पत्नी व सास की प्रताड़ना से परेशान पति ने किया विषाक्त सेवन
राजसमन्द। शहर के धोइंदा क्षेत्र में पति द्वारा मौसी के घर नहीं जाने देने पर एक महिला ने गुरुवार सुबह विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया जबकि गणेश नगर में एक अध्यापक ने पत्नी व सास की प्रताड़ना से परेशान होकर विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। दोनों को उदयपुर के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार धोइंदा निवासी सुशीला कुमावत बुधवार रात को पति बाबुलाल से मौसी के घर जाने की बात कही। उस वक्त बाबूलाल ने उसे रात की बजाय गुरुवार दिन में जाने को कहा। इससे सुशीला रूठ गई और गुरुवार सुबह करीब सवा आठ बजे विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आरके चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
इधर शहर के गणेश नगर में पत्नी व सास के आए दिन प्रताड़ना से परेशान अध्यापक महिपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह ने गुरुवार दिन में करीब साढे 11 बजे विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आरके चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट ने दोनों के बयान ले लिए है। इधर रेलवे स्टेशन निवासी अयूब पुत्र मेमोर ने भूलवश विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया जिसे आरके चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

No comments:
Post a Comment