Sunday, January 31, 2010

फिर दिखा पैंथर

राजसमंद। मोरवड-धर्मेटा खनन क्षेत्र में रविवार शाम पैंथर ने जंगल में चरती दो बकरियों पर हमला कर निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार धर्मेटा निवासी केसूलाल भील की दो बकरियां खनन क्षेत्र में चरने गई थी। इस बीच डम्पिंग यार्ड में पत्थरों के बीच से निकले पैंथर ने बकरियों पर हमला कर दिया। बकारिया चरा रहे युवक के चिल्लाने पर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जब तक पैंथर ने दोनों बकरियों को निवाला बना लिया।
ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र में पैंथर का आतंक है और कुछ समय पूर्व इसी क्षेत्र में उसने दो मवेशियों को अपना शिकार बना लिया था। लम्बे समय से क्षेत्र में पैंथर के रहने से ग्रामीण खौफजदा हैं। पूर्व में वन विभाग की ओर से पैंथर को पकडने के लिए इस क्षेत्र में पिंजरा भी रखा गया था, लेकिन पैंथर हाथ नहीं आया।

No comments: