Thursday, July 23, 2009

जगदीश गोपाल महाराज के राजनगर पहुंचने पर स्वागत

राजसमन्द। रामदेवरा से शिरडी तक की पदयात्रा कर रहे युवा क्रांति संत जगदीश गोपाल महाराज के राजनगर पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने भव्य स्वागत किया।
विहिप जिला मंत्री हेमेन्द्र खत्री ने बताया कि गौ रक्षा एवं गौ चेतना पदयात्रा के तहत संत जगदीश द्वारा रामदेवरा से शिरडी तक की पैदल यात्रा की जा रही है। यात्रा के तहत लोगो को गऊ माता की रक्षा के प्रति जागरूक करना प्रमुख उद्देश्य है ताकि देश में गौ हत्या बन्द हो सके। संत जगदीश का राजनगर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा व उपरणा ओढाकर फूल मालाओ से स्वागत किया। क्षेत्रवासियाें द्वारा शहर में वाहन रैली के तहत जनजागरण किया गया।
इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल लोढा, गौरक्षा प्रमुख देव नारायण पालीवाल, शिवलाल खिंची निलेश खत्री, कैलाश निष्कलंक, दिनेश पालीवाल, बद्रीलाल भोई, मनोहर लाल तेली, प्रदीप खत्री किरश नन्दवाना सहित क्षेत्र के सैकडो गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments: