Sunday, July 19, 2009

बाघेरी नाका में पानी आने से चहल-पहल बढ़ी

राजसमन्द। नाथद्वारा तहसील की विशाल जलप्रदाय योजना बाघेरी नाका में विगत दिनों की अच्छी वर्षा से अचानक पानी आया। निरंतर जल स्तर बढऩे से क्षेत्र में अच्छी चहल-पहल शुरू हो गई है। ३२ फीट भराव क्षमता वाले इस बांध में रविवार सायं तक १२ फीट पानी भर गया। प्रकृति प्रेमियों को शेष २० फीट पानी भरकर छलकने का इंतजार है। प्रकृति प्रेमी प्रतिवर्ष यहां सैंकड़ों की तादाद में पहुंचते है। जहां सैलानियों के लिए स्थल विकसित कर बाघेरी पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के यहां पर पुख्ता बंदोबस्त अनिवार्य है।

No comments: