Wednesday, April 22, 2009

भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार

राजसमन्द। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह राठौड ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कहा कि कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारी अपनी पूरी उर्जा के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाएं। उन्होने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रासासिंह रावत जेसे जुझारू और ईमानदार व्यक्ति को विजयी बनाना क्षेत्र के सुखद भविष्य के लिए नितांत आवश्यक है। जिलाध्यक्ष राठोड ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर सियाणा निवासी भैरूलाल गुर्जर एवं प्रदेश भाजपा की सहमति के पश्चात सरदागढ निवासी कन्हैयालाल वैष्णव (वैरागी) को आमेट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनित किया है। साथ ही दोनो को तुरन्त प्रभाव से अपने अपने क्षेत्र में चुनाव कार्य में जुटने का निर्देश दिया।

No comments: