Sunday, January 31, 2010

चट्टान के नीचे दबने से युवक की मौत

भीम तहसील के बडुकी रेल गंाव में रविवार शाम पहाडी से पत्थर तोडते समय चट्टान गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव का देवीसिंह (27) पुत्र भोजासिंह रविवार शाम घर में हो रही चिनाई के लिए पत्थर तोडने के लिए पहाडी पर गया। इस दौरान एक बडी चट्टान पहाडी से लुढक कर देवीसिंह के ऊपर आ गई।
देवीसिंह चट्टान के नीचे दब गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चट्टान को हटवाकर नीचे से शव निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

No comments: