Friday, May 15, 2009

राजसमन्द झील में अज्ञात युवक का शव मिला

राजसमन्द। राजसमन्द झील में गुरुवार दिन में अज्ञात युवक का दो तीन दिन पुराना शव बरामद हुआ है। झील में शव मिलने की सूचना पर कई लोग मौके पर पहुंचे और शिनाख्तगी के प्रयास किए लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब साढे 11 बजे राजनगर थाने में फोन से सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक सी.पी. शर्मा, पुलिस निरीक्षक निरंजन प्रसाद आल्हा, उप निरीक्षक नंदकिशोर, एएसआई नाथू सिंह, रोहिताश व पुलिस दल मौके पर पहुंचा और तैराक करण की मदद से झील में पड़े युवक के सडे-ग़ले शव को बाहर निकाला और मौके पर ही पोस्टमार्टम के उपरांत शव नगरपालिका को सौंपा जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार किया। शव काफी पुराना होने से काफी बदबू मार रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक इकहरे शरीर था। शरीर पर सफेद शर्ट, ब्ल्यू रंग की पेंट पहनी रखी है। दो तीन दिन पुराना शव होने से उसके चेहरे व शरीर की चमड़ी उतर गई। आल्हा ने बताया कि युवक की शिनाख्तगी के प्रयास किए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उदयपुर रेंज में इस आशय का संदेश जारी करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

No comments: