Saturday, December 13, 2008

कोकिला अम्बानी ने किए नाथद्वारा में निर्माण कार्य का अवलोकन

राजसमंद। नाथद्वारा मंदिर मण्डल नाथद्वारा की उपाध्यक्ष और रिलायंस समूह की कोकिला बेन अंबानी ने शनिवार को मंदिर विस्तार योजना के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का अवलोकन किया।कोकिला बेन अम्ब्ानी निजी चार्टर विमान से शनिवार सुबह डबोक हवाई अड्डे पहंुची। उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के राजभोग व भोग आरती की झांकी के दर्शन किए। मंदिर की स्वागत परम्परानुसार महाप्रभुजी की बैठक में दिनेश मेहता ने रजाई ओढाकर समाधान किया। अंबानी ने वल्लभ कॉटेज में प्रथम चरण के अन्तर्गत हो रहे निर्माण व लालबाग में हुए कार्य आदि का अवलोकन किया। इस दौरान रिलायंस के वित्तीय सलाहकार दीनानाथ चतुर्वेदी, मंदिर मण्डल सदस्य मानसिंह एल. भक्ता, आईसीआईसीआई ग्रुप कीपूर्व चेयरमैन कल्पना बेन मोरपारिया, रिलायंस के अधिकारी वेदान्त शुक्ला आदि भी साथ थे। मंदिर मण्डल के मुख्य निष्पादन अधिकारी शांतिलाल नागदा, प्रशासनिक प्रबन्धक दिनेश जोशी ने विभिन्न जानकारी दी। अंबानी लालबाग में संग्रहालय तथा दामोदरलाल स्टेडियम भी गई। कोकिला शाम को पुन: मुम्बई लौट गई।

No comments: