Monday, May 18, 2009

अज्ञात ट्रोले की टक्कर से एक किशोर की मृत्यु, दूसरा गंभीर रूप

राजसमन्द। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जिले के चारभुजा क्षेत्र के मानसिंह का गुड़ा घाटे में सोमवार दिन में अज्ञात ट्रोले की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक किशोर की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आरके चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार पड़ासली तथा हाल मुम्बई प्रवासी कीर्ति कुमार (16) पुत्र शंभुलाल बडाला तथा मुम्बई निवासी परमानंद (16) पुत्र चंद्रशेखर कन्नड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चारभुजा थानाधिकारी भैरू सिंह, गोमती चौकी पर तैनात दुर्गासिंह व पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को केलवा चिकित्सालय पहुंचाया जहां पहुंचने पर कीर्ति कुमार बडाला ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल परमानंद को आरके चिकित्सालय राजसमंद के लिए रेफर किया गया। जहां उसकी हालत संतोषजनक है। पुलिस के अनुसार कीर्ति व परमानंद मोटर साइकिल द्वारा पडासली से रीछेड़ जा रहे थे। मानसिंह का गुड़ा घाटे में सामने आ रहे एक ट्रोले ने मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे की खबर सुनते ही पड़ासली, गोमती एवं आसपास के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। इधर हादसे के बाद मौके से वाहन सहित फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस ने नाकाबंदी करवाई लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
दो घायल : जिले के चारभुजा क्षेत्र के गजसिंह की भागल गांव में रविवार शाम के दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में सालरमाला निवासी मूल सिंह पुत्र उदय सिंह और देवीसिंह घायल हो गए। घायलों को आरके चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।

No comments: