा कि गांवाें के हालात भयावह है, अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जनता पानी के लिए त्राही-त्राही कर रही है लेकिन कांग्रेस सरकार को जनता की कोई चिन्ता नहीं है। भाजपा मीडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश लङ्ढा ने बताया कि पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने गुरूवार प्रात: आठ बजे से राजसमन्द तहसील के पूठोल, पिपलांत्री, भूडान, बाघोटा, सांगठ, मोरवड, धर्मेटा, आरणा आदि गांवो का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी रासासिंह रावत के समर्थन में जनसम्पर्क कर सभाआें को सम्बोधित किया। उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिभाई पालीवाल, सरपंच श्यामसुन्दर मोरवड, इकाई अध्यक्ष धाराशंकर पालीवाल, सांगठ इकाई अध्यक्ष नाथूसिंह, भंवरसिंह आत्मा सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।
भाजपा महिला मोर्चा : राजसमन्द संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रासासिंह रावत के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान के नेतृत्व में प्रात: 11 बजे महिला मोर्चा द्वारा आमेट नगर में घर-घर जाकर मतदाताआें से सम्पर्क किया जाएगा। दौरे पर आमेट महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गीता सोनी एवं भाजपा नगर मंडल महामंत्री अरूण मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता साथ होंगे।

No comments: