Friday, April 10, 2009

ट्रैलर की टक्कर से एक की मृत्यु, दो घायल

राजसमन्द। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जिले के देवगढ क्षेत्र के कामलीघाट के समीप ट्रैलर की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दो जने घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब साढे सात बजे हुए हादसे में मोटर साइकिल सवार पीपली नगर निवासी मोहन सिंह पुत्र पन्ना सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि काछबल नया तालाब निवासी हरदेव सिंह पुत्र लखा सिंह व मेडिया निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र उदय सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोहन सिंह का शव कब्जे में लिया और घायलों को देवगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैलर चालक के खिलाफ किशोर सिंह पुत्र चुन्नी सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

No comments: