Monday, July 27, 2009

केलवा में भगवान भोलेनाथ का नाव महोत्सव

राजसमन्द। समीपस्थ गांव केलवा के मार्बल खनन क्षेत्र बालाजी धाम उमराया में भगवान भोलेनाथ का नाव महाउत्सव मनाया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ नन्दकेश्वर छटा में बिराजे। भगवान के लिए 21 फिट लम्बी 11 फिट चौडी विशेष नाव बनाई गई। नाव के रंगो से सजाकर उसमें पानी भर कमल, गुलाब के फूलों के साथ भगवान एक और विशेष नाव में बिराजित थे। भोलेनाथ के बारह योतिलिंग पंडित अर्जुनलाल पालीवाल एवं अम्बालाल पालीवाल, महेन्द्र कुमार द्वारा सह पत्नी अभिषेक किया गया। अच्छी वर्षा एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। बाला धाम उमराया को रंग बिरंगी फरियाें से सजाया गया। इस अवसर पर पंडित नानालाल, दिलीप पालीवाल एण्ड पार्टी तासोल द्वारा हरिओम नम: शिवाय .. बम बोल शंकरलाज मेरी राख जीयो आदि भजनाें की प्रस्तुतियां दी गई। इस नाव उत्सव में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रामपाल शर्मा, थानाधिकारी राजसमन्द निरंजन प्रसाद आल्हा, बाबूलाल कोठारी, सागर मल कावडिया, अक्षय कुमार सोनी, मदनलाल नानेचा, अशोक जैन, दिलीप सिंह, भोजराजसिंह, अनिल कोठारी, राजू मेवाडा, सुभाष कोठारी, लवेश मादरेचा, प्रकाश चपलोत सहित बडी संख्या में श्रध्दाल उपस्थित थे।

No comments: