Friday, April 10, 2009

मुनि तत्वरूचि का किशोरनगर प्रवास

राजसमन्द। मुनि तत्वरूचि तरूण अपने सहवर्ती संत मुनि भवभूति, मुनि कोमल, मुनि विकास के साथ शुक्रवार को तेरापंथ भवन कांकरोली से विहार कर किशोरनगर प्रवास करेंगे। तेरापंथ युवक परिषद कांकरोली के अध्यक्ष प्रमोद ने बताया कि मुनि अभी चिकित्सा के लिए किशोगरनगर गांधी सेवा सदन के सामने चन्दनमल चण्डालिया के निवास पर प्रवास करेंगे। मुनि के किशोरनगर पहुंचने पर तेरापंथ महिला मंडल राजनगर अध्यक्ष श्रीमती लाड मेहता ने अपने क्षेत्र की ओर से स्वागत किया। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल कांकरोली की मंत्री श्रीमती नीता सोनी, श्रीमती योत्सना पोकरना, सुधा सोनी, लादूलाल मेहता, मदन मोहन सोनी, रोशनलाल पोकरना,महेन्द्र पगारिया, सुधा सोनी, भंवरलाल टुकलिया, शंकरलाल पगारिया, सम्पत लाल सोनी, कमलेश बोहरा व गौतम छाजेड ने व्यवस्था में सहयोग किया। मुनि तत्वरूचि के प्रवास के दौरान नियमित प्रात: नौ से दस तथा रात्रि साढे आठ से साढे नौ बजे तक आध्यात्मिक प्रवचन होंगे।आध्यात्मिक संगीत प्रतियोगिता आज : तेरापंथ महिला मंडल राजनगर के तत्वावधान में शनिवार रात्रि को आध्यात्मिक संगीत प्रतियोगिता आयोजित होगी। महिला मंडल की अध्यक्ष लाड मेहता ने बताया कि मुनि तत्वरूचि तरूण के सान्निध्य में होने वाली इस प्रतियोगिता में सम्पतलाल सोनी अध्यक्षता करेंगे।

No comments: