Wednesday, December 10, 2008

मुम्बई ज्वेलर की दुकान में हुई लूट के मामले में नाथद्वारा से चार गिरफ्तार

मुम्बई जवेरी बाजार स्थित नीलम चेन नामक दुकान में 20 नवंबर को हुई 22 लाख की लूट मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने पांच राजस्थानी युवकों को गिरफ्तार किया है।20 नवंबर को हुई इस लूट में पुलिस के अनुसार दुकान के एक पूर्व कर्मचारी इंदरसिंह देवड़ा व उसके पांच अन्य सहयोगी तेजसिंह राजपूत, सुरेश सिंह राजपुत, चेनाराम पटेल, हरिलाल एवं महेंद्र सिंह शामिल थे। सभी आरोपी 20-25 वर्ष के युवक है। महेंद्र सिंह को छोड बाकी सभी आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सबसे पहले दुकान में चार पांच वर्ष पूर्व काम कर चुके इंदर सिंह पर शक हुआ। शक की बिना पर पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो शुरुआत में उसने इस सबंध में कोई जानकारी न होने के बात कही परंतु पुलिस द्वारा कड़ाई बरतने पर उसने सारे राज उगल दिए। देवडा से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने नाथद्वारा जिले में छापा मार कर सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया केवल महेंद्र सिंह फरार होने में सफल रहा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लूट का मास्टर माइंड तेजसिंह है। उसने इंदर सिंह से दुकान के बारे में हर तरह की जानकारी ली। चूंकि इंदरसिंह दुकान में काफी समय काम कर चुका था इसलिए उसके पास काफी जानकारी थी। इसके बाद तेजसिंह ने राजस्थान से अपने बाकी साथियों को बुलाया और 20 नवंबर की शाम अपने साथियों के साथ 2270 लाख के आभूषण एवं ज्वेलरी ले उड़े। पुलिस ने आरोपियों से 14 लाख का माल बरामद कर लिया है और फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।

No comments: