Wednesday, December 31, 2008

कलक्टर पहुंचे मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन करने

राजसमन्द। जिले के नवनियुक्त कलक्टर ओंकारसिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद नाथद्वारा आकर प्रभु श्रीनाथजी की उत्थापन झांकी के दर्शन किए।न्यृ काटेज आगमन पर मंदिर मंडल के सीईओ एच.एस. शेखावत, प्रबंधक दिनेश जोशी, जनसंपर्क अधिकारी अंबालाल लोढ़ा आदि ने सिंह व पूर्व एडीएम बी.एल. मेहरडा की अगवानी की। काटेज से सिंह सीधे मंदिर गये जहां उन्होंने दर्शन किए। दर्शन उपरांत मंदिर परंपरानुसार उपरना प्रसाद भेंटकर समाधान की रस्म निभाई गई। दर्शन के पश्चात सिंह ने प्रीतमपोल परिसर की तरफ चल रहे द्वितीय चरण के निर्माण कार्य का अवलोकन किया।इसके बाद सिंह ने प्रथम चरण के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। सिंह ने लाल बाग जाकर सौन्दर्यकरण कार्य का जायजा भी लिया। मंदिर मंडल के अधिकारियों ने अब तक हो चुके कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर धनसुख गुर्जर, इंजिनियर राहुल दैया समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments: