Saturday, July 18, 2009

किशोर पानी में डूबा

राजसमन्द। जिले के भीम थानान्तर्गत आंतरिया गांव में नाड़ी में डूबने से एक किशोर की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार आंतरिया गांव निवासी सूरज सिंह (17) पुत्र सुरेन्द्र सिंह रावत शनिवार दिन में राजकीय माध्यमिक विद्यालय जस्साखेड़ा से पूरी छु्ट्टी के बाद घर जाते समय नादरिया बावड़ी स्थित नाड़ी में नहाने के लिए उतरा। गहराई में चले जाने से वह डूब गया। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक सोहन सिंह व सहायक उप निरीक्षक मुंशी खां व पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।

No comments: