Wednesday, January 27, 2010

स्मरण पुस्तिका का विमोचन सात को

खमनोर। मेवाड संघ शिरोमणि पूज्य प्रवर्तक अम्बालाल महाराज के शिष्य मेवाड प्रवर्तक जैन संत मगन मुनि महाराज के जीवन वृत्त को दर्शाने वाली पुस्तक सादगी के संत का स्मरण का सात फरवरी को नाथद्वारा स्थित अशोक वाटिका में विमोचन होगा।
पुस्तक के संकलनकर्ता एडवोकेट संदीप मांडोत ने बताया कि इस पुस्तक में जैन संत अम्बालाल महाराज, मगन मुनि महाराज, मेवाड प्रवर्तक इन्द्रमुनि महाराज व मेवाड प्रवर्तक मदन मुनि महाराज सहित राजस्थान सिहनी प्रेमवती महाराज के जीवन वृत को उल्लेखित किया गया है। इस पुस्तक के माध्यम से आमजन में संतों व महात्माओं के पावन जीवन वृत्त व उनके आदर्श व सिद्धांतों को जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलेगी।

No comments: