Friday, December 12, 2008

पार्षद से मारपीट करने के मामले में पालिकाध्यक्ष को जेल

राजसमंद। आमेट नगर की पालिकाध्यक्ष व उनके पति को पुलिस ने एक महिला पार्षद से धक्का-मुक्की व जातिगत अपमानित करने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार वार्ड-5 की भाजपा पार्षद रजलेश जीनगर ने पुलिस में रिपोर्ट कर आरोप लगाया था कि दस अप्रेल को पालिका बोर्ड की बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रेमदेवी ,उनके पति महेंद्र सिंयाल व पुत्र दीपक ने धक्का-मुक्की कर उन्हें जातिगत रूप से अपमानित किया। मामले की जांच पुलिस उपअधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने की। इस बीच आरोपियों ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया, जिसे न्यायालय ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि वे पहले स्थानीय न्यायालय में जाएं। इस पर स्थानीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया और शुक्रवार सुबह प्रेमदेवी सिंयाल व उनके पति महेंद्र को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।

No comments: