राजसमन्द। जिले के देवगढ़ क्षेत्र के चारणिया गांव में गुरुवार शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मृत्यु हो गई।
थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि गुरुवार शाम को करीब साढे सात बजे हुई दुर्घटना में सुगना (3) पुत्री जोधराज सालवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे समीप के चिकित्सालय पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त सुगना गांव के हेण्डपम्प के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां से निकल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:
Post a Comment