Friday, May 29, 2009

मनोरोगी किशोरी बलात्कार से गर्भवती

राजसमन्द। समीपवर्ती दोवड़ गांव में एक मनोरोगी किशोरी से बलात्कार कर गर्भवती करने एवं किशोरी की मां के साथ मारपीट कर कान के टॉप्स खिंचने के आरोप में राजनगर थाने में दम्पती के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
सूचना के अनुसार दोवड़ निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि दो-तीन माह पूर्व उसकी नाबालिग बेटी से गांव के रूपलाल पुत्र सुंदर नाई ने बलात्कार किया। बलात्कार से उसकी बेटी गर्भवती हो गई। हाल ही में घटना की जानकारी होने पर गुरुवार को गांव के मौतबीर को एकत्र किया जहां रूपलाल नाई ने किशोरी के साथ बलात्कार करने से साफ इनकार कर दिया। इधर किशोरी ने सभी के समक्ष रूपलाल द्वारा खोटा काम करने की बात कबूल की। शुक्रवार सुबह रूपलाल की पत्नी ने किशोरी की मां को पति को बदनाम करने का उलाहना दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद रूपलाल बीच-बचाव किया। इस दोरान किशोरी की मां के टॉप्स गिर गए। इस पर किशोरी के पिता ने रूपलाल व उसकी पत्नी के खिलाफ राजनगर थाने में बेटी के साथ बलात्कार कर गर्भवती बनाने और पत्नी के साथ मारपीट कर कान के टॉप्स खिंचने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस किशोरी का मेडिकल करवा लिया है।

No comments: