राजसमन्द। जिले के भीम क्षेत्र के डांग नेडी बरतू गांव के समीपं एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह बबूल के पेड़ से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार डांग नेडी बरतू निवासी किशन सिंह (40) पुत्र आशु सिंह ने गांव के समीप निर्जन क्षेत्र में सोमवार सुबह बबूल के पेड़ से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह छह बजे उस क्षेत्र से निकले लोगों ने किशन सिंह को पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर भीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। इधर परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह चार बजे किशन सिंह घर पर था। उसके बाद वह कब से निकल कर आत्महत्या कर ली इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने भोपाल सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

No comments:
Post a Comment